[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World ब्रिटेन में पाकिस्तानी युवक को 10 साल की जेल, 18 वर्षीय लड़की का बलात्कार किया, फिर पूछा- क्या तुम्हें मजा आया?

ब्रिटेन में पाकिस्तानी युवक को 10 साल की जेल, 18 वर्षीय लड़की का बलात्कार किया, फिर पूछा- क्या तुम्हें मजा आया?

0
ब्रिटेन में पाकिस्तानी युवक को 10 साल की जेल, 18 वर्षीय लड़की का बलात्कार किया, फिर पूछा- क्या तुम्हें मजा आया?
28 वर्षीय शेराज मलिक. फोटो- एक्स.

Pakistani Grooming Gang Britain: ब्रिटेन में ग्रूमिंग गैंग की भयावह वारदातों की कहानियों धीरे-धीरे खुल रही हैं. इसके खिलाफ सड़क से लेकर संसद तक आवाज उठाई जा रही हैं. इसी बीच ब्रिटेन की एक अदालत ने 18 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में पाकिस्तानी मूल के शरणार्थी शेराज मलिक को 10 साल कैद की सजा सुनाई है. अदालत ने माना कि आरोपी ने युवती की नाजुक स्थिति का फायदा उठाते हुए उसके साथ यह अपराध किया. सजा पूरी होने के बाद भी उसे चार साल तक विस्तारित निगरानी (एक्सटेंडेड लाइसेंस) के तहत रखा जाएगा.

पार्क में दोस्तों के साथ थी युवती, तभी हुई मुलाकात

कोर्ट में चली सुनवाई के मुताबिक, यह घटना जून 2025 में नॉटिंघमशायर के सटन लॉन पार्क में हुई थी. उस रात 18 वर्षीय युवती और उसका एक मित्र शराब पीने के बाद पार्क पहुंचे थे. वहीं उनकी मुलाकात शेराज मलिक और उसके साथ मौजूद कुछ अन्य लोगों से हुई.

बताया गया कि युवती का मित्र कुछ समय के लिए अपने दूसरे दोस्त से मिलने चला गया था. जाने से पहले उसने मलिक और उसके साथियों से युवती का ध्यान रखने के लिए कहा था. इसी दौरान मलिक युवती को पार्क के एक सुनसान हिस्से में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया.

मामले की सुनवाई के दौरान सामने आया कि युवती ने बार-बार विरोध किया था, लेकिन आरोपी पाकिस्तानी शेराज मलिक ने युवती के चेहरे पर कई बार वार किए. ब्रिटिश अखबार ‘द सन’ की रिपोर्ट के अनुसार युवती के साथ मारपीट और बलात्कार करने के बाद उसने पूछा था, ‘क्या तुम्हें इसमें मजा आया?’

आरोपी ने कहा- संबंध सहमति से बने थे

28 वर्षीय शेराज मलिक ने शुरुआत से ही आरोपों से इनकार किया और दावा किया कि दोनों के बीच संबंध आपसी सहमति से बने थे. मलिक ने अदालत में कहा कि घटना से पहले वह पार्क में कुछ लोगों के साथ क्रिकेट खेल रहा था और गांजा पी रहा था. उसने यह आरोप भी खारिज किया कि उसने युवती के साथ मारपीट की थी.

हालांकि अदालत में पेश साक्ष्यों और गवाहियों के आधार पर जूरी ने जनवरी में उसे दुष्कर्म के दो मामलों में दोषी ठहराया था. सुनवाई के दौरान पीड़िता ने अदालत को बताया, ‘मैं डरी हुई थी. मुझे ‘नहीं’ कहने से भी डर लग रहा था.’

एक और आरोपी अब भी फरार

बर्मिंघम क्राउन कोर्ट में पेश किए गए साक्ष्यों के अनुसार, उसी रात उसी समूह के एक अन्य व्यक्ति ने भी युवती के साथ दुष्कर्म किया था. हालांकि पुलिस अभी तक उसकी पहचान नहीं कर पाई है और न ही उसे गिरफ्तार किया जा सका है.

कौन है शेराज मलिक?

अदालत को बताया गया कि शेराज मलिक पाकिस्तान में पैदा हुआ था. ब्रिटेन आने से पहले वह इटली, जर्मनी और फ्रांस में रह चुका था. घटना के समय उसे ब्रिटेन आए एक साल से भी कम समय हुआ था. मुकदमे के दौरान उसके इमिग्रेशन स्टेटस को सार्वजनिक करने पर रोक लगी हुई थी, ताकि सुनवाई प्रभावित न हो. ट्रायल समाप्त होने के बाद ही मीडिया को यह जानकारी प्रकाशित करने की अनुमति मिली.

जज ने सुनाई कड़ी टिप्पणी

सजा सुनाते हुए जज साइमन ऐश केसी ने कहा कि आरोपी अच्छी तरह जानता था कि युवती अत्यधिक नशे में थी, रात के समय पार्क में अकेली थी और उसके आसपास ऐसे लोग थे जिन्हें वह जानती तक नहीं थी. इसके बावजूद उसने उसे निशाना बनाया. जज ने अदालत में कहा, ‘जब उसने विरोध करने की कोशिश की, तब तुमने उसके चेहरे और सिर पर जोर से प्रहार किया.’

ये भी पढ़ें:- भारत को घेरने की कोशिश, जयशंकर ने यूरोप को दिया करारा जवाब; कहा- आपने वो हथियार भेजे, जिनसे हम पर अटैक हुए

ये भी पढ़ें:- पेंटागन में अचानक लगी इमरजेंसी, बजे फायर अलार्म, बंद हुए कॉरिडोर; US रक्षा मुख्यालय में क्यों मचा हड़कंप

अदालत बोली- समाज के लिए खतरा है आरोपी 

जज साइमन ऐश केसी ने आगे कहा, ‘तुमने उसके साथ जो बातें कहीं, वे उसके अपमान और मानसिक प्रताड़ना को और बढ़ाने वाली थीं.’ अदालत में यह भी बताया गया घटना के बाद आरोपी ने पीड़िता को कई बार ‘स्लट’ कहकर संबोधित किया था.  उन्होंने कहा कि मलिक ने अपने किए पर कोई पछतावा नहीं दिखाया है और वह समाज के लिए एक बड़ा जोखिम बना हुआ है.

रूपर्ट लोव ने एक लड़की की भयानक कहानी बताई

ब्रिटिश सांसद रूपर्ट लोव ने ग्रूमिंग गैंग्स के किस्सों की संभवतः सबसे भयानक वारदात का जिक्र ब्रिटेन की संसद में किया. 2 जून को उनका भाषण सामने आया. उन्होंने एक 13 साल की लड़की की भयावह घटना का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि उस लड़की के साथ 2-3 सालों में लगभग 600-700 लोगों ने बलात्कार किया. इस घटना की जानकारी सामने आने के बाद लोगों का गुस्सा चरम पर है. इन ग्रूमिंग गैंग्स में ज्यादातर अपराधी पाकिस्तानी मूल के ही हैं.

Previous article पटना: सिपाही के बैग से मोबाइल व एटीएम चोरी कर खाते से कर ली 3.10 लाख की निकासी
Next article छपरा जेल में अचानक बिगड़ी कैदी की तबीयत, सदर अस्पताल में भर्ती, जांच में सामने आई चौंकाने वाली वजह
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel