[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World अमेरिका के लॉस एंजिल्स जंगल में भीषण आग, 5 की मौत, 1500 इमारतें स्वाहा

अमेरिका के लॉस एंजिल्स जंगल में भीषण आग, 5 की मौत, 1500 इमारतें स्वाहा

0
अमेरिका के लॉस एंजिल्स जंगल में भीषण आग, 5 की मौत, 1500 इमारतें स्वाहा
Massive Fire in Los Angeles Forest

Massive Fire in Los Angeles Forest in America: अमेरिका के लॉस एंजिल्स के जंगलों में मंगलवार से लगी आग अब शहर के रिहायशी इलाकों में पहुंच गई है, जिसे राज्य के इतिहास की सबसे बड़ी आपदा बताया जा रहा है. अधिकारियों ने बुधवार को पुष्टि की कि इस भीषण आग में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई है. अमेरिका के दूसरे सबसे बड़े शहर के आसपास इस आग ने 1,500 इमारतों को नष्ट कर दिया है और 1 लाख से अधिक लोगों को अपने घर छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज हवाओं के कारण आग पर काबू पाना लगभग असंभव हो गया है, जिससे स्थिति और बिगड़ रही है.

पैसिफिक पैलिसेड्स क्षेत्र में यह आग बुधवार दोपहर तक लगभग 16,000 एकड़ (करीब 6,500 हेक्टेयर) जंगल को राख में बदल चुकी है. कैलिफोर्निया की प्रमुख रियल एस्टेट संपत्तियों का एक बड़ा हिस्सा जलकर खाक हो गया है. लॉस एंजिल्स काउंटी के अग्निशमन प्रमुख एंथनी मार्रोन ने कहा कि उन्होंने अपने करियर में ऐसी आपदा कभी नहीं देखी थी. उन्होंने कहा, “हम पूरी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हमारे पास इतने अग्निशमन कर्मी नहीं हैं जो इस स्थिति को संभाल सकें.” सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में आग की भयावहता साफ दिखाई दे रही है.

इसे भी पढ़ें: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और कोहरे का कहर, नॉर्थ ईस्ट में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

लॉस एंजिल्स काउंटी के शेरिफ रॉबर्ट लूना ने बताया कि पांच लोगों की मौत की खबर है और स्थिति बहुत गंभीर है. उन्होंने कहा, “अभी तक आग पर कोई नियंत्रण नहीं है, और हमें उम्मीद नहीं है कि इसे जल्द ही रोका जा सकेगा.” आग से बच निकले विलियम गोंजालेस ने बताया कि उनका घर पूरी तरह से जल गया. उन्होंने कहा, “हमने सब कुछ खो दिया है. आग ने हमारे सारे सपनों को राख कर दिया है. अधिकारियों ने हमें सुबह 3 बजे ही घर छोड़ने को कहा था.”

तेज हवाओं के कारण आग और अधिक भड़क रही है, जिससे दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में असमर्थ हो रहे हैं. इस बीच, राष्ट्रपति जो बाइडेन ने आपातकालीन स्थिति की घोषणा की है. उन्होंने मीडिया से कहा, “हम हरसंभव प्रयास कर रहे हैं और इस आग को रोकने के लिए जो भी संभव है, कर रहे हैं.”

इसे भी पढ़ें: तंगतोड़ा’ साधु कौन हैं? जिनका UPSC से कठिन होता है इंटरव्यू!

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel