[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Sports हरियाणा के चरखी दादरी में दर्दनाक हादसा, मनु भाकर की नानी और मामा की हुई मौत

हरियाणा के चरखी दादरी में दर्दनाक हादसा, मनु भाकर की नानी और मामा की हुई मौत

0
हरियाणा के चरखी दादरी में दर्दनाक हादसा, मनु भाकर की नानी और मामा की हुई मौत
Manu Bhaker nani and mama died in road accidnet

Manu Bhaker: पेरिस ओलंपिक्स 2024 की डबल मेडलिस्ट मनु भाकर के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. हाल ही में खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित मनु की नानी और मामा का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया. हादसा रविवार सुबह हरियाणा के चरखी दादरी के महेंद्रगढ़ बाईपास रोड पर हुआ. मनु के मामा युद्धवीर और नानी सावित्री स्कूटी से सफर कर रहे थे, तभी गलत साइड से आ रही तेज रफ्तार ब्रेजा गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. ड्राइवर घटनास्थल से फरार हो गया. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मनु के मामा युद्धवीर सिंह हरियाणा रोडवेज में चालक थे, आज सुबह वे ड्यूटी के लिए स्कूटी से निकले थे. उनके साथ मनु की नानी सावित्री देवी को लोहारू चौक स्थित छोटे बेटे के घर जाना था, इसलिए वह भी स्कूटी पर उनके साथ चलने के लिए तैयार हो गईं. जैसे ही वे कलियाणा मोड़ पर पहुंचे, गलत साइड से आ रही तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी. हादसे ने मनु भाकर और उनके परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है.

यह हादसा हरियाणा के चरखी दादरी के महेंद्रगढ़ बाइपास रोड पर हुआ, जहां तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि गाड़ी का चालक फरार हो गया. पुलिस आरोपी की तलाश में लगी हुई है. मनु के मामा युद्धवीर की उम्र 50 साल और नानी सावित्री देवी की उम्र 70 साल बताई जा रही है.

मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में दो मेडल जीतकर इतिहास रच दिया, ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय एथलीट बन गईं. लेकिन खेल के प्रति जुनून उन्हें अपनी नानी सावित्री देवी से विरासत में मिला था. सावित्री ने राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीते थे और उनका सपना ओलंपिक में खेलने का था, लेकिन परिवार से समर्थन नहीं मिलने के कारण यह सपना अधूरा रह गया. मनु अपनी नानी और मामा से बेहद लगाव रखती थीं. पदक जीतने के बाद वह सबसे पहले उनके घर गईं थीं. मनु को अपनी नानी के हाथों की बाजरे और मक्के की रोटी बेहद पसंद थी, जिसका जिक्र उनकी नानी ने गर्व के साथ किया था.

भारत के चार खेल नायकों को सर्वोच्च सम्मान, राष्ट्रपति भवन में अर्जुन पुरस्कार में छाए पैरालंपिक खिलाड़ी

Previous article Dhaka Airport : सब्जियों से भरे बैग को लेकर ढाका हवाई अड्डे पर मारपीट, वीडियो वायरल
Next article Jio Coin: कैसे खरीदें Jio Coin, क्या है इसकी कीमत और कैसे होगी मोटी कमाई? जानें पूरी जानकारी
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel