[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान आज जायेंगे पाकिस्तान, वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर होगी अहम चर्चा

ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान आज जायेंगे पाकिस्तान, वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर होगी अहम चर्चा

0
ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान आज जायेंगे पाकिस्तान,  वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर होगी अहम चर्चा
राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ( स्रोत- सोशल मीडिया)

Iran:ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान मंगलवार को एक दिवसीय आधिकारिक दौरे पर पाकिस्तान के लिए रवाना हुए. एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ विशेष विमान ‘मिनाब 168’ से इस्लामाबाद पहुंचेंगे.यह यात्रा दोनों देशों के बीच राजनीतिक, आर्थिक और सुरक्षा संबंधों को मजबूत करने के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है. ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल x पर एक पोस्ट कर इसकी जानकारी दी.

पाकिस्तान के शीर्ष नेताओं से करेंगे मुलाकात

ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात करेंगे. इसके अलावा उप-प्रधानमंत्री इशाक डार, सीनेट के चेयरमैन और नेशनल असेंबली के स्पीकर भी उनसे मुलाकात कर क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे.

समझौता ज्ञापन लागू करने पर जोर

ईरानी राष्ट्रपति ने कहा कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत हुए समझौते ज्ञापन को पूरी तरह लागू करना है. उन्होंने कहा कि इस समझौते के प्रभावी क्रियान्वयन से पश्चिम एशिया में शांति, स्थिरता और सुरक्षा को मजबूती मिलेगी.

दायित्वों का पालन ही सफलता की कसौटी

ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर कहा कि किसी भी बातचीत की सफलता सहमति और ईमानदारी के पालन पर निर्भर करती है. उन्होंने स्पष्ट तौर कहा कि प्रगति का आकलन केवल व्यावहारिक कार्यान्वयन के आधार पर किया जाएगा, बल्कि दायित्वों का पालन ही सफलता की कसौटी है.

ईरान-अमेरिका वार्ता के बाद महत्वपूर्ण दौरा

ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब हाल ही में स्विट्जरलैंड में ईरान और अमेरिका के बीच उच्च स्तरीय वार्ता हुई है और दोनों देशों ने 60 दिनों के भीतर अंतिम समझौते की दिशा में आगे बढ़ने पर सहमति जताई है. विशेषज्ञों का मानना है कि पाकिस्तान यात्रा के दौरान इन अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी विस्तार से चर्चा हो सकती है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel