Video: हाथ जोड़कर गणपति के दरबार पहुंचे पीएम मोदी, सेशेल्स से आया खास वीडियो

Video : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेशेल्स के दौरे पर हैं. यहां वे मंदिर में पूजा करने पहुंचे जिसका वीडियो सामने आया है. आप भी देखें ये वीडियो.

By Amitabh Kumar | June 29, 2026 12:54 PM

Video : प्रधानमंत्री मोदी ने सेशेल्स की राजधानी विक्टोरिया में स्थित अरुल मिहू नवशक्ति विनयगर मंदिर का दौरा किया. यह द्वीपीय देश का एकमात्र तमिल हिंदू मंदिर है और वहां भारतीय समुदाय की लंबे समय से मौजूदगी का प्रतीक माना जाता है. भगवान गणेश को समर्पित यह मंदिर अपनी आकर्षक द्रविड़ शैली की वास्तुकला और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए प्रसिद्ध है. सेशेल्स का यह मंदिर स्थानीय लोगों और भारतीय समुदाय के लिए एक खास पहचान रखता है. प्रधानमंत्री के दौरे ने भारत और सेशेल्स के बीच गहरे सांस्कृतिक तथा लोगों के आपसी संबंधों को भी उजागर किया.

डीडी न्यूज ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में दिख रहा है कि मंदिर के पुजारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से विधि-विधान से पूजा करवाई. पीएम मोदी ने मंदिर में प्रवेश कर भगवान गणेश के सामने माथा टेका. उनके हाथ में पूजा सामग्री से भरी एक टोकरी भी नजर आई. इस दौरान पुजारी मंत्रोच्चार करते दिखाई दिए. बाद में पुजारी ने आरती की और पीएम मोदी को आरती दी. इसके बाद प्रधानमंत्री श्रद्धा भाव से झुककर भगवान गणेश की प्रतिमा को प्रणाम करते नजर आए. देखें वीडियो.

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी को मिला सेशेल्स का सर्वोच्च सम्मान, किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 34वां वैश्विक पुरस्कार