[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World अगर नहीं माना तो अबकी बार ज्यादा पावरफुल हमला होगा, नेतन्याहू से मुलाकात के बाद, ट्रंप ने ईरान और हमास को चेताया

अगर नहीं माना तो अबकी बार ज्यादा पावरफुल हमला होगा, नेतन्याहू से मुलाकात के बाद, ट्रंप ने ईरान और हमास को चेताया

0
अगर नहीं माना तो अबकी बार ज्यादा पावरफुल हमला होगा, नेतन्याहू से मुलाकात के बाद, ट्रंप ने ईरान और हमास को चेताया
बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान और हमास को दी चेतावनी. फोटो- स्क्रीनग्रैब.

Donald Trump warns Iran and Hamas: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार,29 दिसंबर को इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ अपने फ्लोरिडा स्थित मार-ए-लागो रिजॉर्ट में मुलाकात की. ट्रंप और नेतन्याहू मार-ए-लागो में गाजा शांति योजना के दूसरे चरण और व्यापक क्षेत्रीय सुरक्षा चिंताओं पर चर्चा के लिए मिले. इस दौरान उन्होंने ईरान को नए हमलों की चेतावनी दी और कहा कि अगर गाजा में हमास ने निरस्त्रीकरण नहीं किया तो उसे भारी कीमत चुकानी पड़ेगी. उन्होंने इजरायल से एकजुटता का रुख दिखाते हुए ये बयान दिए. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ईरान को “बेहद शक्तिशाली” नतीजों की चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि संकेत मिल रहे हैं कि तेहरान इस साल की शुरुआत में अमेरिकी हमलों में निशाना बनाए गए ठिकानों से अलग जगहों पर अपने बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम को दोबारा खड़ा करने की कोशिश कर सकता है. 

ट्रंप ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि ईरान ने अपनी परमाणु क्षमताओं का विस्तार किया है, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने दोहराया कि ईरान “शायद गलत व्यवहार कर रहा है,” हालांकि उन्होंने इसके ठोस विवरण नहीं दिए. फ्लोरिडा स्थित अपने मार-ए-लागो क्लब में, इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ खड़े होकर पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, “मैं यह कहना नहीं चाहता, लेकिन ईरान शायद गलत व्यवहार कर रहा है. अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अगर ऐसा है तो वे इसके नतीजे जानते हैं. नतीजे बहुत शक्तिशाली होंगे, शायद पिछली बार से भी ज्यादा. ईरान को पिछली बार ही समझौता कर लेना चाहिए था, मैंने उन्हें एक विकल्प दिया था…”

दूसरा ठिकाना इस्तेमाल कर रहा ईरान

ट्रंप ने कहा कि वह ऐसी रिपोर्टें पढ़ रहे हैं, जिनसे संकेत मिलता है कि ईरान हथियारों से जुड़ा ढांचा दोबारा तैयार कर सकता है, लेकिन उन स्थानों पर नहीं, जहां पहले अमेरिकी हमले हुए थे. उन्होंने कहा, “मुझे उम्मीद है कि ईरान निर्माण की कोशिश नहीं कर रहा है, जैसा कि मैंने पढ़ा है कि वे हथियार और दूसरी चीजें बना रहे हैं. अगर वे ऐसा कर रहे हैं, तो वे उन ठिकानों का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं जिन्हें हमने पूरी तरह तबाह कर दिया था, बल्कि संभव है कि वे दूसरे ठिकानों का उपयोग कर रहे हों.”

उन्होंने आगे कहा, “अगर ऐसा है, तो हमारे पास उस निर्माण को बहुत जल्दी पूरी तरह खत्म करने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा. हमें ठीक-ठीक पता है कि वे कहां जा रहे हैं, क्या कर रहे हैं, और मुझे उम्मीद है कि वे ऐसा नहीं कर रहे होंगे.” ट्रंप ने यह भी जोड़ा, “यह सिर्फ वही है जो हम सुन रहे हैं, आमतौर पर जहां धुआं होता है, वहां आग भी होती है.”

ट्रंप ने हमास को भी दी चेतावनी

वहीं ट्रंप ने गाजा में नाजुक युद्धविराम के दूसरे चरण को लेकर नेतन्याहू के साथ तनाव की खबरों को भी खारिज किया. उन्होंने कहा कि इजरायल ने अपनी प्रतिबद्धताओं का “पूरी तरह पालन किया है” और अब जिम्मेदारी फिलिस्तीनी उग्रवादी संगठन हमास पर है. ट्रंप ने मार-ए-लागो रिसॉर्ट में पत्रकारों से कहा, “अगर वे समझौते के मुताबिक हथियार नहीं डालते, तो उन्हें इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी. उन्हें बहुत कम समय में निरस्त्रीकरण करना होगा.” इससे पहले सोमवार को हमास के सशस्त्र विंग ने दोहराया कि वह अपने हथियार नहीं छोड़ेगा.

इजरायल ट्रंप को पीस प्राइज देगा

वहीं इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बैठक को “बेहद उपयोगी” बताया. इस दौरान उन्होंने घोषणा की कि इजरायल ट्रंप को अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान करेगा, जो पहली बार किसी गैर-इजरायली नागरिक को दिया जा रहा है. खुद को “शांति का राष्ट्रपति” बताने वाले ट्रंप गाजा युद्धविराम के अगले चरण की ओर बढ़ने के इच्छुक हैं, जिसमें एक फिलिस्तीनी तकनीकी सरकार की स्थापना और एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल की तैनाती शामिल होगी.

अमेरिकी हमले में ईरानी परमाणु कार्यक्रम तबाह करने का था दावा

इस साल की शुरुआत में अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर बमबारी की थी, जिसे ट्रंप बार-बार एक बड़ी सफलता बताते रहे हैं और दावा करते हैं कि इससे ईरान का परमाणु कार्यक्रम “पूरी तरह तबाह” हो गया. हालांकि, हाल के दिनों में नेतन्याहू ने चेतावनी दी है कि ईरान एक बार फिर अपने बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम का विस्तार कर रहा है और माना जा रहा है कि वह ट्रंप के साथ बातचीत में कड़े कदम उठाने पर जोर देंगे.

क्या ईरान में सत्ता परिवर्तन चाहते हैं ट्रंप?

बैठक से पहले ट्रंप से पूछा गया था कि क्या वह ईरान में सत्ता परिवर्तन का समर्थन करेंगे. उन्होंने सीधे जवाब देने से बचते हुए ईरान की आंतरिक समस्याओं की ओर इशारा किया. ट्रंप ने कहा, “मैं किसी सरकार को गिराने की बात नहीं करने वाला हूं. वहां बहुत सारी समस्याएं हैं. भारी महंगाई है, अर्थव्यवस्था खराब है और लोग खुश नहीं हैं.” उन्होंने आगे कहा, “हर बार जब वहां दंगा होता है, या जब भी कोई छोटा-बड़ा समूह बनता है, वे लोगों पर गोलियां चलाने लगते हैं. वे लोगों को मार देते हैं. मैं यह वर्षों से देख रहा हूं, वहां भारी असंतोष है.”

ये भी पढ़ें:-

इजरायल ने डोनाल्ड ट्रंप को दिया एक और पीस प्राइज, नेतन्याहू ने 80 साल की परंपरा तोड़ कर दिया पुरस्कार

खालिदा जिया: ए बैटलिंग बेगम, बेटों से लेकर देश संभालने का सफर, 80 साल में संघर्ष से शिखर और फिर फर्श पर

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

Previous article WPL 2026: गुजरात जायंट्स ने किया बड़ा ऐलान, इस कंगारू खिलाड़ी को दी टीम की कमान
Next article PAN-Aadhaar Linking: बस कल तक का समय, नहीं किया ये काम तो बेकार हो जाएगा पैन कार्ड, जानिए ऑनलाइन करने का तरीका
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel