[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार Bihar PACS Election: बिहार के 16 पैक्सों में चुनाव स्थगित, पहले भी 6 पैक्सों के लिए लिया जा चुका है यह फैसला

Bihar PACS Election: बिहार के 16 पैक्सों में चुनाव स्थगित, पहले भी 6 पैक्सों के लिए लिया जा चुका है यह फैसला

0
Bihar PACS Election: बिहार के 16 पैक्सों में चुनाव स्थगित, पहले भी 6 पैक्सों के लिए लिया जा चुका है यह फैसला
UP By-Election 2024

Bihar PACS Election: बिहार के 16 पैक्सों में चुनाव स्थगित कर दिया गया है. इस संबंध में बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार ने बुधवार को अधिसूचना जारी की. प्राधिकार ने बताया है कि अपरिहार्य कारणों से अगले आदेश तक चुनाव स्थगित किया गया है. बक्सर के कुशलपुर, बिक्रम इंग्लिश, मधेपुरा के महुआ दिघड़ा पैक्स का चुनाव स्थगित किया गया है.

वहीं, लखीसराय के उरैन, जहानाबाद के कल्पा, बारावां, उत्तर सेरथु, पूर्वी चंपारण के बराजयराम, हराज नुरूल्लाहपुर पैक्स का भी चुनाव स्थगित किया गया है. पश्चिम चंपारण के चनायनबांध, मुंगेर के गनैली, सारण के बाजीतपुर, वैशाली के गोसपुर इजरा पंचायत, सुल्तानपुर पंचायत, सीतामढ़ी के नरहा और अरवल के किंजर पैक्स का चुनाव स्थगित कर दिया गया है.

पहले चरण में पटना के 81 पैक्सों में चुनाव

पटना में 81 व मुजफ्फरपुर में 74 पैक्सों में चुनाव कटिहार में 35, खगड़िया में 22, किशनगंज में 39, लखीसराय में 22, मधेपुरा में 42, मधुबनी में 38, पूर्वी चंपारण में 69, मुंगेर में 12, मुजफ्फरपुर में 74, नालंदा में 53, नवादा में 64, पटना में 81 पैक्सों में पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन होगा.

पूर्णिया में 33, रोहतास में 51, सहरसा में 22, समस्तीपुर में 58, सारण में 61, शेखपुरा में 13, शिवहर में 20, सीतामढ़ी में 37, सुपौल में 39 और वैशाली में 55 पैक्सों में 26 नवंबर को चुनाव निर्धारित है.

Also Read: पहले चरण का नामांकन आज से, 26 नवंबर को होगा मतदान, जानिए डिटेल्स

14 से 16 नवंबर तक होगी स्क्रूटनी

पहले चरण में भरे गये नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी 14 से 16 नवंबर तक होगी. 19 नवंबर को नामांकन वापस लेने और चुनाव चिह्न आवंटित करने की तिथि तय है. 26 नवंबर को मतदान होगा. मतदान के दिन ही 26 नवंबर या 27 नवंबर को मतगणना होगी.

Previous article Tulsi Gabbard : कौन हैं तुलसी गबार्ड ? हिंदू महिला जिन्हें डोनाल्ड ट्रंप ने दी अहम जिम्मेदारी
Next article Jawaharlal Nehru Birthday 2024: आज है हमारे प्यारे चाचा नेहरू का जन्मदिन, यहां से भेजें उनके प्रेरणादायक कोट्स
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel