[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World राजधानी तेहरान में सूखा, तो पश्चिमी ईरान में बाढ़ का जलजला, डूबे घर, सड़कों पर भरा लबालब पानी, वीडियो हुआ वायरल

राजधानी तेहरान में सूखा, तो पश्चिमी ईरान में बाढ़ का जलजला, डूबे घर, सड़कों पर भरा लबालब पानी, वीडियो हुआ वायरल

0
राजधानी तेहरान में सूखा, तो पश्चिमी ईरान में बाढ़ का जलजला, डूबे घर, सड़कों पर भरा लबालब पानी, वीडियो हुआ वायरल
ईरान में सूखा और फ्लैश बाढ़ का कहर. फोटो- स्क्रीनग्रैब.

Iran drought and flash flood: प्रकृति जितनी दयावान है, उतनी ही क्रूरता भी वही दिखाती है. ईरान के मामले में यह पूरी तरह साफ नजर आता है. पहाड़ों, नदियों और हरियाली से भरे इस देश में रेगिस्तान भी हैं. इस देश की राजधानी ही पानी की कमी से जूझ रही है. लेकिन वहां से बस कुछ ही सौ किलोमीटर पर बाढ़ आ गई है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें शाहरेक हेजरानी गांव की सड़कों पर तेज रफ्तार से बाढ़ का पानी बहता दिखाई दे रहा है. गांव की सड़क पर खड़ी कई गाड़ियां आंशिक रूप से पानी में डूबी हुई दिख रही हैं.

ईरान के इलाम प्रांत के अबदानान में स्थित शाहरेक हेजरानी गांव में भारी बारिश के कारण भीषण बाढ़ आ गई. अबदानान के गवर्नर ने पुष्टि की कि क्राइसिस मैनेजमेंट मुख्यालय की इमरजेंसी टीमें मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुटी हुई हैं, क्योंकि बाढ़ का पानी 40 परिवारों के घरों में घुस गया है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि पानी तेज धारा के साथ सड़कों पर बह रहा है, कुछ वाहन आधे पानी में डूब गए हैं, और कई घरों में भी पानी घुसता हुआ नजर आ रहा है.

वहीं एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पश्चिमी ईरान के मरिवान में बारिश के कारण सड़कों पर पानी की बड़ी धार दिखाई दे रही है. प्रेस टीवी एक्स्ट्रा की ओर से साझा किए गए वीडियो में लोग पानी से भरी सड़क पर गाड़ी चलाते दिख रहे हैं. यह ईरान के लिए राहत की ही बात है, क्योंकि बीते दिनों से राजधानी तेहरान पानी की भयंकर कमी से जूझ रहा है. देखें वीडियो

ईरान में ‘क्लाउड-सीडिंग’

ईरानी अधिकारियों ने देश में दशकों की सबसे भयानक सूखे से निपटने के लिए कृत्रिम बारिश का प्रयास किया था. IRNA की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को उर्मिया झील बेसिन में क्लाउड-सीडिंग की प्रक्रिया पूरी की गई. उर्मिया ईरान की सबसे बड़ी झील है, लेकिन यह अब लगभग सूख चुकी है और वहां सिर्फ विशाल नमक का मैदान बचा है. एजेंसी के मुताबिक आगे की कार्रवाई पूर्वी और पश्चिमी अजरबैजान में जारी रहेगी. कम वर्षा और खाली होते जलाशयों के कारण यह कृत्रिम बारिश की गई. 

इसी तरह का एक तुलनात्मक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें पहले पानी से लबालब नदी दिखती है, उसके बाद पूरी तरह से सूखी जमीन नजर आ रही है. देखें- 

पिछले हफ्ते राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने चेतावनी दी थी कि अगर जल्द बारिश नहीं हुई तो तेहरान में पानी की राशनिंग शुरू करनी पड़ सकती है. यहां तक कि लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने की नौबत भी आ सकती है. ईरान की मौसम एजेंसी के अनुसार इस साल देश में औसत के मुकाबले करीब 89% कम वर्षा दर्ज की गई है. अधिकारियों ने कहा कि यह पिछले पचास वर्षों में सबसे सूखी शरद ऋतु है.

सरकार ने घरों और व्यवसायों द्वारा अत्यधिक पानी के उपयोग पर दंड लगाने की भी तैयारी की है. ईरान के नेशनल सेंटर फॉर क्लाइमेट एंड ड्रॉट क्राइसिस मैनेजमेंट के प्रमुख अहमद वजीफेह ने बताया कि तेहरान, पश्चिम अजरबैजान, पूर्वी अजरबैजान और मार्कजी के जलाशय गंभीर स्थिति में हैं, जहां जल स्तर एकल अंकों तक पहुंच गया है. शुक्रवार को, बारिश की प्रार्थना के लिए सैकड़ों लोग तेहरान की एक मस्जिद में इकट्ठा हुए.

ये भी पढ़ें:-

US को खुद से 34 गुना छोटे देश से मिला झटका, एयर बेस देने से किया इनकार, देश की जनता ने रेफरेंडम में चुनी संप्रभुता 

सर्टिफिकेट या भाषण की जरूरत नहीं, फिलीस्तीन राष्ट्र नहीं बनेगा, नेतन्याहू ने ली शपथ, UN वोटिंग से पहले लगा दिया अड़ंगा

सऊदी अरब तभी ले पाएगा F-35 फाइटर जेट, जब ये शर्त पूरी होगी… इजरायल ने रख दी डिमांड, क्या इस अड़चन को मानेंगे ट्रंप?

Previous article Bhojpuri: बिहार इलेक्शन हारने के बाद बदले खेसारी लाल यादव के सुर, बोले- मैं शुरू से चुनाव के विरोध में था
Next article 19 नवंबर को आने वाली PM Kisan 21वीं किस्त, करा ले ये जरूरी काम नहीं तो हाथ से जाएगा पैसा
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel