[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार चुनाव Bihar Election 2025: सोनबरसा सीट को लेकर फंस गया पेंच! JDU-LJP(R) आमने-सामने

Bihar Election 2025: सोनबरसा सीट को लेकर फंस गया पेंच! JDU-LJP(R) आमने-सामने

0
Bihar Election 2025: सोनबरसा सीट को लेकर फंस गया पेंच! JDU-LJP(R) आमने-सामने

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज है. सीट शेयरिंग को लेकर बीते कुछ दिनों से जारी खींचतान थमने का नाम नहीं ले रहा. दोनों ही खेमों में सभी सहयोगी दल पूरी तरह संतुष्ट नहीं दिख रहे हैं. एक तरफ एनडीए ने सीट बंटवारे का फॉर्मुला शेयर कर दिया है. तो दूसरी तरफ महागठबंधन में अब भी उहापोह की स्थिति बनी हुई है. हालांकि, एनडीए में भी सबकुछ ठीक नहीं लग रहा. सूत्रों के अनुसार, सीएम नीतीश ही इस बार खफा बताए जा रहे हैं. कई सीटों पर पेंच फंस गया है. इसी तरह एक सीट की काफी चर्चा हो रही है, जो है सहरसा जिले का सोनबरसा विधानसभा सीट. इस सीट पर जदयू और लोजपा-आर दोनों आमने-सामने हो गयी है. 

जदयू ने मंत्री रत्नेश सदा को दिया सिंबल

दरअसल, सोनबरसा सीट का मामला सुर्खियों में इसलिए है, क्योंकि यहां से जदयू विधायक और मंत्री रत्नेश सदा को पार्टी ने दोबारा टिकट दिया है, जबकि इस सीट को जब NDA ने सीट शेयरिंग की लिस्ट साझा की में LJP (R) के खाते में बताया जा रहा था. इसी बीच सीएम नीतीश कुमार ने सोमवार को खुद रत्नेश सदा को पार्टी सिंबल देकर यह साफ संदेश दिया कि जदयू अपने निर्णयों पर अडिग है. चर्चा है कि रत्नेश सदा आज यानी मंगलवार को नामांकन दाखिल करेंगे. अब इस सीट पर टकराव की स्थिति बन गयी है. जदयू इस सीट को अपने खाते में रखना चाहती है. 

आइए, अब आपको सोनबरसा सीट के बारे में विस्तार से बताते हैं…

सोनबरसा विधानसभा सीट बिहार के सहरसा जिले में स्थित अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित सीट है, और यह कोसी क्षेत्र के ग्रामीण इलाके में आती है. इस सीट का जातीय समीकरण मुख्य रूप से अनुसूचित जातियों के इर्द-गिर्द केंद्रित है, लेकिन अन्य जातियों की भी संख्या अच्छी है.

जातीय संरचना

  • अनुसूचित जाति (SC): सोनबरसा विधानसभा क्षेत्र में अनुसूचित जातियों की हिस्सेदारी लगभग 20.3% है. यह सीट SC आरक्षित है, जिस कारण से यहां की मुख्य निर्णायक शक्ति दलित-वोटर ही हैं.
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): यादव, कुर्मी, कोयरी, आदि समेत अन्य पिछड़ी जातियां भी बड़ी संख्या में निवास करती हैं, लेकिन इनकी संख्या SC से कम है.
  • सवर्ण (Upper Castes): ब्राह्मण, राजपूत, भूमिहार आदि की मौजूदगी सीमित है, वे यहाँ निर्णायक भूमिका में नहीं रहते.
  • मुस्लिम समुदाय: आबादी में करीब 8% भाग मुसलमानों का है, जिनका असर स्थानीय चुनावों पर देखने को मिलता है.
  • अनुसूचित जनजाति (ST): इनकी संख्या केवल 1.3% के आसपास है, चुनावी समीकरण में इनका प्रभाव सीमित है.

जनसंख्या और मतदाता वर्ग

  • कुल वोटर: 2025 के चुनाव में कुल 3,18,427 मतदाता हैं, जिनमें पुरुष वोटर 1,64,828 और महिला वोटरों की संख्या 1,53,595 है.
  • अधिकांश आबादी ग्रामीण क्षेत्र में निवास करती है, जिससे सामाजिक समीकरण और मुद्दों पर जातिगत पहचान स्पष्ट तौर पर उभरती है.

जातीय समीकरण के लिहाज से सोनबरसा विधानसभा में निर्णायक मत अनुसूचित जाति समुदाय के होते हैं, जबकि मुस्लिम और ओबीसी मतदाता यहां की राजनीति को बैलेंस करने का काम करते हैं.

तीन बार से लगातार विधायक हैं रत्नेश सदा

  • 2010, 2015, 2020: रत्नेश सदा (जेडीयू) — 2010 से लगातार तीन बार चुनाव जीत चुके हैं।​
  • 2005: हरीभूषण ठाकुर (निर्दलीय)
  • 2000: डॉ. शकील अहमद (कांग्रेस)​
  • 1995: रामचंद्र यादव (सीपीआई)
  • 1990: शकील अहमद (कांग्रेस)
  • 1985: साकिल अहमद (कांग्रेस)
  • 1980, 1977: राजकुमार पुरबे (सीपीआई)

ALSO READ: Bihar Election 2025: NDA में सबसे बड़े बार्गेनर साबित हुए चिराग, मांझी का कद घटा

Previous article Bihar Sarkari Naukri: 10वीं पास के लिए शानदार भर्ती, आज ही करें अप्लाई
Next article बिना अपराध अमेरिका में 43 साल जेल में बिताया, रिहा होने के बाद भारतीय मूल के व्यक्ति के लिए खड़ी हुई नई मुश्किल, जानें क्या है मामला
Avatar Of Aniket Kumar
अनिकेत एक पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया, पॉलिटिकल रिपोर्टिंग, हाइपरलोकल और ऑडियंस-फर्स्ट कंटेंट क्रिएशन का चार सालों से अधिक का एक्सपीरियंस है. उन्होंने बिहार की जमीनी राजनीति, ग्रामीण समाज, प्रशासनिक व्यवस्था, कृषि, शिक्षा, रोजगार, चुनाव, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर लगातार काम किया है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर एवं सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे बिहार स्पेशल समाचार, एक्सप्लेनर स्टोरी, ब्रेकिंग न्यूज और ग्राउंड रिपोर्ट तैयार करते हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में उनकी पहचान ऐसे पत्रकार के रूप में बन रही है जो सिर्फ खबर नहीं लिखते, बल्कि उसके पीछे छिपे सामाजिक, राजनीतिक और मानवीय पहलुओं को भी पाठकों के सामने सरल भाषा में रखने का प्रयास करते हैं. उनकी लेखन शैली बोलचाल की हिंदी, तथ्यात्मक प्रस्तुति और डिजिटल पाठकों की जरूरतों के अनुरूप मानी जाती है. वे विशेष रूप से उन विषयों पर काम करते हैं जिनका सीधा प्रभाव आम लोगों के जीवन पर पड़ता है. प्रभात खबर में वर्तमान भूमिका अक्टूबर 2024 से प्रभात खबर की डिजिटल टीम का हिस्सा बनने के बाद अनिकेत बिहार की राजनीति, प्रशासन, सरकारी योजनाओं, मौसम, कृषि, रोजगार, पंचायत, शिक्षा और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए तैयार कर रहे हैं. साथ ही मुजफ्फरपुर यूनिट में डिजिटल आउटपुट टीम को लीड कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव में विशेष जिम्मेदारी अनिकेत के करियर का सबसे महत्वपूर्ण अध्याय प्रभात खबर का विशेष चुनावी अभियान "इलेक्शन एक्सप्रेस" रहा है. इस प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट के तहत उन्हें फील्ड रिपोर्टर के रूप में चुना गया, जहां उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान लगभग 50 विधानसभा क्षेत्रों में जाकर जमीनी रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने गांवों, कस्बों और शहरों में मतदाताओं से सीधे संवाद किया. महिलाओं, युवाओं, पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं, वरिष्ठ नागरिकों और समाज के वंचित वर्गों की राय को सामने लाने का काम किया. उन्होंने चौपालों, जनसंवाद कार्यक्रमों और सड़क किनारे होने वाली राजनीतिक बहसों का संचालन किया और चुनावी मुद्दों, स्थानीय समस्याओं और जनभावनाओं पर आधारित अनेक विशेष रिपोर्ट तैयार कीं. इस प्रोजेक्ट ने उन्हें पॉलिटिकल रिपोर्टिंग, ग्राउंड जर्नलिज्म, जनसंवाद, डेटा आधारित विश्लेषण और तेजी से बदलते चुनावी माहौल को समझने का एक्सपीरियंस दिया. राजस्थान पत्रिका में चुनावी पत्रकारिता का अनुभव प्रभात खबर से पहले अनिकेत राजस्थान पत्रिका के डिजिटल वीडियो विभाग से जुड़े रहे. यहां उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई. उनकी जिम्मेदारियों में वीडियो स्क्रिप्टिंग, फील्ड कोऑर्डिनेशन, रिसर्च और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए कंटेंट तैयार करना शामिल था. चुनावी माहौल में काम करने के दौरान उन्होंने मतदाताओं के मुद्दों, राजनीतिक रुझानों और स्थानीय जनभावनाओं को समझते हुए वीडियो और डिजिटल स्टोरीटेलिंग के माध्यम से उन्हें व्यापक दर्शकों तक पहुंचाया. न्यूजट्रैक में डिजिटल न्यूज ऑपरेशन अनिकेत ने न्यूजट्रैक में कंटेंट राइटर और सब एडिटर के रूप में भी कार्य किया. यहां उन्होंने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, ट्रेंडिंग विषयों और नेशनल हैपनिंग पर तेज गति से काम किया. उनकी भूमिका में डिजिटल न्यूज लेखन, कंटेंट एडिटिंग, SEO ऑप्टिमाइजेशन और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए समाचारों को तैयार करना शामिल था. अनिकेत की विशेषज्ञता कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में है: -राजनीतिक रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज - हाइपरलोकल और जिला स्तरीय पत्रकारिता - SEO आधारित डिजिटल न्यूज लेखन - Google Discover कंटेंट स्ट्रैटेजी - एक्सप्लेनर आर्टिकल - सोशल मीडिया कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन - ग्राउंड रिपोर्टिंग - वीडियो स्क्रिप्टिंग और डिजिटल स्टोरीटेलिंग - AI टूल्स और डिजिटल कंटेंट वर्कफ्लो - यूट्यूब ऑप्टिमाइजेशन शिक्षा और उपलब्धियां अनिकेत ने University of Allahabad से मीडिया स्टडीज में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपने कौशल को मजबूत करने के लिए उन्होंने Instagram Marketing और WordPress SEO से जुड़े प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी हासिल किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और प्रदर्शन के लिए उन्हें विभिन्न संस्थानों में "स्टार ऑफ द मंथ" और "टारगेट अचीवर" जैसे अवॉर्ड भी प्राप्त हुए हैं. आज अनिकेत कुमार का फोकस ऐसी पत्रकारिता पर है जो जमीनी हकीकत और डिजिटल तकनीक के बीच संतुलन बनाकर पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और प्रभावशाली जानकारी पहुंचाए. बिहार की राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर उनकी लगातार नजर रहती है, और वे डिजिटल युग की जरूरतों के हिसाब से हिंदी पत्रकारिता को नए आयाम देने की दिशा में सक्रिय हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel