[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार दरभंगा Darbhanga News: आधा दर्जन दुकानों में आग लगने से उसमें रखे समान जलकर राख

Darbhanga News: आधा दर्जन दुकानों में आग लगने से उसमें रखे समान जलकर राख

0
Darbhanga News: आधा दर्जन दुकानों में आग लगने से उसमें रखे समान जलकर राख

Darbhanga News: दरभंगा. नगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 24 में आधा दर्जन दुकान में आग लगने से हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गयी. सभी दुकानें थाना के कुछ दूरी पर स्थित पुल के नीचे है. यहां पर राजा, शंकर ठाकुर, अशोक बैठा, संजय महतो आदि की चाय, सैलून, फर्नीचर की दुकानें है. बताया जाता है कि बीती रात इन दुकानों में अचानक आग लग गयी. स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया. साथ ही तत्काल इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी. सूचना मिलते ही अग्निश्मन विभाग की दो गाड़ियां वहां पहुंच गयी. अग्निश्मन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. स्थानीय लोग साजिश के तहत आग लगाने का आरोप लगा रहे हैं. लोगों का कहना है कि कुछ दिन पूर्व भी इसी जगह पर आग लगी थी. पीड़ित फर्नीचर दुकानदार राजा ठाकुर ने बताया मेरा पूरा परिवार इसी दुकान पर आश्रित था. कुछ दिन पहले भी दुकान जल गई थी, कर्ज लेकर दोबारा खड़ा किया था, लेकिन फिर किसी ने जला दिया. अब हमारे पास कुछ भी नहीं बचा. वहीं, रूबी देवी ने कहा कि हमारी फर्नीचर की दुकान थी, जिसमें पलंग, साइकिल और काम के सारे औजार जल गए. कुछ दिन पहले लगी आग के बाद लोगों से मदद लेकर दूसरी बार दुकान शुरु किये थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel