[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World खतरनाक मोड़ पर मिडिल ईस्ट जंग, ईरान के हमलों से टूटा ट्रंप का सब्र, आर-पार के मूड में अमेरिका

खतरनाक मोड़ पर मिडिल ईस्ट जंग, ईरान के हमलों से टूटा ट्रंप का सब्र, आर-पार के मूड में अमेरिका

0
खतरनाक मोड़ पर मिडिल ईस्ट जंग, ईरान के हमलों से टूटा ट्रंप का सब्र, आर-पार के मूड में अमेरिका
मिडिल ईस्ट जंग

Middle East War: मिडिल ईस्ट की जंग अब खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. ईरान के लगातार हमलों और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद कर देने से हालात और विस्फोटक हो गए हैं. अमेरिका का सब्र भी टूटता दिखाई दे रहा है. राष्ट्रपति ट्रंप ने सख्त रुख अपनाते हुए ईरान को अल्टीमेटम दिया है. जाहिर है क्षेत्र में बढ़ते हमले, जवाबी कार्रवाई और सैन्य जमावड़े ने बड़े युद्ध का खतरा बढ़ा दिया है. अगर हालात अब भी नहीं संभले तो इसका असर तेल बाजार, अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा और दुनिया की अर्थव्यवस्था पर और भी गंभीर रूप से पड़ सकता है.

ईरान को ट्रंप ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर तेहरान 48 घंटे के भीतर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पूरी तरह नहीं खोलता, तो अमेरिका उसके ऊर्जा संयंत्रों (Power Plants) को तबाह कर देगा. अमेरिकी राष्ट्रपति ने फ्लोरिडा स्थित अपने आवास से सोशल मीडिया पर यह सख्त संदेश जारी किया है. इस बयान ने मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष को और भड़का दिया है. अभी जो हालात बन रहे हैं उससे साफ दिख रहा है कि युद्ध अब अपने चौथे सप्ताह में बेहद खतरनाक और निर्णायक चरण में चला गया है.

इजराइल के परमाणु अनुसंधान केंद्र पर ईरान का हमला

इससे पहले ईरान ने शनिवार देर रात दक्षिणी इजराइल के दो इलाके डिमोना और अराद पर मिसाइल हमले किए. ये हमले इजराइल के मुख्य परमाणु अनुसंधान केंद्र के पास हुए. हमले के कारण इमारतें क्षतिग्रस्त हो गयीं और कई लोग घायल हो गए. इसे साथ ही ईरान ने चेतावनी दी कि उसके ऊर्जा ठिकानों पर किसी भी हमले के जवाब में वह क्षेत्र में अमेरिका और इजराइल के ऊर्जा और बुनियादी ढांचे को निशाना बनाएगा. ईरान ने इजराइल पर ये हमले ऐसे समय में किए हैं जब उसके एक दिन पहले तेहरान के प्रमुख परमाणु संवर्धन केंद्र नतांज पर हमला हुआ था.

हमले में इजराइल को हुआ भारी नुकसान

इजराइल के बचावकर्मियों ने बताया कि अराद में सीधे हमले से कम से कम 10 अपार्टमेंट और इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है. जिनमें से तीन गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त होकर गिरने की हालत में आ गए हैं. कम से कम 64 लोगों को अस्पताल ले जाया गया है. डिमोना, परमाणु अनुसंधान केंद्र से लगभग 20 किलोमीटर पश्चिम में है, जबकि अराद उससे करीब 35 किलोमीटर उत्तर में स्थित है.

ईरान ने डिएगो गार्सिया सैन्य अड्डे को भी बनाया निशाना

शनिवार को ईरान ने हिंद महासागर में स्थित ब्रिटेन और अमेरिका के संयुक्त डिएगो गार्सिया सैन्य अड्डे को भी निशाना बनाया था. सबसे खास बात है कि डिएगो गार्सिया ईरान से करीब 4,000 किलोमीटर दूर है. इससे संकेत मिलता है कि तेहरान के पास पहले से अनुमानित दूरी से अधिक मार करने वाली मिसाइलें हैं या उसने अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम का इस्तेमाल किया है.

युद्ध में ईरान का बुरा हाल

अमेरिका और इजराइल के हमलों ने ईरान की भी बुनियाद हिला दी है. ईरान में युद्ध के दौरान 1,500 से अधिक लोग मारे गए हैं. ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से यह जानकारी दी गई है. ईरान के लोगों ने बताया कि रमजान खत्म होने के दौरान ईरान की राजधानी में भारी हवाई हमले किए गए. वहीं युद्ध का असर मिडिल ईस्ट से बाहर भी दिख रहा है. इस युद्ध के कारण खाद्य पदार्थों एवं ईंधन की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं. हालांकि यह पूरी तरह नहीं पता चला है कि 28 फरवरी से शुरू हुए अमेरिका और इजराइल के हमलों में ईरान को कितना नुकसान हुआ है. (इनपुट भाषा)

Previous article भानस गांव में चार लकड़बग्घा दिखने से ग्रामीणों में दहशत, खेतों में जाने से कतरा रहे किसान
Next article जन्मजात यूरेटर संकरेपन से जूझ रहे मासूम को राहत, सत्यदेव सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सफल लेप्रोस्कोपिक सर्जरी
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel