[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World एक परफ्यूम की बोतल ने तबाह कर दी जिंदगी, अमेरिका में भारतीय को हुई जेल, वीजा रद्द, इंडिया डिपोर्ट होने का खतरा

एक परफ्यूम की बोतल ने तबाह कर दी जिंदगी, अमेरिका में भारतीय को हुई जेल, वीजा रद्द, इंडिया डिपोर्ट होने का खतरा

0
एक परफ्यूम की बोतल ने तबाह कर दी जिंदगी, अमेरिका में भारतीय को हुई जेल, वीजा रद्द, इंडिया डिपोर्ट होने का खतरा
भारतीय अमेरिकी कपिल रघु अपनी पत्नी एश्ले मेस के साथ. फोटो- Carlos Perez (X)

Indian in America charged for Opium: एक परफ्यूम की बोतल जिंदगी में बड़ी तबाही ला सकता है. अमेरिका में रहने वाले भारतीय मूल के कपिल रघु को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, क्योंकि उनकी परफ्यूम पर ‘ओपियम’ लिखा हुआ था. पुलिस ने उनकी कार में रखे परफ्यूम की शीशी को मादक पदार्थ समझ लिया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया. उन्हें पुलिस ने एक महीने तक हिरासत में रखा और इस वजह से उनका वीजा भी मुश्किल में पड़ गया. अर्कांसस में रहने वाले कपिल रघु (Kapil Raghu) ने अब अपना यूएस वीजा बहाल करने की मांग की है, क्योंकि पुलिस की गलतफहमी के कारण इसे रिन्यू करने में देरी हुई. 

क्या हुआ था मामला? 

द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, कपिल रघु एक अमेरिकी नागरिक से विवाहित हैं और अमेरिकी नागरिकता प्राप्त करने की प्रक्रिया में थे. उनको 3 मई को अर्कांसस के बेंटन इलाके में मामूली ट्रैफिक उल्लंघन के कारण रोका गया था. जांच के दौरान पुलिस को उनकी कार में “ओपियम” लेबल वाला एक छोटा परफ्यूम बॉटल मिला. अधिकारियों ने यह मान लिया कि इसमें प्रतिबंधित मादक पदार्थ ‘ओपियम’ है. रघु ने बार-बार समझाने की कोशिश की कि यह सिर्फ एक ब्रांडेड परफ्यूम है, लेकिन पुलिस ने उनकी एक न सुनी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद अमेरिकी इमिग्रेशन और कस्टम्स एन्फोर्समेंट (ICE) ने उन्हें करीब चार हफ्तों तक हिरासत में रखा.

वकील ने बताया- यह एक गलतफहमी थी 

रघु के वकील माइक लॉक्स ने कहा कि यह मामला पूरी तरह एक गलतफहमी पर आधारित था और अब सभी आरोप हटा दिए गए हैं. पुलिस की बॉडीकैम फुटेज में देखा जा सकता है कि अधिकारी रघु पर नशे से संबंधित वस्तु रखने का आरोप लगा रहे थे, जबकि वह लगातार कह रहे थे कि यह सिर्फ परफ्यूम है. एक अधिकारी ने उनसे कहा, “तुम्हारी कार के सेंटर कंसोल में ओपियम की शीशी मिली है, अब जाकर बैठो.”

रघु ने सैलाइन कूरियर से कहा, “मैं कुछ गलत नहीं कर रहा था. मैं सभी ट्रैफिक नियमों का पालन कर रहा था, जब उसने मुझे रोका.” अर्कांसस राज्य के क्राइम लैब ने बाद में जांच में पाया कि बोतल में सिर्फ परफ्यूम था, न कि कोई नशे वाला पदार्थ. 20 मई को उन पर लगे ड्रग चार्ज से मुक्त किया गया, लेकिन तब तक उनका वीजा रद्द कर दिया गया, जिससे उनकी कानूनी स्थिति काफी खराब हो गई. 

इसके बावजूद रघु को तीन दिन तक सैलाइन काउंटी जेल में रखा गया, जहां अधिकारियों ने उनके वीजा से संबंधित “प्रशासनिक/कानूनी त्रुटि” पाई. इसके बाद ICE अधिकारियों ने उन्हें हिरासत में लेकर लुइजियाना के एक संघीय इमिग्रेशन केंद्र भेज दिया, जहां उन्हें 30 दिनों तक रखा गया. जांच में पाया गया कि उनका वीजा समाप्त हो चुका था. 

https://twitter.com/XCaseFiles/status/1959010429721878713

कपिल मुसाबतों से पार पाने में लगे

अब कपिल अपने वीजा को दोबारा बहाल कराने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन यह प्रक्रिया कठिन साबित हो रही है. रघु का वीजा रद्द कर दिया गया है. इससे उनकी स्थायी अमेरिकी नागरिकता की संभावना पर भी असर पड़ा है. और भी चिंताजनक बात यह है कि अब उनके नाम के साथ ‘डिपोर्टेशन’ (निर्वासन) का दर्जा जुड़ गया है यानी भविष्य में किसी भी छोटी गलती पर उन्हें देश से बाहर भेजा जा सकता है. वे कोई काम भी नहीं कर सकते. उनकी पत्नी घर चलाने के लिए तीन-तीन काम कर रही हैं. हाल ही में कपिल ने घर खरीदने में अपनी सारी कमाई लगा दी, अब वकील का खर्च उठाने के लिए भी उन्हें जद्दोजहद करनी पड़ 

परिवार पर पड़ा गहरा असर

 घटना के दौरान रघु की पत्नी एश्ले मेज मौके पर पहुंचीं और उन्होंने कहा, “मुझे समझ नहीं आ रहा कि उसे जेल क्यों भेजा जा रहा है.”  रघु ने कहा, “वो (पत्नी) हर रात मुझे फोन करती थी और रोती थी. मेरी सौतेली बेटी छाती पर बाइबल रखकर रोती थी. वह बहुत परेशान थी. मेरी पत्नी अपनी कार बेचने और किसी दूसरे देश में बसने की सोच रही थी, ताकि हम शांति से रह सकें.” रिपोर्ट के अनुसार, कपिल एक भारतीय परिवार से हैं, जहां उनके पिता और चाचा हाल ही में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए हैं. उन्होंने इसी साल अप्रैल में एश्ले से शादी की थी और वह उनके साथ भारत भी जा चुकी हैं, जहां कपिल के परिवार ने उनका स्वागत बड़े प्यार से किया.

ये भी पढ़ें:-

इंडियन अमेरिकन ने दिया जवाब, ट्रंप, टैरिफ और इंडिया पर प्रवासी भारतीयों की चुप्पी पर शशि थरूर ने उठाए थे सवाल

बमबारी से नरसंहार और 4 लाख महिलाओं का दुष्कर्म करने वाले लेक्चर न दें, भारत ने UN में फिर पाकिस्तान को लताड़ा

भारत के मुकाबले कितना शक्तिशाली है पाकिस्तान का पासपोर्ट? इतने देशों में मिलती फ्री एंट्री या वीजा ऑन एराइवल

Previous article IND vs AUS: भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया टीम का ऐलान, मैक्सवेल और कमिंस टीम से बाहर
Next article IMD Forecast : पहाड़ों पर बर्फबारी, 8 अक्टूबर से 5 डिग्री तक गिरेगा तापमान, उत्तर भारत के लोग ठंड से अब कांपेंगे
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel