[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports Cricket तुम लोग मुझे मरवाओगे… Rohit Sharma का मजाकिया अंदाज, पुजारा और रहाणे को लेकर कह दी ये बात

तुम लोग मुझे मरवाओगे… Rohit Sharma का मजाकिया अंदाज, पुजारा और रहाणे को लेकर कह दी ये बात

0
तुम लोग मुझे मरवाओगे… Rohit Sharma का मजाकिया अंदाज, पुजारा और रहाणे को लेकर कह दी ये बात
Rohit Sharma during press conference after third test at gabba.

Rohit Sharma: भारतीय टीम ऑसट्रेलिया के खिलाफ गाबा मैदान पर खेला गया तीसरा टेस्ट कल बुधवार को ड्रॉ कराने में कामयाब हो गई. टेस्ट मैच के बाद भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर सबको चौंका दिया. रोहित शर्मा के साथ प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने इसकी जानकारी दी. इसी दौरान रोहित शर्मा ने अश्विन के साथ पुजारा और रहाणे के बारे में बात करते हुए ऐसी बात कह दी कि वहां मौजूद लोग हंसने लगे. 

दरअसल तीसरा टेस्ट ड्रॉ होने के बाद रोहित शर्मा ने कहा कि हमने इतने साल साथ में क्रिकेट खेला है, लेकिन जब वे जाते हैं तो उनकी कमी खलती है. हम हमेशा दोस्त हैं. हम दौरों पर मिलते रहेंगे, लेकिन अलग रूप में. अजिंक्य मुंबई में रहता है तो उससे मुलाकात हो जाती है. पुजारा तो राजकोट में छिपे रहते हैं, इसलिए मिलना नहीं हो पाता. उन्होंने काफी रन बनाए हैं और भारत को मैच जिताने में काफी मदद की है. लेकिन हां दोनों ने अभी तक संन्यास नहीं लिया है. तुम लोग मुझे मरवाओगे, ऐसे सवाल पूछकर समस्या में डाल देते हो. वे दोनों कभी परफॉर्म करके वापसी कर सकते हैं, उनके लिए टीम के दरवाजे हमेशा खुले हैं. रोहित के इस जवाब के बाद सभी ठहाके मारकर हंसने लगे. 

रहाणे और पुजारा ने नहीं लिया है संन्यास

रहाणे ने अपने क्रिकेट कैरियर में 85 टेस्‍ट खेले हैं. इस दौरान 144 पारियों में उन्‍होंने 38.46 की औसत से 5077 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 12 शतक ठोके हैं. वहीं चेतेश्वर पुजारा ने अपने करियर में अब तक 103 टेस्ट की 176 पारियों में उनके नाम 7197 रन बनाए हैं. दोनों ने ही अपना आखिरी टेस्ट 2023 में खेला था. हाल ही संपन्न हुई सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में रहाणे ने मुंबई के लिए शानदार बल्लेबाजी करते हुए टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 432 रन बनाए, जबकि पुजारा ने इसी साल नवंबर में सौराष्ट्र के लिए रणजी खेला है. 

चौथा टेस्ट मेलबर्न में खेला जाएगा

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट बारिश के नाम रहा. इस टेस्ट का पहला दिन बारिश के कारण पूरी तरह नहीं हो पाया. ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 445 रन बनाए, जिसके जवाब में टीम इंडिया ने 260 रन बनाए. दो पारियों में ही मैच का पांचवां दिन आ गया. आखिरी दिन ऑस्ट्रेलिया ने भारत के लिए जीत का लक्ष्य 275 रन रखा, लेकिन खराब रोशनी के कारण मैच को रद्द करना पड़ा. पांच मैचों की सीरीज का चौथा मैच 26 दिसंबर से मेलबर्न में खेला जाएगा.

अश्विन ने किया संन्यास का ऐलान, बीच सीरीज में रिटायरमेंट के बाद विराट के साथ दिखे इमोशनल

IND vs AUS: ‘खुद उठा लो’,  गेंद को जमीन पर गिराकर Akash Deep ने ट्रेविस हेड को दिखाया ठेंगा 

Previous article Places of Worship Act 1991 : सब भारतवासी मिलकर एक लकीर खींच दें
Next article Plane Crash Video : हवाई अड्डे के पास विमान दुर्घटनाग्रस्त, सामने आया मौत का मंजर
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel