[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World सीजफायर के बीच सुलग उठा लेबनान: हिजबुल्ला ने इजरायली सीमा पर दागे रॉकेट और ड्रोन, IDF बोला- जंग अभी जारी है

सीजफायर के बीच सुलग उठा लेबनान: हिजबुल्ला ने इजरायली सीमा पर दागे रॉकेट और ड्रोन, IDF बोला- जंग अभी जारी है

0
सीजफायर के बीच सुलग उठा लेबनान: हिजबुल्ला ने इजरायली सीमा पर दागे रॉकेट और ड्रोन, IDF बोला- जंग अभी जारी है
हिजबुल्ला द्वारा इजरायल पर किए गए हमले की तस्वीर.

Hezbollah Attacks Israel: लेबनान में जारी तनाव के बीच हिजबुल्ला ने शुक्रवार को इजरायली सीमा के पास स्थित किरयात शमोना और अवीविम इलाकों को निशाना बनाया. हिजबुल्ला की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, उसके लड़ाकों ने दोपहर करीब 1:30 बजे अवीविम पर रॉकेटों की बौछार की. इसके अलावा, दोपहर 12 बजे के करीब किरयात शमोना बैरक पर घातक ड्रोनों से भी हमला किया गया. संगठन ने साफ किया कि यह हमला इजरायल की तरफ से लेबनानी गांवों पर किए जा रहे लगातार हमलों का जवाब है.

हिजबुल्ला ने कहा- ‘लेबनान और उसके लोगों की रक्षा’ के लिए उठाया गया कदम

हिजबुल्ला ने इन हमलों को ‘लेबनान और उसके लोगों की रक्षा’ के लिए उठाया गया कदम बताया है. संगठन का कहना है कि पिछले दो हफ्तों से कागजों पर सीजफायर होने के बावजूद इजरायल अपनी सैन्य गतिविधियां बंद नहीं कर रहा है. हिजबुल्ला के बयान में यह भी चेतावनी दी गई है कि जब तक उनके देश पर ‘इजरायली-अमेरिकी आक्रामकता’ खत्म नहीं होती, तब तक उनकी ओर से यह जवाबी कार्रवाई जारी रहेगी.

इजरायली सेना का कड़ा रुख

दूसरी तरफ, इजरायली रक्षा बलों (IDF) के चीफ ऑफ जनरल स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल इयाल जमीर ने साफ कर दिया है कि उत्तरी मोर्चे पर कोई युद्धविराम नहीं है. जमीर के मुताबिक, इजरायल अभी भी युद्ध की स्थिति में है और हिजबुल्ला के खिलाफ उनके ऑपरेशन जारी रहेंगे. उन्होंने सेना द्वारा जारी बयान में कहा कि हालांकि ईरान के साथ एक अलग समझौता हुआ है, लेकिन वहां भी जरूरत पड़ने पर दोबारा पूरी ताकत से हमले शुरू किए जा सकते हैं.

हिजबुल्ला को हुआ भारी नुकसान

IDF चीफ इयाल जमीर ने दावा किया कि हालिया संघर्ष में ईरान काफी कमजोर हुआ है, जिसका सीधा असर हिजबुल्ला पर पड़ा है. उन्होंने आरोप लगाया कि हिजबुल्ला अब अलग-थलग पड़ चुका है और उसकी फंडिंग और हथियारों की सप्लाई कट गई है. IDF की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले एक हफ्ते में 40 से ज्यादा आतंकियों को खत्म किया गया है और हिजबुल्ला के 50 से ज्यादा ठिकानों को तबाह कर दिया गया है. इजरायली सेना अब बेरूत और बेक्का क्षेत्र में भी घुसकर हमला कर रही है ताकि आतंकी ठिकानों को खत्म किया जा सके.

ये भी पढ़ें: इजरायल के सामने झुका लेबनान? राष्ट्रपति औन बोले- सीजफायर ही इकलौता समाधान

समझौते पर संशय बरकरार

अमेरिका और ईरान के बीच हुए इस नाजुक समझौते पर अब खतरा मंडराने लगा है. तेहरान का मानना है कि इस सीजफायर में लेबनान में इजरायली सैन्य अभियानों पर रोक भी शामिल है. वहीं, अमेरिका और इजरायल का कहना है कि यह समझौता हिजबुल्ला पर लागू नहीं होता. इसी आपसी मतभेद की वजह से सीमा पर तनाव कम होने के बजाय और ज्यादा बढ़ गया है, जिससे शांति की कोशिशें फेल होती नजर आ रही हैं.

ये भी पढ़ें: इजरायल के दबाव के बाद लेबनान के PM जाएंगे अमेरिका; क्या खत्म होगी मिडिल ईस्ट की जंग?

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel