[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World इजरायल का खुफिया मिशन: लेबनान में खोदा कब्रिस्तान, 40 साल से लापता है पायलट, मिला क्या? 

इजरायल का खुफिया मिशन: लेबनान में खोदा कब्रिस्तान, 40 साल से लापता है पायलट, मिला क्या? 

0
इजरायल का खुफिया मिशन: लेबनान में खोदा कब्रिस्तान, 40 साल से लापता है पायलट, मिला क्या? 
रॉन अराद के इजरायल ने खोदी कब्र. फोटो- एक्स.

Ron Arad: इजरायली सेना की स्पेशल टुकड़ी लेबनान में घुसी और एक गांव के कब्रिस्तान को खोदने लगी. सुनने में अजीब लग सकता है. इस स्पेशल ऑपरेशन के लिए आम दिमाग अंदाजा लगा सकता है कि शायद हथियार ढूंढे जा रहे होंगे या फिर हिज्बुल्लाह का कोई लांचिंग पैड या कुछ और. लेकिन इजरायल के एक्शन की बात हो और अचंभे वाली बात न हो, ऐसा नहीं हो सकता. इजरायली सेना 40 साल पहले अपने एक सैनिक की कब्र खोद रहे थे. इसका गुप्त कार्रवाई का मकसद इजरायली वायुसेना के नेविगेटर रोन अराद के अवशेषों का पता लगाना था.

अक्टूबर 1986 में इजरायल और लेबनान के उग्रवादी संगठन हिज्बुल्लाह के बीच संघर्ष के दौरान एक इजरायली विमान को लेबनान के ऊपर मार गिराया गया था. उस घटना के बाद विमान के नेविगेटर रोन अराद लापता हो गए थे. अराद को खोजने के लिए इजरायल ने दूसरे देश में खुफिया ऑपरेशन ही कर दिया. गार्जियन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उनका विमान गिरने के बाद अमल मूवमेंट नामक शिया मिलिशिया गुट ने उन्हें पकड़ लिया और हिज्बुल्लाह को सौंप दिया था.

टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल ने शुक्रवार रात इस ऑपरेशन को अंजाम दिया. अभियान के दौरान लेबनानी सेना और हिज्बुल्लाह के लड़ाकों की ओर से विरोध का सामना करना पड़ा, लेकिन कोई इजरायली सैनिक घायल नहीं हुआ. हालांकि, इस साहसिक कार्रवाई के बावजूद अराद के अवशेषों से जुड़ा कोई सबूत नहीं मिला, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि खोज अभी जारी रहेगी.

बेका घाटी में कब्रिस्तान की जांच

रिपोर्टों के मुताबिक, इजरायल की यह कार्रवाई बेका घाटी के नाबिशीत गांव में हुई, जहां देर रात 10 बजे चार हेलीकॉप्टरों के जरिए इजरायली कमांडो पहुंचाए गए. स्थानीय लोगों के मुताबिक सैनिकों को रस्सियों के सहारे जमीन पर उतारा गया, जिसके बाद वे गांव के कब्रिस्तान में पहुंचे और एक संदिग्ध स्थान पर खुदाई करने लगे. इजरायल का मानना है कि संभवतः वहीं रोन अराद को दफनाया गया था. स्थानीय लोगों ने बताया कि एक कब्र के पास ताजा खोदी गई मिट्टी भी दिखाई दी.

हालांकि, कमांडो थोड़ी देर खुदाई करने के दौरान ही इजरायली बलों पर हिज्बुल्लाह और लोकल लोगों ने हमला किया. इसकी वजह से इजरायली बलों को भागना पड़ा. गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल ने इस हमले का जवाब दिया, यह लड़ाई सुबह 3 बजे तक चली. हालांकि, हमला गंभीर होने पर इजरायली बलों को लौटना पड़ा. लेकिन इस कार्रवाई में 3 लेबनानी सैनिक और 41 स्थानीय लोग मारे गए, लेबनान के स्वास्थ्य विभाग ने यह दावा किया.

Ron Arad
पायलट रॉन अराद. फोटो- एक्स.

किसकी कब्र खोद रहे थे इजरायली अधिकारी?

नबी चित में इजरायली बलों द्वारा खोदी गई कब्र के समाधि-पत्थर की एक तस्वीर से पता चला कि वह हुसैन शुक्र नाम के व्यक्ति की कब्र थी. इसी इलाके से लेबनान के सेवानिवृत्त जनरल सिक्योरिटी अधिकारी अहमद शुक्र को भी अगवा कर लिया गया था. बताया जाता है कि कुछ अज्ञात लोग उन्हें एक संपत्ति दिखाने के बहाने ग्रामीण बेका घाटी में ले गए थे.

ये भी पढ़ें:- ईरान के वाटर प्लांट पर US का हमला, विदेश मंत्री का आरोप; 30 गांवों का पानी रुका

लेबनानी अधिकारियों को शक था कि यह अपहरण इजरायली खुफिया एजेंसी की कार्रवाई हो सकती है और पूछताछ के लिए उन्हें इजरायल ले जाया गया होगा. दरअसल इजरायली एजेंसी को संदेह था कि उनके भाई हसन का संबंध उस घटना से था जिसमें रोन अराद को पकड़ने में भूमिका होने की आशंका जताई जाती रही है.

1986 से बना हुआ है रहस्य

लेबनान के इस क्षेत्र में यह धारणा है कि 1986 में विमान दुर्घटना के कुछ समय बाद ही उनकी मौत हो गई थी. उन्हें बेका घाटी के आसपास कहीं दफना दिया गया था. हालांकि उनकी कब्र का सटीक स्थान आज तक पता नहीं चल पाया है. चार दशक बीत जाने के बाद भी इजरायल उनके शव की तलाश में जुटा हुआ है. गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल के तत्कालीन प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने बताया था कि 2021 में अराद की लाश का पता लगाने के लिए, सीरिया से एक ईरानी सैन्य अधिकारी को भी गिरफ्तार कर लिया था.

ये भी पढ़ें:- मोटी चमड़ी और मांस कड़वा… हम आसान शिकार नहीं: ईरानी हमले पर पहली बार बोले UAE के राष्ट्रपति

इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद सहित कई एजेंसियां लेबनान और आसपास के क्षेत्रों में सुराग ढूंढने की कोशिश करती रही हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले भी अराद के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए हिज्बुल्लाह से जुड़े कुछ लोगों को इजरायली एजेंटों ने हिरासत में लिया था. लेबनान में मौजूदा तनावपूर्ण हालात के बावजूद इजरायली अधिकारियों का कहना है कि लापता पायलट को खोजने का अभियान अभी समाप्त नहीं हुआ है. 

Previous article घर पर बनाएं साउथ इंडियन अक्की रोटी, Kabita’s Kitchen ने बताई आसान रेसिपी
Next article T20 वर्ल्ड कप फाइनल : जया किशोरी का फेवरेट क्रिकेटर कौन? खुद किया खुलासा
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel