[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World पहले ही किया था आगाह, लेकिन उन्होंने…, अब ट्रंप का लादेन पर नया खुलासा, कितनी है दावे की सच्चाई?

पहले ही किया था आगाह, लेकिन उन्होंने…, अब ट्रंप का लादेन पर नया खुलासा, कितनी है दावे की सच्चाई?

0
पहले ही किया था आगाह, लेकिन उन्होंने…, अब ट्रंप का लादेन पर नया खुलासा, कितनी है दावे की सच्चाई?
ओसामा बिन लादेन के बारे में डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणी.

Donald Trump on Osama Bin Laden: डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे. उन्होंने अपने तमाम वक्तव्यों में इस बात की घोषणा की है कि उन्होंने दुनिया भर में कई युद्ध रुकवाए हैं, इसमें भारत-पाकिस्तान के बीच हुआ सैन्य तनाव भी शामिल है. उन्होंने दावा किया कि वे सत्ता में आते ही रूस-यूक्रेन और इजरायल-हमास युद्द रुकवा देंगे. पहले वाले दावों में कितनी सच्चाई है, कोई नहीं जानता. दूसरे दावे का धज्जियां तो हर रोज उड़ रही हैं. अब अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने ओसामा बिन लादेन को लेकर दावा किया कि उन्होंने उससे जुड़े खतरे के बारे में आगाह किया था. यह उनकी बातों का निहितार्थ था कि अगर उनकी बात मानी गई होती तो घटनाएँ अलग होतीं. इसी दौरान उन्होंने कहा कि अगर कोई आपको किसी बात की क्रेडिट न दे तो खुद ले लो. 

नौसेना की एक कार्यक्रम में डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया कि उन्होंने 9/11 से पहले ओसामा बिन लादेन को खतरा माना था और कहा कि उन्होंने इसके बारे में एक साल पहले अपनी किताब में लिखा भी था. रविवार को नॉरफॉक, वर्जीनिया में नौसेना के 250वें वर्ष समारोह के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि उन्होंने 11 सितंबर 2001 के आतंकवादी हमलों से पहले ओसामा बिन लादेन को अमेरिका के लिए एक खतरे के रूप में देखा था और अल-कायदा के नेता के बारे में अपनी किताब में लिखा था. ट्रम्प ने कहा, “इतिहास यह कभी नहीं भूलेगा कि ओसामा बिन लादेन के ठिकाने पर हम किसने हमला किया और जिसने उसे गोलियों से उसे मार गिराया याद रखिए यह सील्स ही थे.”

अगर यह झूठ होता तो, फेक न्यूज इसे चलने नहीं देता

उन्होंने आगे याद किया कि उन्होंने 9/11 के हमलों से एक साल पहले बिन लादेन के बारे में लिखा था और इस दूरदर्शिता के लिए क्रेडिट लेना चाहा. ट्रंप ने कहा, “कृपया याद रखिए मैंने ओसामा बिन लादेन के बारे में ठीक एक साल… पहले लिखा था उससे पहले ( 9 सितंबर 2001) कि उसने वर्ल्ड ट्रेड सेंटर उड़ाया. मैंने कहा था, ‘तुम्हें ओसामा बिन लादेन पर नजर रखनी होगी. फेक न्यूज मुझे उस बयान के साथ कभी खेलने नहीं देगा अगर वह सच नहीं होता.” 

उन्होंने आगे कहा, “मैंने ओसामा बिन लादेन नामक व्यक्ति के बारे में सुना और देखा है. वह मुझे पसंद नहीं आया, मैंने उनसे (अमेरिकी सरकार) कहा कि तुम्हें इसका ध्यान रखना होगा. खैर उन्होंने ऐसा नहीं किया. एक साल बाद, उसने वर्ल्ड ट्रेड सेंटर उड़ा दिया. तो हम थोड़ा क्रेडिट लेने वाले हैं, क्योंकि कोई और मुझे वह क्रेडिट नहीं देगा. आप जानते हैं पुरानी कहानी अगर तुम्हें क्रेडिट नहीं देते, तो खुद ले लो.”

क्या लिखा था ट्रंप की किताब में?

अमेरिकी राष्ट्रपति की किताब का शीर्षक “The America We Deserve” था और यह जनवरी 2000 में प्रकाशित हुई थी, जिसमें ओसामा का जिक्र था. उस किताब में एक पन्ना है जिस पर लिखा है कि मैंने किसी को देखा जिसका नाम ओसामा बिन लादेन है. यह जनता का दुश्मन नंबर एक है. अमेरिकी विमान उसके शिविरों को ध्वस्त करते हैं, लेकिन वह बच निकलता है. किसी चट्टान के नीचे छिप जाता है. हमें फिर से एक नए दुश्मन का सामना करना पड़ता. हालांकि ट्रंप ने अपनी सरकार को आगाह किया था या नहीं इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. ट्रंप ने अपी इस किताब में तत्कालीन जियोपॉलिटिकल बातों को रखा था. इसमें यूएन और इराक में हो रहे युद्ध के बारे में जिक्र है. 

ओबामा सरकार में हुआ था लादेन का सफाया

ट्रम्प पहले भी ऐसे दावे कर चुके हैं, जिनमें उन्होंने आईएसआईएस नेता अबु बक्र अल-बगदादी की मौत के बाद भी कहा था कि उन्होंने अपने “बहुत सफल” किताब में बिन लादेन के बारे में चेतावनी दी थी. आपको बता दें कि ओसामा बिन लादेन को 2 मई 2011 को एबटाबाद, पाकिस्तान में अमेरिकी नौसेना सील्स के गुप्त छापे के दौरान मार दिया गया था. इस ऑपरेशन को ऑपरेशन नेप्च्यून स्पियर (Operation Neptune Spear) कहा जाता है. इसे तब के अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने आदेश दिया था.

ये भी पढ़ें:-

300 साल पहले डूबा था जहाज, अब गहरे समुद्र में मिला 88,790,000 रुपये का खजाना

अपनी करेंसी चार शून्य हटा रहा ईरान, संसद ने पास किया कानून, क्या है इसके पीछे का कारण?

पाकिस्तान को रूस का RD-93 इंजन मिला तो भारत को होगा दोहरा लाभ, रशियन विशेषज्ञों का बड़ा दावा

Previous article Ahoi Ashtami Vrat katha: अहोई अष्टमी आज, करें इस कथा का पाठ, मां पार्वती की बरसेगी कृपा
Next article Kantara Chapter 1: रितेश देशमुख ने ‘कांतारा: चैप्टर 1’ की ब्लॉकबस्टर सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel