[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World Watch Video : हमास के चंगुल से छूटकर इजराइल पहुंची तीन महिलाएं, परिवार से लिपटकर खूब रोईं

Watch Video : हमास के चंगुल से छूटकर इजराइल पहुंची तीन महिलाएं, परिवार से लिपटकर खूब रोईं

0
Watch Video : हमास के चंगुल से छूटकर इजराइल पहुंची तीन महिलाएं, परिवार से लिपटकर खूब रोईं
इजराइली महिला बंधक रिहा

Watch Video : इजराइल और हमास के बीच सीजफायर चल रहा है. इस क्रम में गाजा से रिहा की गई पहली तीन महिला बंधक इजराइल पहुंचीं. इजराइल की सेना की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है. इजराइल और हमास के बीच सीजफायर के कुछ घंटों बाद इन बंधकों को रिहा किया. बंधकों की माताएं उनसे मिलने का इंतजार कर रही थीं जिसका वीडियो सामने आया है. Emanuel (Mannie) Fabian (@manniefabian) ने वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किया. वे टाइम्स ऑफ इजराइल के रिपोर्टर हैं. देखें वीडियो

एक अन्य वीडियो फुटेज में रिहा की गई महिला बंधकों को ले जाते हुए देखा जा सकता है. उनके चारों तरफ बहुत ही भारी भीड़ थी, जिनमें से कई लोगों ने अपने फोन पकड़ रखे थे और वीडियो बना रहे थे. गाड़ियों के साथ हथियारबंद लोग थे, जिन्होंने हरे रंग की हमास की हेडबैंड पहन रखी थी.

बंधकों की रिहाई की खबर के बाद नाचने लगे लोग

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने रिहा किए गए बंधकों के बारे में कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि उन लोगों का हेल्थ ठीक है.’’ इस बीच, तेल अवीव में बड़ी स्क्रीन पर न्यूज देखने के लिए जमा हुए हजारों लोग खुशी से नाचने लगे. महीनों से कई लोग सीजफायर समझौते की मांग को लेकर शहर के मुख्य चौराहे पर इकट्ठा होते थे. महिलाओं के रिश्तेदार नाच रहे थे, तालियां बजा रहे थे और रो रहे थे. बंधकों के बारे में इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, ‘‘पूरा देश आपको गले लगाता है.’’

किन तीन इजराइली बंधकों को रहा किया गया, जानें

24 साल की रोमी गोनेन, 28 साल की एमिली दामरी, 31 साल की डोरोन स्टीनब्रेचर को रिहा किया गया. इन तीनों को सात अक्टूबर, 2023 को दक्षिणी इजराइल में नोवा म्यूजिक कंसर्ट से अगवा किया गया था. आने वाले दिनों में अन्य बंधकों की रिहाई की संभावना है. सीजफायर और बंधकों की रिहाई को लेकर इजराइलियों में उम्मीद के साथ बेचैनी भी है. कई लोगों को डर है कि तीन चरण वाला समझौता सभी बंधकों के लौटने से पहले ही टूट न जाए. वहीं कुछ को चिंता है कि मरने वाले बंधकों की संख्या अनुमान से कहीं अधिक है. अब 90 फिलिस्तीनी कैदियों की रिहाई होने वाली है.

Previous article नीरज चोपड़ा की दुल्हन बनीं हिमानी मोर, जानें कौन है यह टेनिस प्लेयर जिसने चुराया स्टार खिलाड़ी का दिल
Next article Bihar Weather: चटक धूप के बाद भी रहेगी गलन, पछुवा हवा से बढ़ेगी बिहार के इन जिलों में ठंड
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel