[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World पाकिस्तान में भीषण गर्मी का कहर: लू से कराची में 10 लोगों की मौत, तापमान 44 डिग्री के पार

पाकिस्तान में भीषण गर्मी का कहर: लू से कराची में 10 लोगों की मौत, तापमान 44 डिग्री के पार

0
पाकिस्तान में भीषण गर्मी का कहर: लू से कराची में 10 लोगों की मौत, तापमान 44 डिग्री के पार
पाकिस्तान में भीषण गर्मी, सांकेतिक फोटो- पीटीआई

Heatwave Pakistan: पाकिस्तान के कई इलाकों में भीषण गर्मी का कहर है. सिंध प्रांत गर्मी से झुलस रहा है. भीषण गर्मी का खासा असर कराची शहर में भी दिखाई दे रहा है. हीट वेव से लोगों का हाल बुरा है. एधी वेलफेयर ट्रस्ट के अनुसार, सोमवार (5 मई) को शहर के विभिन्न हिस्सों से पांच लोगों के शव बरामद किए गए. इसके अलावा, लू लगने के लक्षणों के साथ अस्पताल में भर्ती पांच अन्य लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई. ट्रस्ट के अधिकारी फैसल एधी ने इन मौतों की पुष्टि की है. यह संस्था पूरे देश में आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं और आश्रय गृह संचालित करती है.

44 डिग्री से ऊपर पहुंचा तापमान, 2018 के बाद सबसे गर्म दिन

पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग (PMD) के मुताबिक, कराची में सोमवार को तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया, जो साल 2018 के बाद का सबसे अधिक तापमान है. लगातार बढ़ती गर्मी ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है. दक्षिण एशिया में जलवायु परिवर्तन के कारण पाकिस्तान के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ने लगी है.

मौसम विभाग ने जारी की थी लू की चेतावनी

पाकिस्तानी अखबार एक्सप्रेस ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार (2 मई) को ही मौसम विभाग ने कराची और सिंध के कई जिलों के लिए लू की चेतावनी जारी कर दी थी. विभाग ने आशंका जताई थी कि प्रांत के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी का असर जारी रहेगा.

बिजली कटौती से और बिगड़े हालात

गर्मी के साथ-साथ बार-बार होने वाली बिजली कटौती ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है. कराची के कई इलाकों में लोग लंबे समय तक बिजली संकट का सामना कर रहे हैं, जिससे ग्रमी का प्रकोप और बढ़ गया है. सिंध के मुख्यमंत्री सैयद मुराद अली शाह ने गर्मी से हुई मौतों पर दुख जताया है और लोगों से अपील की है कि वे केवल जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें.

Previous article ARARIA सिकटी में राजकीय डिग्री महाविद्यालय का हुआ शुभारंभ
Next article आंधी-पानी में बिजली के तार पोल क्षतिग्रस्त, घंटों गुल रही रही बिजली
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel