[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World Plane Crash Video : हवाई अड्डे के पास विमान दुर्घटनाग्रस्त, सामने आया मौत का मंजर

Plane Crash Video : हवाई अड्डे के पास विमान दुर्घटनाग्रस्त, सामने आया मौत का मंजर

0
Plane Crash Video : हवाई अड्डे के पास विमान दुर्घटनाग्रस्त, सामने आया मौत का मंजर
अर्जेंटीना में विमान दुर्घटनाग्रस्त

Plane Crash Video : बॉम्बार्डियर चैलेंजर 300 अर्जेंटीना के सैन फर्नांडो हवाई अड्डे पर उतरते समय एक बिल्डिग से टकरा गया. हवाई अड्डे के सूत्रों के हवाले से मीडिया में खबर है कि इसमें केवल दो लोग ही सवार थे, पायलट और को-पायलट. विमान को किराए पर लिया गया था. यात्रियों को क्रू टीम के द्वारा उरुग्वे के तटीय शहर में ले जाया गया था. विमान सैन फर्नांडो हवाई अड्डे पर उतरते समय एक बिल्डिंग से जोरदार तरीके से टकराया जिसकी गूंज इलाके में फैल गई.

विमान जोस टेरी और चार्लिन के चौराहे के पास एक रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसके बाद उसमें आग लग गई. अधिकारियों ने दुर्घटनास्थल के नजदीक रहने वाले लोगों को निकाला. हादसे से आस-पास के कई घरों को भी नुकसान पहुंचा.

अर्जेंटीना विमान हादसे का वीडियो आया सामने

Antony Ochieng @Turbinetraveler नाम के यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर हादसे की तस्वीर और वीडियो को शेयर किया. यूजर ने लिखा- अर्जेंटीना से भयावह तस्वीरें आ रही हैं. इसमें सैन फर्नांडो हवाई अड्डे पर उतरते समय बॉम्बार्डियर चैलेंजर 300 विमान एक इमारत से टकरा गया, जिसमें पायलट और को-पायलट की मौत हो गई. ब्यूनस आयर्स प्रांत के सैन फर्नांडो हवाई अड्डे पर दोपहर दुर्घटनाग्रस्त हुए बॉम्बार्डियर चैलेंजर 300 के पायलटों की पहचान 35 वर्षीय अगस्टिन ओरफोर्ट और 44 वर्षीय मार्टिन फर्नांडीज लोजा के रूप में की गई है. हादसे की सूचना के बाद राहत बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचा.

Read Also : Brazil Plane Crash: 62 लोगों को लेकर जा रहा विमान क्रैश, सभी की मौत

अर्जेंटीना में विमान दुर्घटना पहले भी हो चुकी है

यह पहली बार नहीं था जब अर्जेंटीना में विमान दुर्घटना देखने को मिली है. इस साल अगस्त में भी ऐसी ही एक घटना हुई थी. जुआन मैनुअल मदीना नामक एक व्यक्ति का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इसमें उसकी मौत हो गई थी.

Previous article तुम लोग मुझे मरवाओगे… Rohit Sharma का मजाकिया अंदाज, पुजारा और रहाणे को लेकर कह दी ये बात
Next article Bihar Weather: भागलपुर और पूर्णिया का मौसम कैसा रहेगा? जानिए ठंड कब से बढ़ेगी…
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel