[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World डोंट टच मी… महिला रिपोर्टर के सवाल पर बवाल, सांसद ने कहां लगा दिया हाथ? Video वायरल

डोंट टच मी… महिला रिपोर्टर के सवाल पर बवाल, सांसद ने कहां लगा दिया हाथ? Video वायरल

0
डोंट टच मी… महिला रिपोर्टर के सवाल पर बवाल, सांसद ने कहां लगा दिया हाथ? Video वायरल
पोलिश सीनेटर महिला पत्रकार का माइक हटाने की कोशिश करते हुए. फोटो- स्क्रीनग्रैब.

Polish Senator Female Journalist Bad Touch: सवाल! ऐसा लगता है कि सवाल से ही नेता सबसे ज्यादा घबराते हैं. इससे तीखी बहसबाजी भी जन्म लेती है. लेकिन पोलैंड के एक सीनेटर (सांसद) एक कदम आगे निकल गए. पोलैंड की सेजम (संसद) के गलियारों में बुधवार को हुई एक झड़प ने व्यापक आलोचना को जन्म दिया. विपक्षी पार्टी PiS (लॉ एंड जस्टिस पार्टी) के सीनेटर वोइचेख स्कुर्केविच ने महिला पत्रकार के साथ ऐसी बदसलूकी की, जिस पर बवाल मच गया. TVP पत्रकार जस्टिना डोब्रोश-ओराच के सवाल पर बौखलाए सीनेटरन ने माइक्रोफेन को बंद करने की कोशिश में, उनके गर्दन के पास हाथ ले जाते हुए देखा गया. इस पर पत्रकार भड़क गईं और उन्होंने कहा कि कृपया मुझे टच न करें.

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दिखा कि डोब्रोश-ओराच स्कुर्केविच से युद्ध खत्म करने के लिए चल रही वार्ताओं और पोलैंड की संभावित कूटनीतिक भूमिका पर सवाल पूछ रही थीं. जैसे-जैसे वह उनसे जवाब मांगना जारी रखती हैं, स्कुर्केविच अचानक उनका माइक्रोफोन की ओर हाथ बढ़ाते हैं. यह उनके कॉलर के पास लगा था. स्कुर्केविच उसे बंद करने या हटाने की कोशिश करने लगे. इसके बाद पत्रकार तुरंत पीछे हटती हैं और कहती हैं, “कृपया मुझे मत छुएं.” इसके बाद भी सीनेटर ने उसे बंद करने का प्रयास किया. मना करने के बावजूद वे मान नहीं रहे थे. इसके बाद दोनों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो जाती है.

वीडियो में स्कुर्केविच को अपने इस व्यवहार को सही ठहराने की कोशिश करते हुए देखा गया, जबकि डोब्रोश-ओराच बार-बार कहती हैं कि शारीरिक संपर्क पूरी तरह अनुचित था. जैसे ही बहस बढ़ती है, गलियारे में मौजूद लोग भी उनकी ओर मुड़कर देखने लगते हैं. इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएँ सामने आईं, आलोचकों ने सीनेटर पर पेशेवर मर्यादाओं को तोड़ने और एक सामान्य प्रेस इंटरैक्शन के दौरान पत्रकार को चुप कराने की कोशिश करने का आरोप लगाया.

दर्ज की गई शिकायत

सोशल मीडिया पर भी कड़ी प्रतिक्रियाएँ देखने को मिलीं. यूरोपीय सांसद क्रिज्स्तोफ ब्रेज्जा ने एक्स (ट्विटर) पर एक दस्तावेज साझा करते हुए बताया कि उन्होंने स्कुर्केविच के खिलाफ सीनेट की आचार समिति में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने लिखा, “उनका आक्रामक व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. हमें PiS नेताओं द्वारा बढ़ाई जा रही हिंसा की सीमा के खिलाफ सख्त प्रतिक्रिया देनी होगी. इस पर कोई सहमति नहीं हो सकती.”

राजनीति में भी गरमाया मुद्दा

वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट पर नाराजगी की लहर दौड़ पड़ी है. हजारों लोगों ने इसे पत्रकारों के प्रति एक तरह की धमकी, गलत व्यवहार और सत्ता का दुरुपयोग बताया. कई यूजर्स का कहना है कि एक लोकतांत्रिक व्यवस्था में मीडिया की आजादी और सुरक्षा पर इस तरह हमला स्वीकार्य नहीं है और यह बेहद चिंता का विषय है. यह मामला अब केवल ऑनलाइन बहस तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पोलैंड की राजनीति में भी बड़ा मुद्दा बन गया है. विपक्ष पहले से ही दबाव में चल रही PiS पार्टी इस घटना के बाद और भी सवालों के घेरे में आ गई है.

ये भी पढ़ें:-

Fact Check: क्या वॉकर की बैसाखियों पर चल रहे हैं डोनाल्ड ट्रंप? वायरल तस्वीरों ने मचाई हलचल, सच्चाई क्या है?

ChatGPT ने उकसाया और बेटे ने कर दी मां की हत्या, OpenAI के खिलाफ आरोप, परिवार ने दर्ज कराया केस

प्रेग्नेंसी इंडिया में डिलिवरी अमेरिका में, अब और नहीं, बर्थ टूरिज्म पर सख्त हुआ US, एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी 

Previous article Room Heaters: 5 हजार से भी कम में ब्रांडेड हीटर जो मिनटों में कमरे को कर देंगे गर्म, देखें बेस्ट ऑप्शन
Next article Kothimbir Vadi Recipe: कुछ स्पेशल खाने का दिल करे तो कोथिंबीर वडी एक बार जरूर करें ट्राई
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel