[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World न्यूयॉर्क में 18 वर्षीय भारतीय युवक की दर्दनाक मौत, मां को बचाने के लिए चलती बग्घी से कूद पड़ा

न्यूयॉर्क में 18 वर्षीय भारतीय युवक की दर्दनाक मौत, मां को बचाने के लिए चलती बग्घी से कूद पड़ा

0
न्यूयॉर्क में 18 वर्षीय भारतीय युवक की दर्दनाक मौत, मां को बचाने के लिए चलती बग्घी से कूद पड़ा
न्यूयॉर्क सेंट्रल पार्क में घटना के बाद का दृश्य. फोटो- एक्स.

New York Horse Carriage Accident: न्यूयॉर्क घूमने गए एक भारतीय परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं. 18 वर्षीय रोमांच महाजन ने अपनी मां को बचाने की कोशिश में जान गंवा दी. सेंट्रल पार्क में घोड़ा-गाड़ी के बेकाबू होने के बाद हुए इस हादसे में रोमांच गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई.

अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, रोमांच महाजन अपने माता-पिता और छोटे भाई के साथ पहली बार न्यूयॉर्क आया था. बुधवार को परिवार सेंट्रल पार्क में घोड़ा-गाड़ी की सवारी कर रहा था. इसी दौरान चालक परिवार की तस्वीर लेने के लिए रुका. तभी अचानक घोड़ा बेकाबू हो गया और तेज रफ्तार में दौड़ पड़ा. गाड़ी फुटपाथ और फिर पार्क के घास वाले हिस्से की ओर तेजी से बढ़ने लगी. गाड़ीवान उसके पीछे भागता रहा, वहीं पूरा परिवार खुद को संभालने की कोशिश कर रहा था.

मां गिर गईं तो मदद के लिए कूद पड़ा रोमांच

रोमांच के पिता दीपक महाजन ने घटना को याद करते हुए बताया, ‘हम लगातार चिल्ला रहे थे, ‘हेल्प मी, हेल्प मी.” उन्होंने कहा कि पूरा परिवार एक-दूसरे को पकड़कर बैठा था, लेकिन इसी दौरान उनकी पत्नी प्रिया महाजन गाड़ी से नीचे गिर गईं. दीपक महाजन के अनुसार, ‘मेरा बेटा अपनी मां को बचाने के लिए तुरंत नीचे कूद गया. वह ‘मॉम, मॉम’ चिल्ला रहा था.’ इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. देखें:-

अस्पताल में तोड़ा दम

मां की मदद करने के प्रयास में रोमांच जमीन पर बुरी तरह गिर पड़ा और उसके सिर में गंभीर चोट लगी. रिपोर्ट के अनुसार, रोमांच का सिर जमीन से टकराया और वह मौके पर ही अचेत हो गया. उसे तुरंत न्यूयॉर्क-प्रेस्बिटेरियन वेल कॉर्नेल मेडिकल सेंटर ले जाया गया, जहां बुधवार रात उसकी मौत हो गई.

परिवार को भी आईं चोटें

हादसे में रोमांच के पिता दीपक महाजन, मां प्रिया महाजन और उसके छोटे भाई को भी मामूली चोटें आईं. रिपोर्ट के मुताबिक बेकाबू गाड़ी ने रास्ते में एक दूसरी घोड़ा-गाड़ी को भी टक्कर मारी, जिसके बाद वह पलट गई और उसके कई हिस्से टूट गए.

सेंट्रल पार्क के पास एक रेस्तरां में काम करने वाली तातियाना ब्रेसलर ने बताया कि घोड़ा अचानक डर गया था और बहुत तेज रफ्तार से भागने लगा. उन्होंने हादसा देखने के बाद तुरंत आपातकालीन सेवा 911 को फोन किया. ब्रेसलर ने न्यूयॉर्क पोस्ट को बताया, ‘घोड़ा बहुत तेज भाग रहा था.’ उन्होंने कहा कि एक प्रत्यक्षदर्शी ने किसी तरह घोड़े की रफ्तार कम की, लेकिन तब तक गाड़ी पलट चुकी थी.

ये भी पढ़ें:- पाकिस्तान में बुजुर्ग सिख दंपती की हत्या, गुरुद्वारे में घुसकर मारी गोली; हमलावर फरार, जांच में जुटी पुलिस

ये भी पढ़ें:- 100 साल पहले जहां से अमेरिका बना ‘सुपर पावर’, ट्रंप ने वहीं किया ‘सरेंडर’, क्या ईरान-यूएस डील से यहूदी फिर खतरे में?

घोड़ा-गाड़ियों की सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

घटना के बाद उस गाड़ीवान को अनिश्चितकाल के लिए निलंबित कर दिया गया है. वहीं, सिटी काउंसिल सदस्य क्रिस्टोफर मार्टे ने कहा कि इस हादसे को एक अलग घटना मानकर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता और इस मुद्दे पर तत्काल कार्रवाई की जरूरत है. ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन लोकल 100 के उपाध्यक्ष अलेक्जेंडर केम्प ने कहा कि शुरुआती जानकारी से लगता है कि चालक अपने घोड़े से पर्याप्त दूरी पर था, जो नियमों के खिलाफ है. उन्होंने कहा, ‘फोटो लेने के लिए चालक को कभी भी गाड़ी नहीं छोड़नी चाहिए. हम इस मामले की पूरी जांच का समर्थन करते हैं.’

इस घटना के बाद सेंट्रल पार्क में चलने वाली घोड़ा-गाड़ियों की सुरक्षा को लेकर बहस तेज हो गई है. यह घटना पार्क में डेनिज नाम के 16 साल के घोड़ा-गाड़ी वाले घोड़े की जहरीला पौधा खाने से हुई मौत के ठीक एक हफ्ते बाद हुई, जिससे लोगों का गुस्सा और बढ़ गया.

Previous article शिवसेना(यूबीटी) की बैठक में नहीं पहुंचे 6 बागी सांसद, संजय राउत ने कहा-गद्दारों की सदस्यता समाप्त होगी
Next article आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय में पीजी और प्रोफेशनल कोर्सों में नामांकन शुरू, जानिए आवेदन की अंतिम तिथि
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel