[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सारण छपरा जेल में अचानक बिगड़ी कैदी की तबीयत, सदर अस्पताल में भर्ती, जांच में सामने आई चौंकाने वाली वजह

छपरा जेल में अचानक बिगड़ी कैदी की तबीयत, सदर अस्पताल में भर्ती, जांच में सामने आई चौंकाने वाली वजह

0
छपरा जेल में अचानक बिगड़ी कैदी की तबीयत, सदर अस्पताल में भर्ती, जांच में सामने आई चौंकाने वाली वजह
अस्पताल पहुँच कर जानकारी लेते जेल सुपरिंटेंडेंट

छपरा से हरि प्रकाश मिश्रा की रिपोर्ट
Saran News:
छपरा सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती एक बंदी की अचानक तबीयत बिगड़ने से अस्पताल और जेल प्रशासन में दहशत का माहौल कायम हो गया. स्थिति गंभीर होने की सूचना मिलते ही जेल सुपरिंटेंडेंट अमरजीत कुमार सिंह सदर अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों से पूरे मामले की जानकारी ली. बाद में मेडिकल बोर्ड की अनुशंसा पर कैदी को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया.

चोरी के मामले में गिरफ्तार होकर पहुंचा था जेल

जानकारी के अनुसार संबंधित कैदी को नगर थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले में गिरफ्तार किया था. इसके बाद 18 मई को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था. जेल में रहने के दौरान उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई, जिसके बाद उसे इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

जांच में सामने आया कुत्ते के काटने का मामला

अस्पताल में इलाज के दौरान जांच में पता चला कि कैदी को जेल आने से करीब एक माह पहले कुत्ते ने काट लिया था. बताया जा रहा है कि समय पर उचित इलाज नहीं मिलने के कारण उसके शरीर में संक्रमण फैल गया था, जिससे उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई.

गंभीर स्थिति को देखते हुए गठित किया गया मेडिकल बोर्ड.

कैदी की बिगड़ती हालत को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने तत्काल मेडिकल बोर्ड का गठन किया. गठित बोर्ड में डॉ. अश्विनी कुमार, डॉ. संजीव कुमार और डॉ. संदीप कुमार को शामिल किया गया. विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने कैदी की जांच कर उसकी स्थिति का मूल्यांकन किया

डॉक्टरों की टीम ने पटना रेफर करने की दी सलाह

मेडिकल बोर्ड द्वारा जांच के बाद कैदी की स्थिति को गंभीर मानते हुए उसे उच्चस्तरीय इलाज के लिए पटना रेफर करने का निर्णय लिया गया. इसके बाद देर रात उसे पटना के एनएमसीएच भेज दिया गया, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार किया जाएगा.

जेल प्रशासन ने कही यह बड़ी बात

जेल सुपरिंटेंडेंट अमरजीत कुमार सिंह ने बताया कि कैदी के जेल में आने के बाद नियमित मेडिकल जांच कराई गई थी. हालांकि उसने कभी यह जानकारी नहीं दी कि उसे पहले कुत्ते ने काटा था. इसी कारण शुरुआती जांच में यह महत्वपूर्ण तथ्य सामने नहीं आ सका और बीमारी की वास्तविक वजह समझने में देरी हुई. अधिकारियों के अनुसार फिलहाल कैदी का इलाज पटना एनएमसीएच में जारी है. डॉक्टर उसकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं. वहीं जेल और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं.

Also Read: बिहार का सबसे गर्म जिला रहा सारण, तापमान 36.6°C, मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट, क्या मिलेगी राहत?

Previous article ब्रिटेन में पाकिस्तानी युवक को 10 साल की जेल, 18 वर्षीय लड़की का बलात्कार किया, फिर पूछा- क्या तुम्हें मजा आया?
Next article शेयर बाजार में बहार! सेंसेक्स हुआ 900 अंक पार, निफ्टी ने भी भरी उड़ान
Avatar Of Sakshi Kumari
साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा. इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है. निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel