[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World ग्रीनलैंड लेकर रहेंगे… दावोस से ट्रंप की धमकी! कहा- न दिया तो हम याद रखेंगे

ग्रीनलैंड लेकर रहेंगे… दावोस से ट्रंप की धमकी! कहा- न दिया तो हम याद रखेंगे

0
ग्रीनलैंड लेकर रहेंगे… दावोस से ट्रंप की धमकी! कहा- न दिया तो हम याद रखेंगे
ग्रीनलैंड पर दावोस में बोलते डोनाल्ड ट्रंप

Donald Trump On Greenland: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को दावोस में अपने संबोधन में इस बात पर जोर दिया कि अमेरिका ग्रीनलैंड को हासिल करने के लिए बल का प्रयोग नहीं करेगा. ट्रंप ने उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (NATO) में सहयोगी डेनमार्क से ग्रीनलैंड का नियंत्रण हासिल करने की इच्छा जताई. उन्होंने बार-बार दोहराया कि ग्रीनलैंड को नियंत्रण करने के लिए अमेरिका सबसे बेहतर स्थिति में है. ट्रंप ने अपने भाषण में कहा- “हमें विश्व की रक्षा के लिए हिमखंड का एक टुकड़ा चाहिए.” उन्होंने कहा “आप हां कह सकते हैं, और हम इसके लिए बहुत आभारी होंगे. या आप ना कह सकते हैं, और हम इसे याद रखेंगे.” ट्रंप ने दावोस में अपने संबोधन के दौरान डेनमार्क से ग्रीनलैंड को हासिल करने के लिए अमेरिका से तत्काल बातचीत करने को भी कहा है.

WEF के मंच से ट्रंप ने दी धमकी, कहा हम पहले से ज्यादा ताकतवर

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा “हमने कभी कुछ नहीं मांगा और हमें कभी कुछ नहीं मिला. शायद हमें कुछ नहीं मिलेगा, जब तक कि मैं बहुत ज्यादा ताकत का इस्तेमाल करने का फैसला न कर लूं”. उन्होंने कहा “सच कहूं तो हमें कोई रोक नहीं पाएगा. लेकिन मैं ऐसा नहीं करूंगा. यह शायद मेरा सबसे बड़ा बयान है क्योंकि लोगों को लगा था कि मैं बल का इस्तेमाल करूंगा. मुझे बल का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है. मैं बल का इस्तेमाल नहीं करना चाहता, और मैं बल का इस्तेमाल नहीं करूंगा. यूनाइटेड स्टेट्स बस ग्रीनलैंड नाम की एक जगह मांग रहा है, जो पहले से हमारे पास थी, एक ट्रस्टी के तौर पर, लेकिन हमने कुछ समय पहले ही सम्मानपूर्वक उसे डेनमार्क को वापस कर दिया था, जब हमने दूसरे विश्व युद्ध में जर्मन, जापानी, इटैलियन और दूसरों को हराया था. हमने उन्हें वह वापस दे दिया था. तब हम एक शक्तिशाली ताकत थे, लेकिन अब हम उससे कहीं ज़्यादा शक्तिशाली ताकत हैं.”

हमें ग्रीनलैंड का मालिकाना हक चाहिए, लीज पर नहीं- ट्रंप

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में ट्रंप ने कहा- हम बस इतना चाहते हैं कि हमें ग्रीनलैंड मिल जाए, हमें सही टाइटल और मालिकाना हक चाहिए, क्योंकि इसे बचाने के लिए मालिकाना हक की जरूरत होगी. इसे लीज पर लेकर हम नहीं बचा सकते. उन्होंने कहा कि हम डेनमार्क से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए और अपने खतरनाक संभावित दुश्मनों को दूर रखने के लिए बस यह जमीन चाहिए. ट्रंप ने कहा हम एक सुनहरा गुंबद बना रहे हैं जो कनाडा की रक्षा करेगा.

ट्रंप ने कनाडा को बोला हमला

अपने भाषण में ट्रंप ने कनाडा पर भी सीधा हमला किया. उन्होंने कहा कि कनाडा को हमसे बहुत सारी मुफ्त चीजें मिलती हैं. उन्हें हमारा आभारी भी होना चाहिए, लेकिन वे नहीं हैं. ट्रंप ने कहा कि कनाडा यूनाइटेड स्टेट्स की वजह से जिंदा है. ट्रंप ने कनाडा के पीएम मार्क कार्नी का नाम लेकर कहा “अगली बार जब आप बयान दें तो यह याद रखना मार्क, हमने इजराइल के लिए जो किया वह अद्भुत था, लेकिन यह उसके मुकाबले कुछ भी नहीं है जो हमने कनाडा और बाकी दुनिया के लिए प्लान किया है. हम एक ऐसा गुंबद बनाने जा रहे हैं जैसा कोई और नहीं होगा. हमने यह इजराइल के लिए किया था.”

ग्रीन लैंड को वापस देना हमारी मूर्खता थी- ट्रंप

अपने भाषण में ट्रंप ने यह भी कहा कि उन्हें ग्रीनलैंड और डेनमार्क के लोगों के लिए बहुत सम्मान है, लेकिन ग्रीनलैंड की सुरक्षा सिर्फ अमेरिका ही कर सकता है. ट्रंप ने कहा कि यूएस, रूस और चीन के बीच रणनीतिक रूप से अहम स्थिति में ग्रीनलैंड है. लेकिन हमें इसकी जरूरत रणनीतिक कारणों से है, न कि दुर्लभ खनिजों के लिए. उन्होंने कहा कि हमने खूबसूरत डेनमार्क के लिए लड़ाई लड़ी, जो कि जमीन नहीं, बल्कि हिमखंड का एक बड़ा टुकड़ा है, इसे वापस देना हमारी मूर्खता थी.

Also Read: घमंड में चूर हुए ट्रंप, दावोस में कहा- अमेरिका दुनिया का आर्थिक इंजन, यूएस को फॉलो करने की दी नसीहत

Previous article Darbhanga News: आधा दर्जन दुकानों में आग लगने से उसमें रखे समान जलकर राख
Next article जन समाधान शिविर में 19 लाभुकों को मिला राशन कार्ड
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel