[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World Tulsi Gabbard : कौन हैं तुलसी गबार्ड ? हिंदू महिला जिन्हें डोनाल्ड ट्रंप ने दी अहम जिम्मेदारी

Tulsi Gabbard : कौन हैं तुलसी गबार्ड ? हिंदू महिला जिन्हें डोनाल्ड ट्रंप ने दी अहम जिम्मेदारी

0
Tulsi Gabbard : कौन हैं तुलसी गबार्ड ? हिंदू महिला जिन्हें डोनाल्ड ट्रंप ने दी अहम जिम्मेदारी
Who is Tulsi Gabbard?

Tulsi Gabbard : अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी नई टीम का ऐलान कर रहे हैं. उन्होंने पूर्व सांसद और लेफ्टिनेंट कर्नल तुलसी गबार्ड को अपनी आगामी प्रशासन में राष्ट्रीय खुफिया निदेशक (DNI) नियुक्त करने की बात कही है. ट्रंप ने गबार्ड को रिपब्लिकन बताया और उम्मीद जताई कि वह अपनी निर्भीक भावना से अपनी जिम्मेदारी निभाएंगी. ‘Trump War Room’ के जरिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यह घोषणा की गई.

Who is Tulsi Gabbard : कौन हैं तुलसी गबार्ड जानें

तुलसी गबार्ड डेमोक्रेटिक पार्टी के सदस्य के रूप में काम कर चुकी हैं. 2013 से 2021 तक उन्होंने अपने काम को बखूबी निभाया. 2022 में डेमोक्रेटिक पार्टी से उनका मोह भंग हो गया. युद्ध और सैन्य हस्तक्षेप पर असहमतियों के कारण उन्होंने यह कदम उठाया. उन्होंने पार्टी को गरीब विरोधी और युद्ध का समर्थक बताया और यह निर्णय लिया. गबार्ड को भारतीय मूल का बताया जाता है. उनका पहला नाम हिंदू वर्ड तुलसी है. हालांकि उनका भारत से कोई सीधा संबंध नहीं है. उनकी मां ने हिंदू धर्म अपनाया, जिसकी वजह से हिंदू वर्ड नाम में दिखता है. गबार्ड खुद भी हिंदू धर्म में विश्वास करतीं हैं.

Read Also : डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला, एलन मस्क और विवेक रामास्वामी को सौंपा सरकारी दक्षता विभाग का नेतृत्व

डोनाल्ड ट्रंप ने तुलसी गबार्ड की जमकर की तारीफ

डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा- पूर्व सांसद लेफ्टिनेंट कर्नल तुलसी गबार्ड DNI के रूप में सेवा देंगी. यह ऐलान करते हुए मुझे खुशी हो रही है. हमारे देश और सभी अमेरिकियों की स्वतंत्रता के लिए दो दशकों से अधिक समय तक वह संघर्षरत रहीं हैं. वह हम सभी को गौरवान्वित करेंगी!

तुलसी गबार्ड ने डोनाल्ड ट्रंप को कहा- थैंक्स

तुलसी गबार्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा- धन्यवाद…अमेरिकी लोगों की सुरक्षा और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए मंत्रिमंडल के सदस्य के रूप में सेवा करने का अवसर दिया गया. अवसर देने के लिए डोनाल्ड ट्रंप का थैंक्स…मैं काम करने के लिए उत्सुक हूं.

https://www.youtube.com/watch?v=5d-WsmP1x48
Previous article Aaj Ka Panchang: आज 14 नवंबर 2024 का पंचांग, देखें शुभ मुहूर्त और चन्द्रोदय का समय
Next article Bihar PACS Election: बिहार के 16 पैक्सों में चुनाव स्थगित, पहले भी 6 पैक्सों के लिए लिया जा चुका है यह फैसला
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel