[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय में पीजी और प्रोफेशनल कोर्सों में नामांकन शुरू, जानिए आवेदन की अंतिम तिथि

आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय में पीजी और प्रोफेशनल कोर्सों में नामांकन शुरू, जानिए आवेदन की अंतिम तिथि

0
आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय में पीजी और प्रोफेशनल कोर्सों में नामांकन शुरू, जानिए  आवेदन की अंतिम तिथि
AKU Admission 2026

पटना से अमृता की रिपोर्ट
AKU Admission 2026:
विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित विभिन्न शैक्षणिक केंद्रों में नामांकन लिया जाएगा. इनमें स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, स्कूल ऑफ नैनो साइंस एंड टेक्नोलॉजी, स्कूल ऑफ रिवर स्टडीज, स्कूल ऑफ जियोग्राफिकल स्टडीज, पाटलिपुत्र स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट टीचिंग्स, स्कूल ऑफ एस्ट्रोनॉमी, स्कूल ऑफ स्टेम सेल टेक्नोलॉजी तथा स्कूल ऑफ फिलॉसफी शामिल हैं.

नैनो साइंस और जर्नलिज्म में भी अवसर

स्कूल ऑफ नैनो साइंस एंड टेक्नोलॉजी में एमटेक इन नैनो साइंस एंड टेक्नोलॉजी के लिए 20 सीटें उपलब्ध हैं. वहीं स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में एमए इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन तथा पीजी डिप्लोमा इन फिल्ममेकिंग, फोटोग्राफी, साइंस कम्युनिकेशन, डेवलपमेंट कम्युनिकेशन और डिजिटल एंड ऑनलाइन जर्नलिज्म में 30-30 सीटों पर नामांकन होगा.

रिवर स्टडीज, जियोग्राफी और इकोनॉमिक्स में सीटें निर्धारित

स्कूल ऑफ जियोग्राफिकल स्टडीज में एमए इन जियोग्राफी के लिए 50 सीटें निर्धारित की गई हैं. वहीं स्कूल ऑफ रिवर स्टडीज में एमएससी इन रिवर साइंस एंड मैनेजमेंट की 30 तथा एमटेक इन वाटर रिसोर्स इंजीनियरिंग की 24 सीटें उपलब्ध हैं. पाटलिपुत्र स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में एमए इन इकोनॉमिक्स के लिए 40 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा.

एमबीए और एस्ट्रोनॉमी कोर्स में भी मिलेगा मौका

स्कूल ऑफ मैनेजमेंट टीचिंग्स में एमबीए पाठ्यक्रम के लिए 60 सीटें निर्धारित की गई हैं. वहीं स्कूल ऑफ एस्ट्रोनॉमी में एमएससी इन स्पेस साइंस एंड एस्ट्रोनॉमी की 10 सीटों पर नामांकन होगा.

स्टेम सेल टेक्नोलॉजी और फिलॉसफी में भी प्रवेश

स्कूल ऑफ स्टेम सेल टेक्नोलॉजी में एमएस (बाय रिसर्च) इन स्टेम सेल बायोलॉजी एंड रीजेनेरेटिव मेडिसिन की 20 सीटें उपलब्ध हैं. इसके अलावा स्कूल ऑफ फिलॉसफी में एमए इन फिलॉसफी के लिए 30 सीटों पर नामांकन लिया जाएगा.

आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय में 30 जून तक करें आवेदन

विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन और नामांकन से संबंधित विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं. विभिन्न केंद्रों के हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं, जिनके माध्यम से छात्र-छात्राएं प्रवेश संबंधी जानकारी हासिल कर सकते हैं. विश्वविद्यालय ने इच्छुक अभ्यर्थियों से अंतिम तिथि से पहले आवेदन करने की अपील की है.

ALSO READ: पटना IGIMS में बेहतर इलाज की तैयारी, जांच रिपोर्ट मजबूत करने की पहल

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel