[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology PAN-Aadhaar Linking: बस कल तक का समय, नहीं किया ये काम तो बेकार हो जाएगा पैन कार्ड, जानिए ऑनलाइन करने का तरीका

PAN-Aadhaar Linking: बस कल तक का समय, नहीं किया ये काम तो बेकार हो जाएगा पैन कार्ड, जानिए ऑनलाइन करने का तरीका

0
PAN-Aadhaar Linking: बस कल तक का समय, नहीं किया ये काम तो बेकार हो जाएगा पैन कार्ड, जानिए ऑनलाइन करने का तरीका
पैन-आधार ऑनलाइन लिंकिंग प्रोसेस

PAN-Aadhaar Linking: आज के समय में आधार और पैन कार्ड जरूरी डॉक्यूमेंट बन गए हैं, जिसके बिना सरकारी से लेकर कोई भी काम अधूरा है. ऐसे में अगर आप इनकम टैक्स भरते हैं और अब तक अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं कराया है, तो फिर फटाफट करा लें. क्योंकि, आपके पास सिर्फ कल तक यानी 31 दिसंबर तक ही समय है. इसके बाद आपका पैन कार्ड इनएक्टिव हो जाएगा, जिससे न तो फिर पैन कार्ड होल्डर इनकम टैक्स रिटर्न फाइल कर पाएंगे और न ही रिफंड. सबसे खास बात तो आप बिना किसी दौड़भागी के घर बैठे ही आप ये काम कर सकते हैं. यहां आज हम आपको ऑनलाइन पैन कार्ड को आधार से लिंक करने का तरीका बताएंगे, जिससे आप आसानी से घर बैठे ये काम कर सकते हैं.

किसके लिए जरूरी है आधार-पैन लिंकिंग?

अगर आप इनकम टैक्स भरते हैं या फिर जिनका पैन कार्ड 1 अक्टूबर 2024 से पहले आधार नंबर का इस्तेमाल कर जारी किया गया था, उन्हें अपने आधार से पैन कार्ड लिंक करना जरूरी है.  

आधार-पैन लिंक के लिए जरूरी बातें

ऑनलाइन आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक करने के लिए अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड पास रखे और ध्यान रहे कि आधार में दिया गया मोबाइल नंबर एक्टिव हो. क्योंकि, आधार-पैन लिंकिंग के दौरान आपके आधार में दिए गए मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, जिसके बाद ही आप लिंक करने के प्रोसेस को आगे बढ़ा सकते हैं. इसके अलावा, आधार-पैन लिंकिंग के लिए आपको 1,000 रुपये का फाइन देना होगा. दरअसल, सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज (CBDT) ने शुरू में लोगों को अपने पैन को आधार नंबर से लिंक करने के लिए 30 जून 2023 की डेडलाइन दिया था. बाद में इसे बढ़ाकर 31 मई 2024 कर दिया गया था. ऐसे में जिन्होंने इस दौरान अपना पैन-आधार लिंक नहीं करवाया था, उन्हें अब 1,000 रुपये का लेट फाइन लग सकता है. ऐसे में सब कुछ जांच कर अपने पैन को आधार से लिंक कर लें.

कैसे कर सकते हैं आधार-पैन कार्ड ऑनलाइन लिंक?

  • ऑनलाइन आधार-पैन लिंकिंग के लिए सबसे पहले इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.incometax.gov.in/iec/foportal/ (इस पर क्लिक कर आप डायरेक्ट वेबसाइट पर जा सकते हैं) पर जाएं.
  • यहां आपको होम पेज पर साइड में Quick Links में ‘लिंक आधार’ के ऑप्शन पर क्लिक कर दें.
  • इसके बाद एक पेज ओपन होगा, जहां अपना अपना पैन और आधार नंबर दर्ज कर दें.
  • डिटेल्स भरने के बाद ई-पे टैक्स के जरिए पेमेंट करने का ऑप्शन चुनें.
  • सबसे पहले सही असेसमेंट ईयर चुनें, फिर पेमेंट टाइप में Other Receipts (अन्य रसीद) का ऑप्शन सेलेक्ट करें.
  • इसके बाद पहले से भरी हुई भुगतान राशि को वेरिफाई करें और जारी रखें (Continue) पर क्लिक कर दें.
  • इसके बाद चालान जेनरेट करें और अपने बैंक के पोर्टल के जरिए पेमेंट करें.
  • पेमेंट सक्सेसफुल होने के बाद, लिंकिंग प्रोसेस को पूरा करने के लिए ई-फाइलिंग पोर्टल पर वापस जाएं. यहां अपना PAN, आधार नंबर और नाम ठीक वैसे ही डालें, जैसा आधार में रिकॉर्ड है, फिर “Validate” पर क्लिक करें.
  • क्लिक करते ही आपके आधार से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा. OTP दर्ज कर रिक्वेस्ट सबमिट करें.
  • वेरिफाई प्रोसेस कंप्लीट होते ही आधार से पैन कार्ड लिंक हो जाएगा.

कैसे चेक कर सकते हैं आधार-पैन लिंक स्टेटस?

ऑनलाइन आधार-पैन कार्ड लिंकिंग स्टेटस चेक करने के लिए यहां दिए गए प्रोसेस को फॉलो करें.

  • सबसे पहले ई-फाइलिंग पोर्टल के होमपेज पर जाएं.
  • होमपेज में साइड में दिए Quick Links में से Link Aadhaar Statusके ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • इसके बाद अपना पैन और आधार नंबर दर्ज करें.
  • अगर लिंकिंग प्रोसेस कंप्लीट हो चुकी है, तो आपको ग्रीन टिक मार्क दिखाई देगा.
  • अगरलिंकिंग प्रोसेस कंप्लीट नहीं हुई है, तो आपको वेरिफिकेशन प्रोसेस में है का मैसेज दिखाई देगा.

पैन-आधार लिंक करने से पहले चेक कर लें ये चीजें

आपके आधार कार्ड में जो भी डिटेल्स (जैसे नाम, पता, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर) दी गई हैं, वही आपके पैन कार्ड में भी हो. अगर दोनों डॉक्यूमेंट में अलग-अलग जानकारी है, तो फिर पहले उसे ठीक करा लें. क्योंकि, बिना इसके आप अपने आधार से पैन को लिंक नहीं कर सकते.

क्यों जरूरी है आधार-पैन लिंकिंग?

सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज (CBDT) ने टैक्स फाइलिंग में अकाउंटेबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए पैन कार्ड को आधार से लिंक करना जरूरी कर दिया है. ऐसे में वे कार्ड होल्डर्स जिन्हें 1 अक्टूबर 2024 या उससे पहले पैन कार्ड मिला है, उन्हें 31 दिसंबर तक अपने पैन को आधार से लिंक करना होगा. साथ ही आधार एनरोलमेंट आईडी का इस्तेमाल कर पैन कार्ड बनवाने वाले यूजर्स को भी दोबारा अपना आधार कार्ड पैन कार्ड से लिंक कराना होगा.

यह भी पढ़ें: Aadhaar Card: आपके आधार से मोबाइल नंबर लिंक है या नहीं कैसे पता करें? मिनटों में जानें पूरा प्रोसेस

यह भी पढ़ें: Aadhaar Update: क्या आपने करवाया Biometric अपडेट? ऐसे करें पूरा प्रॉसेस, वरना अटक जाएंगे जरूरी काम

Previous article अगर नहीं माना तो अबकी बार ज्यादा पावरफुल हमला होगा, नेतन्याहू से मुलाकात के बाद, ट्रंप ने ईरान और हमास को चेताया
Next article Bihar News: न्यू ईयर पर बाइकर्स गैंग की खैर नहीं, क्यूआरटी और स्पेशल मोबाइल टीम ऐसे रखेगी नजर
Avatar Of Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel