[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार Bihar Weather: चटक धूप के बाद भी रहेगी गलन, पछुवा हवा से बढ़ेगी बिहार के इन जिलों में ठंड

Bihar Weather: चटक धूप के बाद भी रहेगी गलन, पछुवा हवा से बढ़ेगी बिहार के इन जिलों में ठंड

0
Bihar Weather: चटक धूप के बाद भी रहेगी गलन, पछुवा हवा से बढ़ेगी बिहार के इन जिलों में ठंड
bihar weather

Bihar Weather: हिमालय की पर्वत श्रृंखलाओं में हो रही बर्फबारी के असर से बिहार अब चल रही ठंडी उत्तरी-पछुआ हवा की गिरफ्त में है. इसकी वजह से पूरे राज्य में तेज चटक धूप निकलने के बाद भी गलन भरी ठंड महसूस की जाएगी. IMD पटना के अनुसार यह इस तरह की ठंड अगले 48 घंटे तक जारी रह सकती है. आइएमडी की तरफ से जारी आधिकारिक पूर्वानुमान के अनुसार 21 जनवरी से रात के तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने के आसार हैं.

जनवरी भर ठंड से नहीं मिलेगी राहत

हालांकि, जनवरी भर ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है. सोमवार को तरई वाले क्षेत्र में घना कोहरा छाये रहने का पूर्वानुमान है, जबकि राज्य के शेष क्षेत्रों में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाये रहने का पूर्वानुमान है. इधर, रविवार राज्य के अधिकतर जगहों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया.

Also Read: भीषण ठंड से दिमाग की नस हो रही ब्लॉक, पटना में अब तक ब्रेन स्ट्रोक के इतने मरीज जा चुके अस्पताल

न्यूनतम तापमान में हो सकती है बढ़ोतरी

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी पटना सहित राज्यभर में सोमवार को सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने की संभावना है. इस दौरान हिमालय की तराई वाले जिलों में घने कोहरे छाए रहेंगे. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है.

इस कारण रात के समय लोगों को ठंड से राहत मिलेगी, जबकि पिछले 24 घंटों के दौरान रविवार को मौसम शुष्क बना रहा. प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान 23.8 और औसत न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Previous article Watch Video : हमास के चंगुल से छूटकर इजराइल पहुंची तीन महिलाएं, परिवार से लिपटकर खूब रोईं
Next article गांव की डायरी बनी उपन्यास की प्रेरणा, पढ़ें ज्यां द्रेज का खास लेख
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel