[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Akshaye Khanna Numerology: इस लकी नंबर ने बदली धुरंधर एक्टर अक्षय खन्ना की किस्मत

Akshaye Khanna Numerology: इस लकी नंबर ने बदली धुरंधर एक्टर अक्षय खन्ना की किस्मत

0
Akshaye Khanna Numerology: इस लकी नंबर ने बदली धुरंधर एक्टर अक्षय खन्ना की किस्मत
अक्षय खन्ना की वापसी और न्यूमेरोलॉजी का बड़ा संकेत

Akshaye Khanna Numerology: इन दिनों सोशल मीडिया पर अक्षय खन्ना ट्रेंड कर रहे हैं. हालिया रिलीज फिल्म धुरंधर में रहमान डकैत के निगेटिव किरदार में उन्हें काफी पसंद किया जा रहा है. फिल्म के लीड एक्टर रणवीर सिंह को भी अक्षय ने ओवरशैडो कर दिया है. आपको बता दें पहले भी अक्षय हंगामा, हलचल जैसी कॉमेडी मूवी, हमराज, रेस जैसी फिल्मों में निगेटिव किरदार, और दिल चाहता है एवं ताल जैसी फिल्मों में अपनी संजीदा एक्टिंग से लोगों को लुभाया है, पर इन दिनों अभिनेता अक्षय खन्ना अपनी दमदार एक्टिंग के कारण जबरदस्त चर्चा में हैं.

साल 2025 अक्षय खन्ना के लिए बेस्ट

साल 2025 में रिलीज हुई छावा और धुरंधर जैसी फिल्मों में उनके निगेटिव किरदारों को दर्शकों और समीक्षकों दोनों से खूब सराहना मिली. दिलचस्प बात यह है कि अक्षय की अभिनय क्षमता कभी सवालों के घेरे में नहीं रही, फिर भी 2025 में अचानक उन्हें जिस तरह की लोकप्रियता और पहचान मिली, उसने सभी को चौंका दिया. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर इस साल ही उनकी किस्मत क्यों चमकी? न्योमेरोलॉजिस्ट और वास्तु कोच अरविंद सूद कहते हैं कि इसका जवाब ज्योतिष और अंकशास्त्र में छिपा है.

View this post on Instagram

A post shared by Arviend Sud | Success Coach | Numerologist & Vastu Coach (@arviendsud)

जन्मतिथि और 2025 ने बनाया खास संयोग

अक्षय खन्ना का जन्म 28 मार्च 1975 को हुआ है. न्यूमेरोलॉजी के अनुसार उनकी जन्मतिथि से उनका ड्राइवर नंबर 1 (सूर्य) बनता है, जबकि पूरे जन्म वर्ष का योग कंडक्टर नंबर 8 (शनि) देता है. अंकशास्त्र में ड्राइवर 1 और कंडक्टर 8 का संयोजन सबसे चुनौतीपूर्ण माना जाता है. सूर्य और शनि का स्वभाव विपरीत होता है, इसलिए ऐसे जातकों को जीवन में अक्सर संघर्ष करना पड़ता है. कई बार प्रतिभा और मेहनत के बावजूद उन्हें समय पर पहचान नहीं मिल पाती.

ये भी पढ़ें: अक्षय खन्ना के साथ पहला सीन शूट करने के अनुभव पर विलेन ‘डोंगा’ ने तोड़ी चुप्पी

2025 में कैसे खुला किस्मत का ताला?

न्यूमेरोलॉजी के अनुसार अक्षय खन्ना का पर्सनल ईयर नंबर 4 साल 2025 में सक्रिय हुआ है. जब किसी व्यक्ति का ड्राइवर नंबर 1 हो और पर्सनल ईयर 4 चल रहा हो, तो यह समय विशेष रूप से लेट ब्लूमिंग सक्सेस देता है. खासकर साल के आखिरी क्वार्टर में ऐसे लोगों को पुरानी मेहनत का बड़ा फल मिलता है. यही वजह है कि अक्षय खन्ना को 2025 में न सिर्फ सराहना मिली, बल्कि उनकी एक्टिंग को एक नया मुकाम भी हासिल हुआ.

Previous article IIT Madras Exit Option: अब डिग्री के लिए नहीं करना होगा 5 सालों तक वेट, देखें IIT का नया नियम
Next article अमेरिका के लॉस एंजिल्स को दहलाने की साजिश नाकाम, रेगिस्तान में बना रहे थे बम, ऐसे पकड़ाए अपराधी
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel