[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World भारत ने UN में पाकिस्तान को बुरा लताड़ा, इमरान खान, आसिम मुनीर और 27वां संविधान संशोधन पर कहीं ये बातें

भारत ने UN में पाकिस्तान को बुरा लताड़ा, इमरान खान, आसिम मुनीर और 27वां संविधान संशोधन पर कहीं ये बातें

0
भारत ने UN में पाकिस्तान को बुरा लताड़ा, इमरान खान, आसिम मुनीर और 27वां संविधान संशोधन पर कहीं ये बातें
UN में भारत के स्थायी प्रतिनिधि हरीश पर्वतनैनी ने पाकिस्तान की आलोचना की. फोटो- एक्स (@AstylesIND)

India slams Pakistan at UN: भारत ने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में पाकिस्तान की घरेलू राजनीतिक स्थिति की कड़ी आलोचना की. भारत ने इस दौरान इस्लामाबाद को पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान को जेल में डालने और 27वें संविधान संशोधन के जरिए अपनी सशस्त्र सेनाओं को संवैधानिक तख्तापलट करने की छूट देने पर घेरा. इस संशोधन के तहत पाकिस्तान के चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज जनरल असीम मुनीर को आजीवन प्रतिरक्षा (लाइफटाइम इम्युनिटी) दी गई है.

UNSC में शांति के लिए नेतृत्व विषय पर खुली बहस के दौरान भारत के स्थायी प्रतिनिधि, राजदूत हरीश पर्वतनैनी ने पाकिस्तान के लोकतांत्रिक संकट का जिक्र करते हुए कहा कि इस्लामाबाद के पास “अपने लोगों की इच्छा का सम्मान करने का एक अनोखा तरीका” है. उन्होंने इमरान खान की कैद, सत्तारूढ़ राजनीतिक दल पर प्रतिबंध और सेना को अत्यधिक शक्ति दिए जाने की ओर इशारा किया.

पाकिस्तान का इच्छा सम्मान का अनोखा तरीका

पर्वतनैनी ने कहा, “पाकिस्तान, बेशक, अपने लोगों की इच्छा का सम्मान करने का एक अनोखा तरीका रखता है. एक प्रधानमंत्री को जेल में डालकर, सत्तारूढ़ राजनीतिक पार्टी पर प्रतिबंध लगाकर और 27वें संशोधन के जरिए अपनी सशस्त्र सेनाओं को संवैधानिक तख्तापलट करने की छूट देकर तथा अपने चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज को आजीवन प्रतिरक्षा प्रदान करके.” ये टिप्पणियां जम्मू-कश्मीर पर पाकिस्तान के दावों को भारत द्वारा व्यापक रूप से खारिज किए जाने का हिस्सा थीं, जिन्हें नई दिल्ली ने ‘अनावश्यक’ बताया. इसे भारत को नुकसान पहुंचाने पर इस्लामाबाद के ‘सनकी जुनून’ की परछाई करार दिया.

इमरान खान पर भारत और UN ने भी जताई चिंता

भारतीय राजदूत पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान की कैद का जिक्र कर रहे थे, जो अगस्त 2023 से 190 मिलियन यूरो के भ्रष्टाचार मामले में सजा काट रहे हैं. इसके अलावा, उन पर 9 मई 2023 के विरोध प्रदर्शनों से जुड़े मामलों में आतंकवाद निरोधक अधिनियम (एंटी-टेररिज्म एक्ट) के तहत भी मुकदमे चल रहे हैं. इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने संयुक्त राष्ट्र की विशेष रिपोर्टर एलिस जिल एडवर्ड्स की ‘यातना पर हालिया रिपोर्ट’ पर गंभीर चिंता जताई है. इस रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि पार्टी संस्थापक को अदियाला जेल में कैद के दौरान अपमानजनक और अमानवीय व्यवहार का सामना करना पड़ रहा है.

27वें संविधान संशोधन विधेयक ने न्यायपालिका पर चोट

राजदूत पर्वतनैनी ने हाल ही में पारित 27वें संविधान संशोधन विधेयक का भी उल्लेख किया, जिसे देश की सैन्य और न्यायिक व्यवस्थाओं के पुनर्गठन के उद्देश्य से एक व्यापक सुधार कदम के तौर पर पेश किया गया है. पिछले महीने पारित इस विधेयक में 59 धाराएं शामिल थीं, जिनके जरिए सैन्य कमान संरचना और न्यायपालिका में बड़े बदलाव किए गए. इनमें एक संघीय संवैधानिक न्यायालय (Federal Constitutional Court- FCC) की स्थापना भी शामिल है, जो विशेष रूप से संवैधानिक मामलों में सुप्रीम कोर्ट के साथ अधिकार साझा करेगा.

आजीवन फील्ड मार्शल और CDF बने रहेंगे मुनीर

इस कानून के तहत पाकिस्तान के चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ अब पाकिस्तान के चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज (CDF) का पद संभालेंगे, जबकि फील्ड मार्शल, मार्शल ऑफ द एयर फोर्स और एडमिरल ऑफ द फ्लीट जैसे मानद पद आजीवन बने रहेंगे. FCC में सभी प्रांतों से समान प्रतिनिधित्व के साथ न्यायाधीश शामिल होंगे और इसे संवैधानिक याचिकाओं पर स्वतः संज्ञान (सुओ मोटो) लेने का अधिकार होगा. इस अधिनियम में कुछ परिस्थितियों में राष्ट्रपति की प्रतिरक्षा पर सीमाएं भी लगाई गई हैं और न्यायाधीशों की नियुक्ति व स्थानांतरण के लिए जिम्मेदार न्यायिक आयोग के ढांचे का पुनर्गठन किया गया है.

ये भी पढ़ें:-

हम इमरान खान के लड़ाके हैं… अदियाला जेल से उठा बगावत का बिगुल, पूर्व PM के लिए सड़क पर उतरे सीएम अफरीदी

कौन हैं बाप-बेटे; साजिद और नवीद अकरम, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में आतंकी हमला कर किया यहूदियों का कत्ल-ए-आम

इस मुस्लिम देश में भारतीयों की लगेगी लॉटरी! 30 दिन की पेड छुट्टी, ओवरटाइम पर मिलेगा 50% ज्यादा पैसा

Previous article Jio का न्यू ईयर सरप्राइज, पेश किये 3 नये धमाकेदार प्लान्स, फायदे देख तुरंत कर लेंगे रिचार्ज
Next article नितिन नबीन के जरिये बंगाल को साधने की कोशिश
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel