[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार समस्तीपुर पुलिस लाइन में भव्य दीक्षांत समारोह, डीआईजी ने ली परेड की सलामी

पुलिस लाइन में भव्य दीक्षांत समारोह, डीआईजी ने ली परेड की सलामी

0
पुलिस लाइन में भव्य दीक्षांत समारोह, डीआईजी ने ली परेड की सलामी
पासिंग आउट परेड के दौरान प्रशिक्षु सिपाहियों के साथ डीआईजी मनोज तिवारी, जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा, एसपी अरविंद प्रताप सिंह एवं अन्य अधिकारी

समस्तीपुर से अंकुर कुमार की रिपोर्ट

Samastipur Police Passing Out Parade: समस्तीपुर पुलिस लाइन सह बुनियादी प्रशिक्षण केंद्र में दीक्षांत सह पासिंग आउट परेड समारोह का भव्य आयोजन किया गया. एक वर्ष के कठिन प्रशिक्षण के बाद दरभंगा जिला बल के 266 प्रशिक्षु सिपाही औपचारिक रूप से बिहार पुलिस का हिस्सा बन गए. समारोह में दरभंगा प्रक्षेत्र के डीआईजी मनोज तिवारी ने परेड की सलामी ली और जवानों के अनुशासन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की.

डीआईजी ने जवानों को दिया कर्तव्यनिष्ठा का संदेश

समारोह को संबोधित करते हुए डीआईजी मनोज तिवारी ने कहा कि आधुनिक पुलिसिंग केवल कानून लागू करने तक सीमित नहीं है, बल्कि जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार, तकनीक का प्रभावी उपयोग और बेहतर संवाद भी इसकी महत्वपूर्ण कड़ी है. उन्होंने नव नियुक्त जवानों से ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ सेवा करने का आह्वान किया.

आधुनिक पुलिसिंग की दी गई विशेष ट्रेनिंग

Samastipur Police Passing Out Parade 266 Trainee Constables Bihar Police 1
समस्तीपुर पुलिस लाइन में आयोजित पासिंग आउट परेड में मार्च पास्ट करते जवान

प्रशिक्षण अवधि के दौरान जवानों को शारीरिक दक्षता, भारतीय न्याय संहिता (BNS), विधि-व्यवस्था प्रबंधन, ट्रैफिक नियंत्रण, मैप रीडिंग और स्मार्ट पुलिसिंग का विशेष प्रशिक्षण दिया गया. अधिकारियों ने कहा कि बदलते समय में तकनीकी रूप से दक्ष और संवेदनशील पुलिस बल की आवश्यकता है.

परिजनों की आंखें हुईं नम

पासिंग आउट परेड के बाद भावुक दृश्य देखने को मिला. बिहार के विभिन्न जिलों से पहुंचे अभिभावकों और परिजनों ने अपने बेटों को खाकी वर्दी में देखकर गर्व महसूस किया. कई जवानों ने अपने माता-पिता को पुलिस की टोपी पहनाकर उनका आशीर्वाद लिया और यादगार तस्वीरें खिंचवाईं.

उत्कृष्ट प्रशिक्षु और प्रशिक्षक हुए सम्मानित

समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षु सिपाहियों और प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया. इस दौरान एक विशेष घटना ने सभी का ध्यान आकर्षित किया, जब औरंगाबाद के एक जवान ने अपनी शादी के दिन भी सुबह पासिंग आउट परेड में शामिल होकर कर्तव्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया.

अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

इस अवसर पर जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा और पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने भी जवानों को सेवा, न्याय और समर्पण का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास जीतना ही पुलिस की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है.

यह भी पढ़े: खरीफ महाअभियान के तहत किसानों को दिया गया ट्रेनिंग, ऑनलाइन सुविधाओं की दी गई जानकारी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel