[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World जोहरान ममदानी भारतीयों से नफरत करता है, नेतन्याहू को गिरफ्तार करना चाहता है… एरिक ट्रंप का बड़ा आरोप

जोहरान ममदानी भारतीयों से नफरत करता है, नेतन्याहू को गिरफ्तार करना चाहता है… एरिक ट्रंप का बड़ा आरोप

0
जोहरान ममदानी भारतीयों से नफरत करता है, नेतन्याहू को गिरफ्तार करना चाहता है… एरिक ट्रंप का बड़ा आरोप
एरिक ट्रंप का जोहरान ममदानी पर तीखा हमला.

Eric Trump on Zohran Mamdani: न्यूयॉर्क के नए नवेले मेयर जोहरान ममदानी पर हमले कम होने का नाम ही नहीं ले रहे. अब उन पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे ने तीखा आरोप लगाया है. एरिक ट्रंप ने न्यूयॉर्क के मेयर-इलेक्ट जोहरान ममदानी के बारे में कहा कि वह भारतीय लोगों से नफरत करते हैं. एरिक ने उन्हें एक कम्युनिस्ट कहा. एरिक ने यह भी आरोप लगाया कि ममदानी यहूदी लोगों से नफरत करते हैं और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को गिरफ्तार करना चाहते हैं. ट्रंप ऑर्गनाइजेशन के एग्जीक्यूटिव वाइस-प्रेसिडेंट एरिक ने फॉक्स न्यूज के कमेंटेटर शॉन हैनिटी से बातचीत के दौरान कहा कि ममदानी की विचारधारा न्यूयॉर्क जैसे शहर को बर्बाद कर रही है. 

एरिक ट्रंप ने बातचीत के दौरान कहा कि अमेरिका के बड़े शहर एक आक्रामक वामपंथी एजेंडा के कारण बदल रहे हैं. उनके अनुसार, इस वैचारिक बदलाव ने बड़ी कंपनियों को समाजवादी नीतियों जैसी व्यवस्थाओं के तहत संघर्ष करने पर मजबूर कर दिया है. हैनिटी से बात करते हुए ट्रंप ने न्यूयॉर्क के पतन पर अफसोस जताया. उन्होंने कहा कि यह शहर कभी दुनिया का सबसे महान शहर था, लेकिन राजनीति की वजह से अब वह खिताब नहीं रखता.

एरिक ने बताया- ममदानी को क्या करना चाहिए

एरिक ट्रंप ने कहा, “दुनिया में कोई भी जगह न्यूयॉर्क सिटी का मुकाबला नहीं कर सकती, और फिर भी आपके पास एक समाजवादी, कम्युनिस्ट, ऐसा व्यक्ति है जो नेतन्याहू को गिरफ्तार करना चाहता है, यहूदियों से नफरत करता है, भारतीय आबादी से नफरत करता है, कानून-व्यवस्था को फंडिंग कम करना चाहता है. आपको पता है, इसकी कीमत क्या होगी. यह बहुत दुखद है.” एरिक ने कहा कि नए मेयर को सिर्फ “सुरक्षित सड़कों, साफ सड़कों, उचित टैक्स व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए और तब शहर बिना सरकारी दखल के खुद ही तरक्की करेगा.”

एरिक ट्रंप ने वामपंथी नेताओं पर बोला हमला

ट्रंप ने ममदानी को अन्य नेताओं, जैसे डेमोक्रेटिक नेता एलेक्जेंड्रिया ओकासियो-कोर्टेज से जोड़ते हुए उन पर फिर से हमला किया. उन्होंने एओसी की उस पुरानी आलोचना को दोहराया, जिसमें उन्होंने न्यूयॉर्क में अमेजन के प्रस्तावित मुख्यालय का विरोध किया था. ट्रंप ने कहा, “वे न्यूयॉर्क सिटी में दसियों हजार ऊँचे वेतन वाली नौकरियाँ लाने वाले थे और उसने एओसी उन्हें बिल्कुल कुत्तों की तरह भगा दिया, है ना?”

ममदानी ने कहा था- नेतन्याहू को करेंगे गिरफ्तार

डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट जोहरन ममदानी ने इस महीने की शुरुआत में एंड्रयू क्यूमो और कर्टिस स्लिवा को हराकर न्यूयॉर्क सिटी का मेयर चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया. वे शहर के पहले मुस्लिम मेयर बने हैं और एक सदी से अधिक समय में सबसे कम उम्र के मेयर भी हैं. वे 1 जनवरी को शपथ लेंगे. वे दक्षिण एशियाई मूल और अफ्रीका में जन्मे पहले व्यक्ति होंगे, जो न्यूयॉर्क के मेयर बनेंगे. ममदानी ने कहा था कि अगर इजरायली प्रधानमंत्री न्यूयॉर्क में कदम रखते हैं, तो वे नेतन्याहू को गिरफ्तार करेंगे. उन्होंने नवंबर 2024 में अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट का हवाला दिया. ममदानी ने कहा था कि यह शहर अंतरराष्ट्रीय कानून पर विश्वास करता है, जो चाहता है कि उसके मूल्य उसकी नीतियों में दिखाई दें और उन्हें लगता है कि शहर को ICC द्वारा जारी किए गए वारंट का सम्मान करना चाहिए.

मेयर चुनाव जीतने के बाद ममदानी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच चले जुबानी जंग

अपने चुनाव विजय भाषण में, ममदानी ने अमेरिकी राष्ट्रपति को सीधा संदेश दिया. उन्होंने कहा, “डोनाल्ड ट्रंप, मुझे पता है कि आप देख रहे हैं, मेरे पास आपके लिए चार शब्द हैं, आवाज और तेज करो (टर्न द वॉल्यूम अप).” उन्होंने आगे कहा कि अगर कोई जगह यह दिखा सकती है कि डोनाल्ड ट्रंप से निराश एक राष्ट्र उन्हें कैसे पीछे छोड़ सकता है, “तो वह वही शहर है जिसने उन्हें जन्म दिया था.” वहीं टर्निंग प्वाइंट यूएसए के एक कार्यक्रम के दौरान, ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि ममदानी जैसे पागल व्यक्ति द्वारा शासित शहर बर्बादी की ओर जाएगा. उन्होंने कहा कि यह एक महान अमेरिकी शहर को तबाह कर देगा और हम इसे पूरे देश में फैलने नहीं दे सकते.

ममदानी का भारतीय पृष्ठभूमि और सफर

जोहरान ममदानी एक अमेरिकी राजनेता हैं. उनका जन्म 18 अक्टूबर 1991 को युगांडा की राजधानी कंपाला में हुआ था. वे लेखक महमूद ममदानी और मशहूर भारतीय फिल्म निर्देशक मीरा नायर के बेटे हैं. सात साल की उम्र में वे अपने परिवार के साथ न्यूयॉर्क आ गए. यहाँ उन्होंने स्नातक की डिग्री प्राप्त की. हाउसिंग काउंसलर के तौर पर काम करने के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा. 2020 में वे न्यूयॉर्क स्टेट असेंबली के 36वें जिले (अस्टोरिया) से चुने गए. अब वर्ष 2025 में वे न्यूयॉर्क सिटी के मेयर चुने गए. मेयर चुनाव में उन्होंने किफायती आवास, बेहतर सार्वजनिक परिवहन और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों को उठाया. 

एरिक ट्रंप का बयान छेड़ सकता है नई बहस

जोहरान ममदानी लंबे समय से प्रगतिशील राजनीति का हिस्सा रहे हैं और भारतीय एवं प्रवासी समूहों के बीच एक लोकप्रिय और भरोसेमंद नेता माने जाते हैं. हालांकि ममदानी की ओर से एरिक ट्रंप के आरोपों पर अभी तक कोई औपचारिक टिप्पणी नहीं की गई है. 2024 के अमेरिकी चुनावों के माहौल को देखते हुए यह टिप्पणी काफी मायने रखती है. एरिक ट्रंप के बयान न्यूयॉर्क के भारतीय और दक्षिण एशियाई समुदायों के भीतर नया मुद्दा छेड़ सकते हैं. 

ये भी पढ़ें:-

चुप रहो, चुप रहो पिग्गी! ट्रंप ने रिपोर्टर के लिए किया अभद्र भाषा का इस्तेमाल, आखिर किस बात पर भड़के मिस्टर प्रेसीडेंट?

अमेरिका-सऊदी अरब के बीच एतिहासिक डील, F-35 और परमाणु समझौते पर लगी मुहर, मेजर नॉन-नाटो एलाय का भी मिला दर्जा

वैश्विक जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन सूचकांक: ताजा रैंकिंग में भारत 13 पायदान फिसला, यह बना सबसे बड़ा कारण

Previous article UPSC Interview: शादी को लेकर पूछा गया पर्सनल सवाल, लाल हुआ कैंडिडेट, फिर दिया परफेक्ट रिप्लाई
Next article Bihar New Minister: नीतीश कैबिनेट में कौन-कौन बनेगा मंत्री? BJP-JDU के इन नेताओं का नाम सबसे आगे
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel