[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World ग्रीनलैंड कब्जा केस: टैरिफ लगाया, हवाई जहाज भेजा, अब ट्रंप ने नाटो चीफ को घुमाया फोन, कहा- पीछे हटने का सवाल ही नहीं

ग्रीनलैंड कब्जा केस: टैरिफ लगाया, हवाई जहाज भेजा, अब ट्रंप ने नाटो चीफ को घुमाया फोन, कहा- पीछे हटने का सवाल ही नहीं

0
ग्रीनलैंड कब्जा केस: टैरिफ लगाया, हवाई जहाज भेजा, अब ट्रंप ने नाटो चीफ को घुमाया फोन, कहा- पीछे हटने का सवाल ही नहीं
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और नाटो चीफ मार्क रूटे. फोटो- एक्स.

Greenland: ग्रीनलैंड और डोनाल्ड ट्रंप का उसके लिए हर हद तक जाने वाला रवैया. यह एक ऐसा मुद्दा है, जिस पर अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के बयान हर रोज आ रहे हैं. प्रतिदिन उनके कहने का अंदाज भी और कठोर होता जा रहा है. मंगलवार (भारतीय समय) को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड को लेकर नाटो के मुखिया मार्क रूटे से फोन पर बात की. इस बातचीत में भी ग्रीनलैंड का मुद्दा सबसे अहम रहा. ट्रंप ने कहा कि इस मामले पर अमेरिका के पीछे हटने का कोई सवाल ही नहीं है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह स्विट्जरलैंड के डावोस में अलग-अलग देशों और पक्षों से मुलाकात करेंगे.

इस फोन कॉल के बाद ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट डालकर बातचीत की जानकारी दी. उन्होंने लिखा कि नाटो के सेक्रेटरी जनरल मार्क रूटे से उनकी बहुत अच्छी बात हुई और डावोस में बैठक पर सहमति बनी है. ट्रंप ने साफ कहा कि ग्रीनलैंड अमेरिका ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया की सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी है. उन्होंने यह भी कहा कि इस फैसले से पीछे हटने का कोई सवाल ही नहीं है और इस बात पर सभी सहमत हैं.

ट्रंप ने एक बार फिर कहा कि दुनिया में शांति ताकत के दम पर ही बनी रह सकती है. उन्होंने दावा किया कि आज अमेरिका दुनिया का सबसे ताकतवर देश है. ट्रंप के मुताबिक, इसकी बड़ी वजह यह है कि उन्होंने अपने पहले कार्यकाल में अमेरिकी सेना को मजबूत किया और यह काम अब पहले से भी तेजी से आगे बढ़ रहा है. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ही वह देश है जो पूरी दुनिया में शांति बनाए रख सकता है और यह काम ताकत के जरिये ही होता है. ट्रंप स्विट्जरलैंड के दावोस में वर्ल्ड इकॉनमिक फोरम की बैठक में भाग लेने जा रहे हैं. इस दौरान ही वह दुनिया के नेताओं से मिलेंगे. इसका जिक्र भी उन्होंने अपनी पोस्ट में किया.

ग्रीनलैंड के बेस पर US ने भेजा हवाई जहाज

ग्रीनलैंड को लेकर ट्रंप के बयानों और इरादों की वजह से अमेरिका और यूरोप के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. ग्रीनलैंड डेनमार्क का एक ऐसा इलाका है जिसे कुछ हद तक खुद फैसले लेने की आजादी है. इसी  बीच, यह अमेरिका ग्रीनलैंड के पिटुफिक स्पेस बेस पर नॉर्थ अमेरिकन एयरोस्पेस डिफेंस कमांड (NORAD) का एक विमान तैनात करने जा रहा है. NORAD ने कहा है कि यह विमान वहां पहले से तय की गई गतिविधियों के लिए भेजा जा रहा है. NORAD ने यह भी साफ किया कि यह फैसला डेनमार्क और ग्रीनलैंड की सरकार से बात करके और उनकी जानकारी में लिया गया है.

ट्रंप टैरिफ की भी कर चुके हैं घोषणा

इससे पहले ट्रंप डेनमार्क और दूसरे यूरोपीय देशों को लेकर सख्त रुख दिखा चुके हैं. उन्होंने धमकी दी थी कि अगर ग्रीनलैंड को बेचने पर सहमति नहीं बनी, तो डेनमार्क और अन्य यूरोपीय देशों, जिनमें ब्रिटेन भी शामिल है, पर टैक्स लगाया जाएगा. ट्रंप ने अपने पोस्ट में कहा कि ग्रीनलैंड को लेकर यह कदम अमेरिका की सुरक्षा के लिए जरूरी है, क्योंकि चीन और रूस भी इस इलाके में दिलचस्पी दिखा रहे हैं.

उन्होंने यूरोपीय देशों से बातचीत की बात तो कही, लेकिन साथ ही चेतावनी भी दी. ट्रंप ने कहा कि अगर कोई समझौता नहीं हुआ, तो 1 फरवरी 2026 से 10 प्रतिशत टैक्स और फिर भी नहीं माने, तो  1 जून 2026 से 25 प्रतिशत टैक्स लगाया जाएगा. ट्रंप ने यह भी कहा कि यूएसए ने कई सालों तक डेनमार्क का साथ दिया है और अब डेनमार्क के लिए ग्रीनलैंड को अमेरिका को लौटाने का वक्त आ गया है.

ये भी पढ़ें:- सीरिया की जेल से भागे इस्लामिक स्टेट के आतंकी, सरकार बोली 120, कुर्दों ने कहा 1500, US के रहते कब और कैसे हुई यह घटना?

ये भी पढ़ें:- भारत के ‘चिकन नेक’ के पास पहुंचा चीन, बांग्लादेश के तीस्ता प्रोजेक्ट में करेगा बड़ी इन्वेस्टमेंट; एम्बेसडर बोले- जल्द शुरू होगा काम

Previous article Ikkis Box Office Collection Day 19: 19वें दिन भी फुस्स रही ‘इक्कीस’ की कमाई, जानिए डे-वाइज कलेक्शन ग्राफ
Next article ऑनलाइन परचेजिंग में झारखंड ने पकड़ी रफ्तार, जीईएम पोर्टल पर देश में 10वां स्थान
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel