[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology लॉन्च से पहले Infinix Note 60 Pro के कई फीचर्स आए सामने, जानें क्या होगा खास

लॉन्च से पहले Infinix Note 60 Pro के कई फीचर्स आए सामने, जानें क्या होगा खास

0
लॉन्च से पहले Infinix Note 60 Pro के कई फीचर्स आए सामने, जानें क्या होगा खास
Infinix Note 60 Pro (Photo: Infinix India)

Infinix अपना नया स्मार्टफोन Note 60 Pro भारत में 13 अप्रैल को लॉन्च करने जा रहा है. लॉन्च से पहले ही कंपनी ने काफी कुछ खुलासा कर दिया है. फोन किन-किन कलर ऑप्शन में आएगा, इसमें कितना RAM और स्टोरेज मिलेगा. इतना ही नहीं, इसकी वेबसाइट पर इसके कुछ दमदार फीचर्स भी रिवील हो गए हैं. खास बात ये है कि ये इस सीरीज का भारत में आने वाला पहला फोन होगा. वहीं, Note 60 के बेस और Ultra मॉडल्स की झलक पहले ही सर्टिफिकेशन साइट्स पर दिख चुकी है, लेकिन उनके इंडिया लॉन्च को लेकर अभी सस्पेंस बना हुआ है. आइए अब इस फोन में मिलने वाले फीचर्स पर एक नजर डाल लेते हैं.

Infinix Note 60 Pro के कन्फर्म फीचर्स

डिस्प्ले और डिजाइन 

डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.78 इंच का बड़ा AMOLED स्क्रीन मिलेगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स तक की ब्राइटनेस के साथ आएगा. साथ ही Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन और Always-On Display का सपोर्ट भी मिलेगा. गेमर्स के लिए अच्छी खबर ये है कि Call of Duty Mobile जैसे गेम्स में आपको 120fps तक स्मूद गेमप्ले मिलने का दावा किया गया है.

Infinix Note 60 Pro आपको Solar Orange, Deep Ocean Blue और Mocha Brown जैसे शानदार कलर ऑप्शन्स में मिलने वाला है. इसमें Active Matrix LED सिस्टम मिलेगा, जो कुछ हद तक Nothing के Glyph इंटरफेस जैसा फील देगा. यानि आप इसमें अपनी पसंद के हिसाब से लाइटिंग पैटर्न कस्टमाइज कर पाएंगे, और NFC के साथ इंटरैक्शन भी मजेदार हो जाएगा. Infinix इसमें दमदार 3D IceCore vapour chamber कूलिंग दे रहा है, जो बड़े हीट डिसिपेशन एरिया के साथ फोन को लंबे गेमिंग सेशन में भी ठंडा रखेगा. 

परफॉरमेंस 

परफॉर्मेंस के लिए इसमें लेटेस्ट Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो 8GB RAM (8GB वर्चुअल RAM के साथ) और 128GB/256GB स्टोरेज के ऑप्शन के साथ आएगा. वहीं, ये फोन Android 16-बेस्ड XOS 16 पर चलेगा.

कैमरा

इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा (OIS के साथ) और 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस मिलता है. सेल्फी के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. फोन में AI Cam, Super Night, Vlog, Dual Video और Pro जैसे कई मजेदार शूटिंग मोड्स मिलते हैं, साथ ही आप 4K वीडियो भी रिकॉर्ड कर सकते हैं.

बैटरी 

इसमें आपको 6,500mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी, जो 90W फास्ट चार्जिंग के साथ झटपट चार्ज हो जाएगी. इतना ही नहीं, 30W वायरलेस और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी इसे और खास बनाता है.

प्री बुकिंग ऑफर

प्री-बुकिंग ऑफर के तहत कंपनी करीब ₹7,999 तक के बेनिफिट्स दे रही है, जिसमें 12 महीने तक का नो-कॉस्ट EMI, ₹3,000 का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट और ₹3,999 वाला MagPower स्पीकर बिल्कुल फ्री मिल रहा है.

इतना ही नहीं, आप ‘Buy Now Pay Later’ ऑप्शन के जरिए 9 महीने तक आराम से पेमेंट कर सकते हैं. साथ ही, एक साल की एक्स्ट्रा वारंटी, 1 साल का फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट और Google Gemini के साथ 5000GB क्लाउड स्टोरेज भी मिल रहा है.

यह भी पढ़ें: OnePlus Nord 6 को हटकर बनती हैं ये 5 चीजें, खरीदने से पहले जरूर जान लें

Previous article सीजफायर के बीच सुलग उठा लेबनान: हिजबुल्ला ने इजरायली सीमा पर दागे रॉकेट और ड्रोन, IDF बोला- जंग अभी जारी है
Next article Anil Kapoor 24 On OTT: जय सिंह राठौड़ बनकर फिर लौटे अनिल कपूर, इस दिन OTT पर स्ट्रीम होगी ’24’
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel