[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया ARARIA सिकटी में राजकीय डिग्री महाविद्यालय का हुआ शुभारंभ

ARARIA सिकटी में राजकीय डिग्री महाविद्यालय का हुआ शुभारंभ

0
ARARIA सिकटी में राजकीय डिग्री महाविद्यालय का हुआ शुभारंभ

अररिया से राहुल सिंह की रिपोर्ट :

सिकटी क्षेत्र के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा, जब प्लस टू प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय, सिकटी के प्रांगण में राजकीय डिग्री महाविद्यालय का विधिवत शुभारंभ किया गया. इस महाविद्यालय के खुलने से क्षेत्र के छात्रों को अब उच्च शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे शिक्षा के क्षेत्र में एक नई दिशा मिलेगी. इस नवस्थापित राजकीय डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य के रूप में डॉ अशोक पाठक की नियुक्ति की गई है. उन्होंने 05 मई को पूर्णिया विश्वविद्यालय, पूर्णिया के अधीन अपने पद पर औपचारिक रूप से योगदान भी दे दिया है. अररिया कॉलेज अररिया के निवर्तमान प्रभारी प्राचार्य डॉ अशोक पाठक के नेतृत्व में महाविद्यालय के विकास व शैक्षणिक गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की उम्मीद जताई जा रही है. उनके अनुभव व कुशल प्रशासनिक क्षमता से निश्चित रूप से इस संस्थान को मजबूती मिलेगी. स्थानीय लोगों, शिक्षकों व छात्रों में इस उपलब्धि को लेकर खासा उत्साह देखा गया. सभी ने इस पहल का स्वागत करते हुए सरकार व विश्वविद्यालय प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है. बताया गया कि यह महाविद्यालय आने वाले समय में क्षेत्र के शैक्षणिक विकास का केंद्र बनेगा व छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की नींव को और सशक्त करेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel