[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education success-story UPSC Interview: शादी को लेकर पूछा गया पर्सनल सवाल, लाल हुआ कैंडिडेट, फिर दिया परफेक्ट रिप्लाई

UPSC Interview: शादी को लेकर पूछा गया पर्सनल सवाल, लाल हुआ कैंडिडेट, फिर दिया परफेक्ट रिप्लाई

0
UPSC Interview: शादी को लेकर पूछा गया पर्सनल सवाल, लाल हुआ कैंडिडेट, फिर दिया परफेक्ट रिप्लाई
UPSC इंटरव्यू अर्नव मिश्रा

UPSC Interview: यूपीएससी का इंटरव्यू काफी टफ माना जाता है. कई बार लिखित परीक्षा में पास हो जाने वाले कैंडिडेट्स इंटरव्यू के पेचीदगी और उलझाने वाले प्रश्नों को नहीं झेल पाते हैं और असफल हो जाते हैं. यूपीएससी के इंटरव्यू में सिर्फ सिलेबस के सवाल नहीं पूछे जाते हैं बल्कि कई सवाल तो ऐसे होते  हैं, जिनकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते हैं. यूपीएससी सीएसई इंटरव्यू (UPSC CSE Interview) में इस तरह के सवाल इसलिए पूछे जाते हैं ताकि ये पता लगाया जा सके कि कैंडिडेट प्रेशर में कैसे सोचता है और कैसे फैसला लेता है. 

Arnav Mishra Viral Interview: अर्नव मिश्रा का इंटरव्यू वायरल  

यूट्यूब पर आईएएस इंटरव्यू के कई वीडियोज सामने आते हैं. इनमें से एक है UPSC CSE 2022 परीक्षा में रैंक 56 हासिल करने वाले अर्नव मिश्रा का इंटरव्यू. दरअसल, अर्नव मिश्रा का एक मॉक इंटरव्यू यूट्यूबर पर काफी देखा गया है. @IASIllumine नाम के एक चैनल ने अर्नव मिश्रा के इंटरव्यू का कुछ हिस्सा अपने पेज पर डाला है. इस पर काफी व्यूज और लाइक्स हैं. 

UPSC Interview: जब इंटरव्यू में पूछा लव या अरैंज मैरिज कौन सा है बेहतर 

अर्नव मिश्रा से यूपीएससी मेंटर और शिक्षिका सलोनी खन्ना ने पूछा शादी से जुड़ा सवाल पूछा. उन्होंने पूछा, “अर्नव लव मैरिज या अरेंज मैरिज, कौन सा बेहतर होता है?” इस पर अर्नव मिश्रा ने कहा कि दोनों के अपने-अपने फायदे और नुकसान हैं. अब सलोनी खन्ना का अगला सवाल था कि आप इनमें से क्या चुनेंगे. इस पर अर्नव मिश्रा ने बिना देर किया कहा कि आज के समय में एक दूसरे के साथ रहने के लिए प्यार सबसे बड़ी चीज है. ऐसे में लव मैरिज ही सही है और मैं इसका ही चुनाव करूंगा. 

Arnav Mishra IAS: कौन हैं अर्नव मिश्रा?

अर्नव मिश्रा उत्तर प्रदेश के रायबरेली के रहने वाले हैं. उन्होंने वर्ष 2022 में यूपीएससी सीएसई परीक्षा में 56वीं रैंक हासिल करके सफलता पाई. कड़ी मेहनत और समर्पण के दम पर उन्होंने ये सफलता हासिल की है. अर्नव ने IIT Jodhpur से बीटेक किया है. बीटेक करने के बाद उन्होंने कुछ सालों तक नौकरी भी की. लेकिन नौकरी रास नहीं आई और उसे छोड़कर सिविल सेवा की तैयारी में जुट गए.

यह भी पढ़ें- UPSC Interview: इतनी लंबी हो, नाश्ते में क्या खाती हो? जब IFS से इंटरव्यू में पूछा गया ऐसा सवाल

Previous article Nazar Dosh Upay: छोटे बच्चों को लग रही है बुरी नजर, बार-बार बीमार पड़ रहे हैं बच्चे, जानें ज्योतिष उपाय
Next article जोहरान ममदानी भारतीयों से नफरत करता है, नेतन्याहू को गिरफ्तार करना चाहता है… एरिक ट्रंप का बड़ा आरोप
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel