[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World अमेरिका-ईरान डील : ट्रंप का वार मूड ऑन, पाकिस्तान पहुंचा ईरानी डेलीगेशन

अमेरिका-ईरान डील : ट्रंप का वार मूड ऑन, पाकिस्तान पहुंचा ईरानी डेलीगेशन

0
अमेरिका-ईरान डील : ट्रंप का वार मूड ऑन, पाकिस्तान पहुंचा ईरानी डेलीगेशन
इस्लामाबाद की तस्वीर (Photo: PTI)

Iran War : ईरान की टीम इस्लामाबाद पहुंची. यहां अमेरिका के साथ शांति वार्ता होनी है. इसे जंग खत्म करने की कोशिशों में बेहद अहम दौर माना जा रहा है, जहां से आगे की दिशा तय होगी. ईरान की मीडिया के मुताबिक, अमेरिका के साथ शांति वार्ता तभी शुरू होगी जब पहले उसकी शर्तें मान ली जाएंगी.

इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका अपने युद्धपोतों में फिर से सबसे एडवांस हथियार भर रहा है. अगर ईरान के साथ पाकिस्तान में चल रही शांति वार्ता फेल होती है, तो अमेरिका दोबारा हमला शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है.

अगले 24 घंटे में सब साफ हो जाएगा : डोनाल्ड ट्रंप

वाइस प्रेसिडेंट जेडी वेंस के इस्लामाबाद रवाना होते ही डोनाल्ड ट्रंप  ने साफ कहा कि अब मामला बेहद अहम मोड़ पर है. उन्होंने कहा कि अगले 24 घंटे में सब साफ हो जाएगा कि डील होती है या नहीं. यानी बातचीत का नतीजा जल्दी सामने आने वाला है.

अब पहले से भी ज्यादा ताकत के साथ तैयार है अमेरिका

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका हर स्थिति के लिए तैयार है. उन्होंने कहा कि हम फिर से तैयारी में जुट गए हैं. जहाजों में सबसे बेहतरीन हथियार भरे जा रहे हैं, पहले से भी ज्यादा ताकतवर. पिछली बार हमने उन्हें बुरी तरह तबाह किया था, और अब उससे भी ज्यादा ताकत के साथ तैयार हैं. ट्रंप ने कहा कि अगर कोई समझौता नहीं हुआ, तो हम अब तक के सबसे खतरनाक और एडवांस हथियार का इस्तेमाल करेंगे. ताकि दुश्मन को पूरी तरह खत्म किया जा सके.

यह भी पढ़ें : ट्रंप की फोन कॉल वॉर्निंग के बाद झुके नेतन्याहू? लेबनान के साथ सीजफायर को तैयार हुआ इजरायल

यूरेनियम संवर्धन करना ईरान का हक : अराघची

इस्लामाबाद में होने वाली बातचीत में ईरान की तरफ से विदेश मंत्री अब्बास अराघची और संसद स्पीकर मोहम्मद बागेर गालीबाफ शामिल हो सकते हैं. इससे पहले अराकची साफ कह चुके हैं कि यूरेनियम संवर्धन (Uranium Enrichment) करना ईरान का हक है और इस पर कोई समझौता नहीं होगा.

दो हफ्ते का सीजफायर

इस्लामाबाद में हो रही ये बातचीत दो हफ्ते के सीजफायर के बाद शुरू हुई है. इसे जंग रोकने की कोशिशों में बेहद अहम मोड़ माना जा रहा है, जहां से तय होगा कि हालात सुधरेंगे या फिर तनाव दोबारा बढ़ सकता है. 28 फरवरी से यह युद्ध शुरू हुआ था. इसके बाद 8 अप्रैल की सुबह (भारतीय समयानुसार) दो हफ्ते के सीजफायर की खबर आई.

Previous article बर्धमान के कालना में आज गरजेंगे पीएम मोदी, 13 को कांकसा में ममता बनर्जी भरेंगी हुंकार
Next article लातेहार के धाधु गांव में ड्रोन सर्वे का विरोध, ग्रामीणों ने दो कर्मियों को बनाया बंधक
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel