[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल कोलकाता बर्धमान के कालना में आज गरजेंगे पीएम मोदी, 13 को कांकसा में ममता बनर्जी भरेंगी हुंकार

बर्धमान के कालना में आज गरजेंगे पीएम मोदी, 13 को कांकसा में ममता बनर्जी भरेंगी हुंकार

0
बर्धमान के कालना में आज गरजेंगे पीएम मोदी, 13 को कांकसा में ममता बनर्जी भरेंगी हुंकार

PM Modi Kalna Rally| बर्दवान/पानागढ़, मुकेश तिवारी : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 का केंद्र अब पूर्व और पश्चिम बर्धमान जिला बन गया है. एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शनिवार की जनसभा के लिए कालना में सेना के हेलीकॉप्टर ने लैंडिंग ट्रायल किया, तो दूसरी तरफ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की 13 अप्रैल की रैली के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने मोर्चा संभाल लिया है. दोनों ही दिग्गज नेता अपनी-अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए चुनावी जमीन मजबूत करने बर्धमान आ रहे हैं.

कालना में पीएम मोदी की विजय संकल्प सभा का ट्रायल रन

शनिवार को पूर्व बर्धमान जिले के कालना धात्रीग्राम स्थित शिमलन मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके लिए शिमलन मैदान में बने अस्थायी हेलीपैड पर सेना के हेलीकॉप्टर ने शुक्रवार को उतरकर सुरक्षा और लैंडिंग का सफल ट्रायल किया.

PM Modi Kalna Rally: एसपीजी ने संभाली सुरक्षा की कमान

भाजपा के कटवा सांगठनिक जिला द्वारा आयोजित इस ‘विजय संकल्प सभा’ के जरिये पीएम मोदी जिले के कुल 16 भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनायेंगे. मंच निर्माण का काम पूरा कर लिया गया है. शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे पीएम मोदी का संबोधन शुरू होने की उम्मीद है. पूरे इलाके को एसपीजी ने सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

13 अप्रैल को कांकसा में ममता बनर्जी भरेंगी हुंकार

प्रधानमंत्री के दौरे के बाद 13 अप्रैल को पश्चिम बर्धमान जिले के कांकसा (जंगलमहल) में तृणमूल नेता ममता बनर्जी अपनी ताकत दिखायेंगी. रघुनाथपुर मैदान में होने वाली जनसभा को लेकर पुलिस प्रशासन और तृणमूल कांग्रेस के ब्लॉक नेताओं के बीच अहम बैठक हुई. इसमें मंच की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन पर विस्तृत चर्चा की गयी.

इसे भी पढ़ें : बंगाल की सबसे लोकप्रिय नेता और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम में कैसे दी पटखनी, पढ़ें पूरा विश्लेषण

इसे भी पढ़ें : बंगाल में 91 लाख वोटर ‘गायब’, 120 सीटों का बिगड़ा गणित! SIR ने उड़ायी टीएमसी और भाजपा की नींद

ममता बनर्जी इन प्रत्याशियों के लिए मांगेंगी वोट

ममता बनर्जी मुख्य रूप से गलसी विधानसभा से आलोक कुमार मांझी, दुर्गापुर पूर्व से प्रदीप मजूमदार और आउसग्राम से श्यामा प्रसन्न लोहार के समर्थन में वोट की अपील करेंगी. बर्धमान की इन दो बड़ी रैलियों से स्पष्ट है कि सत्ता की चाबी पाने के लिए भाजपा और टीएमसी दोनों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है.

इसे भी पढ़ें

आसनसोल से टीएमसी को PM मोदी की चेतावनी- 4 मई के बाद चुन-चुनकर होगा गुंडागर्दी का हिसाब

बंगाल चुनाव 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को दी गारंटी, TMC पर लगाये घुसपैठ को बढ़ावा देने के आरोप

कोलकाता में बोले मोदी- चुनाव के बाद सबका हिसाब होगा, तृणमूल ने कहा- धमकी दे रहे प्रधानमंत्री

पीएम मोदी की रैली के दिन नहीं थी पर्याप्त सुरक्षा, भाजपा ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र

Previous article UP Board Marksheet 2026: यूपी बोर्ड की मार्कशीट की 5 बड़ी खूबी, जानकर रह जाएंगे दंग 
Next article अमेरिका-ईरान डील : ट्रंप का वार मूड ऑन, पाकिस्तान पहुंचा ईरानी डेलीगेशन
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel