[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World Dhaka Airport : सब्जियों से भरे बैग को लेकर ढाका हवाई अड्डे पर मारपीट, वीडियो वायरल

Dhaka Airport : सब्जियों से भरे बैग को लेकर ढाका हवाई अड्डे पर मारपीट, वीडियो वायरल

0
Dhaka Airport : सब्जियों से भरे बैग को लेकर ढाका हवाई अड्डे पर मारपीट, वीडियो वायरल
ढाका हवाई अड्डे की सांकेतिक तस्वीर

Dhaka Airport : बांग्लादेश की राजधानी ढाका का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह हजरत शाहजलाल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा का है. यहां एक बार फिर यात्रियों के साथ बुरा व्यवहार किया गया है. नॉर्वे से लंदन जा रहे पांच सदस्यीय परिवार को कथित तौर पर परेशानी का सामना करना पड़ा है. इनके साथ हाथापाई भी की गई. इस संबंध में dhakatribune.com ने खबर प्रकाशित की है.

सब्जियों से भरा बैग लेने से मना करने पर बढ़ा विवाद

प्रत्यक्षदर्शियों ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि परिवार लंदन जाने वाली तुर्की एयरलाइंस की फ्लाइट में सवार होने की तैयारी कर रहा था. रो ई में चेक-इन के दौरान एयरलाइन स्टाफ ने वजन अधिक होने के कारण सब्जियों से भरा बैग लेने से मना कर दिया. जब परिवार ने प्रतिबंधित बैग को केबिन लगेज के रूप में ले जाने की कोशिश की तो विवाद हाथापाई में बदल गया. एयरलाइन स्टाफ ने एविएशन सिक्योरिटी (एवसेक) कर्मियों की मदद मांगी. परिवार को आखिरकार विवादित बैग के बिना ही फ्लाइट में सवार होना पड़ा.

यात्री के पास 7 किलोग्राम की सीमा से कहीं अधिक था सामान

मामले पर बांग्लादेश के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएएबी) ने एक बयान जारी किया है. इसमें कहा गया कि मामला 13 जनवरी का है. तुर्की एयरलाइंस की उड़ान टीके 713 (ढाका-इस्तांबुल-लंदन) के दौरान स्टाफ सदस्य शम्स उद्दीन और उस उड़ान पर एक यात्री के बीच विवाद हुआ. बयान के अनुसार, यात्री के पास 24 किलोग्राम वजन का हैंड बैगेज पाया गया, जो एयरलाइन की 7 किलोग्राम की सीमा से कहीं अधिक था. जब एयरलाइन के कर्मचारियों ने हस्तक्षेप किया, तो विवाद हो गया. इसके बाद यात्री को अस्थायी रूप से हिरासत में लिया गया.

हवाई अड्डे के कैनोपी गेट पर हत्या

यह घटना 8 जनवरी को एक और विवाद के बाद हुई है. उस वक्त फेनी में रहने वाले नॉर्वेजियन प्रवासी सईद उद्दीन की कथित तौर पर हवाई अड्डे के कैनोपी गेट पर उनके पिता के सामने हत्या कर दी गई थी. इस मामले से लोगों में आक्रोश फैल गया. इसमें शामिल दो एवसेक कर्मियों को ट्रांसफर कर दिया गया.

Previous article Jharkhand News: केंद्र सरकार की झारखंड को बड़ी सौगात, धनबाद में बनेगा 6-लेन एलिवेटेड फ्लाईओवर
Next article हरियाणा के चरखी दादरी में दर्दनाक हादसा, मनु भाकर की नानी और मामा की हुई मौत
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel