[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National IMD Forecast : पहाड़ों पर बर्फबारी, 8 अक्टूबर से 5 डिग्री तक गिरेगा तापमान, उत्तर भारत के लोग ठंड से अब कांपेंगे

IMD Forecast : पहाड़ों पर बर्फबारी, 8 अक्टूबर से 5 डिग्री तक गिरेगा तापमान, उत्तर भारत के लोग ठंड से अब कांपेंगे

0
IMD Forecast : पहाड़ों पर बर्फबारी, 8 अक्टूबर से 5 डिग्री तक गिरेगा तापमान, उत्तर भारत के लोग ठंड से अब कांपेंगे
पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी (Photo: PTI)

IMD Forecast: भारत मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर भारत में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. 8 अक्टूबर से तापमान में 4-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है. जम्मू-कश्मीर और आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती सर्कुलेशन एक्टिव है. इसके कारण इन क्षेत्रों में बारिश के साथ-साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना मौसम विभाग की ओर से व्यक्त की गई है. इस बदलाव से मौसम ठंडा होगा.

दिल्ली–एनसीआर में गिरेगा पारा

दिल्ली–एनसीआर के कई हिस्सों में बारिश देखने को मिली. लगातार बारिश के चलते दिल्ली का तापमान काफी गिरने लगा है. सोमवार को अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस समय सामान्य से आठ डिग्री कम है. अक्टूबर में यह पिछले साल 17 अक्टूबर को 26.2 डिग्री दर्ज होने के बाद सबसे कम अधिकतम तापमान है. आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक कृष्ण कुमार मिश्रा के अनुसार, 8 अक्टूबर से उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर सकता है.

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पहली बर्फबारी

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सोमवार को इस मौसम की पहली बर्फबारी दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार, गढ़वाल और कुमाऊं के क्षेत्रों जैसे केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, हेमकुंड, औली और मुनस्यारी की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई. अक्टूबर में ही यह सीजन की पहली बर्फबारी है. राज्य के निचले इलाकों में भी बारिश हो रही है. कई जगहों पर बारिश और बर्फबारी के कारण पूरे प्रदेश में ठंड का मौसम शुरू हो गया है और तापमान में गिरावट महसूस की जा रही है.

हिमाचल के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हुई

हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में सोमवार को लगातार दूसरे दिन बर्फबारी हुई, जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई. लाहौल और स्पीति जिले के गोंधला और केलोंग में क्रमशः पांच और चार सेंटीमीटर बर्फबारी हुई. राज्य के कुछ हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश भी हुई. शिमला मौसम विभाग के निदेशक कुलदीप श्रीवास्तव के अनुसार, अगले दो दिन तक राज्य में मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा, जिससे सभी जिलों में रुक-रुक कर बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने 7 अक्टूबर तक 4,000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का अनुमान जताया है.

यह भी पढ़ें : Delhi-NCR Weather : दिल्ली-एनसीआर में ऑरेंज अलर्ट, 8 अक्टूबर के बाद अचानक गिरेगा तापमान

कश्मीर में तापमान में बड़ी गिरावट

कश्मीर के ऊपरी इलाकों में ताजा हिमपात और मैदानी क्षेत्रों में बारिश के कारण सोमवार को घाटी में दिन के तापमान में भारी गिरावट आई. अनंतनाग जिले के सिंथन टॉप, गुलमर्ग के अफरवत, ज़ोजिला दर्रा, कुपवाड़ा के बंगस, गुरेज घाटी के राजदान दर्रा और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई. सोमवार को घाटी में दिन का तापमान लगभग 10 डिग्री तक गिर गया. शहर का अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले यह 22.6 डिग्री था. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में घाटी में बारिश होने का अनुमान भी जताया है.

Previous article एक परफ्यूम की बोतल ने तबाह कर दी जिंदगी, अमेरिका में भारतीय को हुई जेल, वीजा रद्द, इंडिया डिपोर्ट होने का खतरा
Next article US Tariffs: 1 नवंबर से अमेरिका में ट्रक आयात पर 25% टैक्स, जानिए कैसे प्रभावित होंगी कंपनियां
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel