[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World बिना अपराध अमेरिका में 43 साल जेल में बिताया, रिहा होने के बाद भारतीय मूल के व्यक्ति के लिए खड़ी हुई नई मुश्किल, जानें क्या है मामला

बिना अपराध अमेरिका में 43 साल जेल में बिताया, रिहा होने के बाद भारतीय मूल के व्यक्ति के लिए खड़ी हुई नई मुश्किल, जानें क्या है मामला

0
बिना अपराध अमेरिका में 43 साल जेल में बिताया, रिहा होने के बाद भारतीय मूल के व्यक्ति के लिए खड़ी हुई नई मुश्किल, जानें क्या है मामला
सुब्रमण्यम ‘सुबु’ वेदम. फोटो- सोशल मीडिया.

Subramanyam Subu Vedam: न्याय की देवी अंधी होती हैं. लेकिन न्याय करने वाला तो आंखों वाला होता है. अमेरिका में एक भारतीय को 43 साल की जेल की सजा हुई, जिसे उन्होंने कभी किया ही नहीं था. लेकिन उनकी मुश्किल इतने से ही समाप्त नहीं हुई. पेंसिल्वेनिया की एक जेल में 40 से अधिक साल सुब्रमण्यम ‘सुबू’ वेदम को आजादी मिली, लेकिन कुछ ही पलों बाद उन्हें फिर से हिरासत में ले लिया गया, इस बार अमेरिकी इमिग्रेशन अधिकारियों द्वारा. सुबू के ऊपर अब भारत निर्वासन (डिपोर्ट यानी वापस भेजने) का खतरा पैदा हो गया है, एक ऐसे देश में जहाँ वह लगभग अजनबी हैं.

64 वर्षीय भारतीय मूल के वेदम इस साल अगस्त में रिहा हुए. लेकिन आजाद होते ही उन्हें यूएस इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) ने अपनी हिरासत में ले लिया. यह कार्रवाई 1980 के दशक से लंबित एक पुराने निर्वासन आदेश (डिपोर्टेशन ऑर्डर) के तहत की गई. अब उनका परिवार और कानूनी टीम इस बात के लिए संघर्ष कर रहे हैं कि उन्हें उस देश से बाहर न निकाला जाए, जिसे वह अपने बचपन से ही अपना घर मानते आए हैं.

क्या था सुब्रमण्यम ‘सुबू’ वेदम का अपराध?

वेदम स्थायी अमेरिकी निवासी हैं और नौ महीने की उम्र में भारत से अमेरिका गए थे. उन्होंने अपने लगभग पूरे वयस्क जीवन को पेंसिल्वेनिया में 1980 में 19 वर्षीय थॉमस किन्सर की गोली मारकर हत्या के आरोप में जेल में बिताया. किन्सर का शव स्टेट कॉलेज के पास एक सिंकहोल में मिला था. पुलिस ने उनके हाई स्कूल के साथी पर आखिरी बार उनके साथ देखे जाने का आरोप लगाया. वेदम ने हमेशा अपनी बेगुनाही का दावा किया, लेकिन उन्हें दो बार दोषी ठहराया गया. पहली बार 1983 और फिर 1988 में. लेकिन उन्हें बिना पैरोल के आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई.

सुबु के खिलाफ सबूत छुपाया गया

उन्होंने हमेशा अपनी बेगुनाही का दावा किया, लेकिन उनकी अपीलें दशकों तक खारिज होती रहीं. 2022 में जाकर नए फॉरेंसिक सबूत सामने आए, जिनसे पता चला कि गोली का घाव उस हथियार से मेल नहीं खाता था जो अदालत में सबूत के रूप में पेश किया गया था. मीडिया रिपोर्ट में सामने आया कि आगे की जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोप लगाने वाले अभियोजकों (प्रोसेक्यूटर्स) ने एफबीआई की एक रिपोर्ट छिपा ली थी, जो वेदम की रक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण थी. मियामी हेराल्ड के अनुसार, अदालत के दस्तावेजों में कहा गया कि रिपोर्ट में किन्सर की खोपड़ी में गोली के छेद का आकार बताया गया था, एक ऐसा सबूत जो अभियोजन पक्ष के इस दावे को कमजोर कर सकता था कि हत्या में .25-कैलिबर की बंदूक का इस्तेमाल हुआ था. अगर वह सबूत उस समय पेश किया जाता, तो वेदम छूट जाते. 

खुद को पाक साफ करने के लिए ठुकरा दी समझौता याचिका

उन्होंने मुकदमे के दौरान दो बार ‘प्ली बार्गेन’ (समझौता याचिका) को ठुकरा दिया क्योंकि वह हर हाल में अपना नाम साफ करना चाहते थे. अगस्त 2025 में सेंटर काउंटी के एक जज ने उनकी सजा को रद्द कर दिया, यह पाते हुए कि अभियोजन पक्ष ने रक्षा पक्ष से एफबीआई की एक रिपोर्ट छिपाई थी. जिला अटॉर्नी बर्नी कैंटॉर्ना ने मामले की पुरानी प्रकृति और गवाहों की अनुपलब्धता को देखते हुए सभी आरोप औपचारिक रूप से खारिज कर दिए. वेदम के निर्दोष साबित होने से, वह पेंसिल्वेनिया के इतिहास में सबसे लंबे समय तक गलत तरीके से कैद किए गए व्यक्ति बन गए और अमेरिका के इतिहास में भी सबसे लंबे समय तक गलत सजा भुगतने वालों में से एक.

जेल में हासिल की कई डिग्रियां

जेल में रहने के दौरान, वेदम ने कई शैक्षणिक उपलब्धियाँ हासिल कीं. उन्होंने साक्षरता कार्यक्रम शुरू किए, कैदियों को डिप्लोमा प्राप्त करने में मदद की और कोरेस्पोंडेंस से तीन डिग्रियाँ पूरी कीं सभी magna cum laude सम्मान के साथ, जिनमें 4.0 GPA के साथ एमबीए भी शामिल है. वह पिछले 150 वर्षों में राज्य की जेल में स्नातकोत्तर डिग्री हासिल करने वाले पहले कैदी बने.  

जेल से निकलते ही मुश्किल में पड़ गए सुबु

लेकिन जैसे ही वह जेल से बाहर निकले, इमिग्रेशन अधिकारी पहले से इंतजार कर रहे थे. एजेंसी ने 1980 के दशक का “पुराना निर्वासन आदेश” लागू किया, जो उनके किशोरावस्था के दौरान हुए एक मादक पदार्थ (LSD रखने और वितरित करने के इरादे) से जुड़े अपराध से संबंधित था. यह आदेश, जो उनकी आजीवन सजा के दौरान निष्क्रिय था, लेकिन उनकी रिहाई के साथ ही लागू कर दिया गया. अब उनके ऊपर भारत निर्वासन की तलवार लटक रही है. 

कौन हैं सुबू वेदम?

सुबू वेदम का जन्म भारत में हुआ था और जब वे सिर्फ नौ महीने के थे, तब उन्हें अमेरिका लाया गया. पेंसिल्वेनिया में पले-बढ़े वेदम ने अपना लगभग पूरा वयस्क जीवन जेल में बिताया, उस अपराध के लिए, जिसे उन्होंने किया ही नहीं था. वेदम की माँ का निधन 2016 में हुआ, उन्होंने 34 वर्षों तक हर सप्ताह जेल में जाकर अपने बेटे से मुलाकात की थी. उनके पिता, डॉ. के. वेदम, जो फिजिक्स के प्रोफेसर एमेरिटस थे, उनका निधन सितंबर 2009 में हुआ.

परिवार ने डिपोर्टेशन को बताया विनाशकारी

उनकी भतीजी जो मिलर वेदम ने उन्हें अत्यंत संवेदनशील और करुणाशील व्यक्ति बताया. उन्होंने सालों तक अपने असली व्यक्तित्व को अपने कामों से साबित किया. उन्होंने कहा कि उन्हें भारत भेजना विनाशकारी होगा, “वह नौ महीने की उम्र में भारत छोड़कर आए थे. कोई भी व्यक्ति अपने जीवन की यादें नौ महीने की उम्र से नहीं रख सकता. वह 44 साल से वहाँ नहीं गए, और जिन लोगों को वह बचपन में जानते थे, वे अब इस दुनिया में नहीं हैं. उनका पूरा परिवार, उनकी बहन, उनकी भतीजियाँ, उनकी परनातिनियाँ हम सब अमेरिकी नागरिक हैं और यहीं रहते हैं.” निर्दोष साबित होने के बावजूद, ICE ने उन्हें उनके किशोरावस्था के दौरान हुए ड्रग संबंधी अपराध से जुड़े पुराने निर्वासन आदेश के आधार पर हिरासत में रखा हुआ है.

ICE की हिरासत में वेदम

वेदम के परिवार ने ‘फ्री सुबु’ नामक वेबसाइट पर एक बयान में कहा, “हमारी निराशा के लिए, शुक्रवार 3 अक्टूबर 2025 को सुबु को ICE की हिरासत में स्थानांतरित कर दिया गया. वह फिलहाल मॉशानन वैली प्रोसेसिंग सेंटर में रखे गए हैं. यह इमिग्रेशन मामला सुबु के मूल केस का एक अवशेष है. चूंकि वह गलत सजा अब आधिकारिक रूप से रद्द हो चुकी है और सभी आरोप वापस ले लिए गए हैं, हमने इमिग्रेशन कोर्ट से अनुरोध किया है कि वह इस मामले को दोबारा खोले और यह ध्यान में रखे कि सुबु को बेगुनाह करार दिया जा चुका है.”

परिवार ने शुरू किया सार्वजनिक अभियान

एजेंसी ने उन्हें आजीवन अपराधी (करियर क्रिमिनल) बताया है. हालांकि यह दावा उनकी वकील एवा बेनक ने सख्ती से खारिज किया. उनका कहना है कि अगर वेदम को गलत तरीके से हत्या के मामले में दोषी नहीं ठहराया गया होता, तो उनका आव्रजन मामला वर्षों पहले ही सुलझ गया होता. उनके परिवार ने अब एक सार्वजनिक अभियान शुरू किया है और निर्वासन को रोकने के लिए कानूनी याचिकाएं दायर की हैं. परिवार ने कहा, “चूंकि वह गलत सजा अब आधिकारिक तौर पर रद्द कर दी गई है और सुबू के खिलाफ सभी आरोप खारिज हो चुके हैं, हमने इमिग्रेशन कोर्ट से अनुरोध किया है कि मामला फिर से खोला जाए और यह ध्यान में रखा जाए कि सुबू अब निर्दोष साबित हो चुके हैं.”

ये भी पढ़ें:-

मचाडो के नोबेल प्राइज पर मादुरो को आया गुस्सा, वेनेजुएला ने नॉर्वे-ऑस्ट्रेलिया में बंद किया दूतावास, इन दो देशों में खोले नए राजनयिक मिशन

क्या चीन का रेयर मिनरल्स पर बैन का PAK-US दोस्ती से है कोई संबंध? ड्रैगन ने दिया ये जवाब

भारत महान देश, मेरे अच्छे मित्र उसका नेतृत्व कर रहे हैं, शहबाज शरीफ के सामने ही ट्रंप ने की मोदी की तारीफ, देखें वीडियो

Previous article Bihar Election 2025: सोनबरसा सीट को लेकर फंस गया पेंच! JDU-LJP(R) आमने-सामने
Next article Jolly LLB 3 Box Office Record: जॉली एलएलबी 3 की रफ्तार थमी, फिर भी अक्षय की इस फिल्म का तोड़ा रिकॉर्ड, अब चुनौती शाहरुख-आमिर की फिल्मों से
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel