[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National अखिलेश यादव के चाचा का निधन, समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सदमे में

अखिलेश यादव के चाचा का निधन, समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सदमे में

0
अखिलेश यादव के चाचा का निधन, समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सदमे में
अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav Uncle Passes Away : समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा का निधन हो गया. जानकारी के अनुसार, सपा संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई राजपाल सिंह यादव का गुरुवार सुबह निधन हो गया. वे लंबे समय से बीमार थे. उनका इलाज गुरुग्राम के एक अस्पताल में हो रहा था. गुरुवार की सुबह करीब 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली.

राजपाल सिंह यादव का पार्टी और उत्तर प्रदेश की राजनीति में अहम योगदान रहा है. उनके निधन से पार्टी और उनके समर्थकों को गहरा सदमा लगा है. परिवार और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं. उनका स्वास्थ्य पिछले कुछ समय से लगातार बिगड़ता जा रहा था.

सैफई में राजपाल सिंह यादव का होगा अंतिम संस्कार

गुरुवार (9 जनवरी) की तड़के 4 बजे राजपाल सिंह यादव का निधन हो गया. पैतृक गांव सैफई में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. राजपाल सिंह यादव के निधन पर सपा नेता और उनके भाई रामगोपाल यादव ने दुख व्यक्त किया है. रामगोपाल यादव ने एक्स पर पोस्ट शेयर किया. इसमें उन्होंने लिखा- ”मैं अत्यंत दुख के साथ ये सूचित कर रहा हूं कि मेरे अनुज राजपाल सिंह का आज सुबह 4 बजे मेदांता अस्पताल गुड़गांव में असामयिक निधन हो गया है. उनका अंतिम संस्कार मेरे पैतृक गाँव सैफई में गुरुवार दोपहर बाद किया जाएगा. प्रभु उनकी आत्मा को शांति दे और उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें. ॐ शांति !”

मुलायम सिंह यादव से छोटे थे राजपाल सिंह यादव

अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव 5 भाई थे. चौथे नंबर पर राजपाल सिंह यादव थे. भाईयों में राजपाल यादव मुलायम सिंह से छोटे थे और शिवपाल यादव से बड़े थे. शिवपाल यादव सबसे छोटे भाई है. राजपाल के बेटे अंशुल भी सक्रिय में एक्टिव नजर आते हैं. वे लगातार दूसरी बार निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष चुने गए.

Previous article अमेरिका के लॉस एंजिल्स जंगल में भीषण आग, 5 की मौत, 1500 इमारतें स्वाहा
Next article Bihar Weather: पटना में इस दिन तक पड़ेगी कड़ाके की ठंड, IMD ने शेयर किया लेटेस्ट अपडेट, देखिए वीडियो
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel