[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World Morocco Protests: सरकार के विरोध में सड़क पर उतरे Gen-Z, नेपाल स्टाइल में विरोध-प्रदर्शन, 2 लोगों की मौत

Morocco Protests: सरकार के विरोध में सड़क पर उतरे Gen-Z, नेपाल स्टाइल में विरोध-प्रदर्शन, 2 लोगों की मौत

0
Morocco Protests: सरकार के विरोध में सड़क पर उतरे Gen-Z, नेपाल स्टाइल में विरोध-प्रदर्शन, 2 लोगों की मौत
Morocco Protests

Morocco Protests: नेपाल की तरह अब मोरक्को में जेन-जेड का आंदोलन जारी है. मोरक्को में युवा मौजूदा सरकार के विरोध में जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं. बीते पांच दिनों से जेन-जेड का सड़कों पर हंगामा जारी है. युवा बुधवार को पांचवीं रात मोरक्को की राजधानी रबात से करीब 500 किलोमीटर दक्षिण स्थित लेक्लिया शहर में सड़कों पर उतरे. देखते ही देखते प्रदर्शन हिंसक हो गया, पुलिस को स्थिति पर काबू करने के लिए गोलीबारी करनी पड़ी जिसमें दो लोगों की मौत हो गई.

पुलिस से हथियार छीनने के दौरान की गई फायरिंग

सरकारी समाचार एजेंसी ‘एमएपी’ ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि पुलिस ने आत्मरक्षा में कार्रवाई करते हुए दो उपद्रवियों को गोली मार दी. एजेंसी ने कहा कि जिन लोगों को गोली मारी गई, वे पुलिस के हथियार छीनने की कोशिश कर रहे थे. हालांकि कोई भी प्रत्यक्षदर्शी इस खबर की पुष्टि नहीं कर सका है. इसके बाद भी विरोध प्रदर्शन और हिंसा व तोड़फोड़ जारी रही. पुलिस ने सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है.

02101 Ap10 02 2025 000018B
Morocco protests

क्यों हो रहा है मोरक्को में प्रदर्शन?

मोरक्को में प्रदर्शन की शुरुआत सरकार के 2030 के विश्व कप की तैयारी में बेतहाशा खर्च के विरोध में हुई. देखते ही देखते विरोध देशव्यापी हो गया. पूरे देश में जेन-जेड का आंदोलन छिड़ गया है. गुस्साए युवा शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार समेत कई मांग कर रहे हैं. न्यूज एजेंस एपी की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस आंदोलन का नेतृत्व के पीछे कोई संगठन या नेता नहीं है, नेपाल की तर्ज पर मोरक्को के युवा इंटरनेट के जरिए आंदोलन को खड़ा किया और देखते ही देखते यह देशव्यापी आंदोलन बन गया. इस कारण इसे मोरक्को का जेन-जेड प्रदर्शन कहा जा रहा है. कई शहरों में युवा सड़कों पर उतर गए हैं, और सुधार की मांग कर रहे हैं.

02101 Ap10 02 2025 000017B
Morocco protests

जेन-जेड ने मचाया तांडव

बीते पांच दिनों से मोरक्को की सड़कों पर हाहाकार मचा है. जेन जेड युवाओं के ग्रुप ने आगजनी की है. युवाओं का कहना है देश में शिक्षा और स्वास्थ्य का हालत खस्ता है और सरकार 2030 फीफा वर्ल्ड कप की तैयारियों पर अरबों खर्च कर रही है. स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व आंदोलन का नेतृत्व जेन- Z 212 संगठन की ओर से किया जा रहा है. यह संगठन हाल में ही गठित किया गया है जो इंटरनेट और सोशल मीडिया के माध्यम से एक दूसरे से संपर्क कर रहे हैं.

Previous article Bihar: राहुल गांधी के लिए तेज प्रताप ने कही बड़ी बात, इशारों में समझ पर उठाया सवाल!
Next article Zoho Arattai ऐप बना WhatsApp किलर, लेकिन क्या आपकी चैट सुरक्षित है?
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel