[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सासाराम भानस गांव में चार लकड़बग्घा दिखने से ग्रामीणों में दहशत, खेतों में जाने से कतरा रहे किसान

भानस गांव में चार लकड़बग्घा दिखने से ग्रामीणों में दहशत, खेतों में जाने से कतरा रहे किसान

0
भानस गांव में चार लकड़बग्घा दिखने से ग्रामीणों में दहशत, खेतों में जाने से कतरा रहे किसान

कोरी, बलियां, भानस, महरोढ़ सहित आसपास के गांवों में ग्रामीण घरों में दुबके

वन विभाग की रेस्क्यू टीम और ग्रामीणों ने संभावित जगहों पर लकड़बग्घा की तलाश शुरू की

फोटो -8 – लकड़बग्घा को खोजते वनरक्षी व ग्रामीण ए- लकड़बग्घा

प्रतिनिधि, दिनारा स्थानीय थाना क्षेत्र के भानस गांव के बधार में चार लकड़बग्घा देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. किसान खेतों में जाने से कतरा रहे हैं. कोरी, बलियां, भानस, महरोढ़ सहित आसपास के गांवों के लोग खेती का काम छोड़कर घरों में दुबके हुए हैं. रविवार की सुबह महरोढ़ गांव के खेत में कृषि फार्म के पास काम कर रहे बेलवैयां निवासी निलेश कुमार पर लकड़बग्घा ने हमला करने का प्रयास किया. हालांकि किसान ने हो हल्ला मचाया, जिससे लकड़बग्घा भाग गया. भागते समय दिनारा-विक्रमगंज पथ पर महरोढ़ गांव के समीप एक अज्ञात वाहन से लकड़बग्घा को धक्का लग गया, जिससे वह बुरी तरह जख्मी होकर सड़क किनारे गिर गया. ग्रामीणों ने चारों तरफ से उसे घेर लिया, लेकिन किसी ने पकड़ने का प्रयास नहीं किया. हालांकि मौके का फायदा उठाते हुए लकड़बग्घा वहां से लड़खड़ाते हुए भाग निकला. ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही टीम रेस्क्यू के लिए क्षेत्र के सभी संभावित जगहों पर खोजबीन करने लगी. महरोढ़ पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि सोनू कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के कहने पर रेस्क्यू टीम को बुलाया गया है, जो संभावित जगहों पर खोजबीन में जुटी हुई है. उन्होंने यह भी बताया कि क्षेत्र के कई गांवों में लकड़बग्घा ने बकरियों और कुत्तों को काटकर जख्मी कर दिया है.

क्या कहते हैं वन पदाधिकारी

वन पदाधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम रेस्क्यू में लगी है. खेतों में गेहूं की फसल होने के कारण जानवर का पीछा करना चुनौतीपूर्ण है. रेस्क्यू टीम में वनरक्षी दिलीप कुमार, सुनील कुमार, राजकमल, अभिलाषा कुमारी, कन्हैया कुमार और रणजीत कुमार के अलावा ग्रामीण भी शामिल हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel