[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World मॉस्को में कार में बम विस्फोट, रूसी लेफ्टिनेंट जनरल की हुई मौत, जांच अधिकारी ने इस पर जताया शक

मॉस्को में कार में बम विस्फोट, रूसी लेफ्टिनेंट जनरल की हुई मौत, जांच अधिकारी ने इस पर जताया शक

0
मॉस्को में कार में बम विस्फोट, रूसी लेफ्टिनेंट जनरल की हुई मौत, जांच अधिकारी ने इस पर जताया शक
मॉस्को में कार बम विस्फोट में एक रूसी जनरल की मौत. फोटो- स्क्रीनग्रैब.

Russian general killed car bomb explosion Moscow: रूसी सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ के ऑपरेशनल ट्रेनिंग निदेशालय के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल फानिल सरवारोव की मॉस्को में कार बम धमाके में मौत हो गई है. यह विस्फोट सोमवार सुबह 22 दिसंबर को दक्षिणी मॉस्को में यासेनेवाया स्ट्रीट पर उनकी गाड़ी के नीचे हुआ. द कैस्पियन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक रूसी जांच समिति के हवाले से बताया कि धमाके में लगी गंभीर चोटों के कारण सरवारोव की मौत हो गई.

इस मामले में रूसी आपराधिक संहिता की धारा 105 और 222.1 के तहत आपराधिक केस दर्ज किया गया है. इनमें विशेष रूप से खतरनाक तरीके से की गई हत्या और विस्फोटकों के अवैध इस्तेमाल से जुड़े अपराध शामिल हैं. जांच एजेंसियां घटनास्थल की गहन जांच कर रही हैं. फोरेंसिक और विस्फोट से जुड़े परीक्षण किए जा रहे हैं, गवाहों से पूछताछ हो रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि हत्या के पीछे संभावित कारणों के कई पहलुओं की जांच की जा रही है.

रूस की जांच समिति के आधिकारिक प्रवक्ता स्वेतलाना पेत्रेंको ने बताया कि रूस के सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ के परिचालन प्रशिक्षण निदेशालय के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल फानिल सरवारोव की चोटों के कारण मौत हो गई. उन्होंने कहा, ‘‘जांचकर्ता इस हत्या के संबंध में कई संभावित पहलुओं की जांच कर रहे हैं. इनमें से एक यह भी है कि इस अपराध की साजिश यूक्रेन की खुफिया सेवाओं द्वारा रची गई हो सकती है.’’ हालांकि, यूक्रेन की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

यूएस सन ने मारे गए लेफ्टिनेंट जनरल की पहचान 56 वर्षीय फानिल सरवारोव के रूप में की है. वह रूसी सशस्त्र बलों के ऑपरेशनल ट्रेनिंग विभाग के प्रमुख थे. रूसी अधिकारियों ने शुरुआत में बताया था कि अधिकारी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, लेकिन बाद में जानकारी अपडेट करते हुए उनकी मौत की पुष्टि कर दी गई.

रूसी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मॉस्को की यासेनेवा स्ट्रीट पर स्थित एक पार्किंग लॉट में सुबह करीब 7 बजे एक कार में विस्फोट हुआ, उस समय ड्राइवर गाड़ी के अंदर ही था. बताया जा रहा है कि यह वरिष्ठ सैन्य अधिकारी रूसी रक्षा मंत्री के कार्यालय काम पर जा रहे थे, तभी उनकी किआ सोरेंटो कार में विस्फोट हो गया.

पीटीआई के इनपुट के साथ.

ये भी पढ़ें:-

आसिम मुनीर को मिला सऊदी अरब का विशेष सम्मान, पवित्र मस्जिदों के संरक्षक ने दिया मेडल ऑफ एक्सीलेंट क्लास, ये है वजह

अचानक करियर डिप्लोमैट्स पर गिरी गाज, डोनाल्ड ट्रंप ने क्यों 30 देशों के राजदूतों को पद से हटाया?

चर्च में गत्ते का रोल रख आया भारतवंशी युवक, UN आतंकरोधी नियम के तहत हुआ गिरफ्तार, जानें क्या था उसमें? 

Previous article New Rail Line Bihar: लहेरियासराय से सहरसा के बीच नई रेल लाइन से जुड़ा बड़ा अपडेट, 2376 करोड़ की लागत से होगा तैयार
Next article Corn Fried Rice: लंच को खास बनाएगा चटपटे मसालों से बना कॉर्न फ्राइड राइस
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel