[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World बांग्लादेश में एक और हिंदू की हत्या, बीएनपी नेता की कार ने कुचला, ड्यूटी के बाद शादी के लिए लड़की देखने जाने वाला था

बांग्लादेश में एक और हिंदू की हत्या, बीएनपी नेता की कार ने कुचला, ड्यूटी के बाद शादी के लिए लड़की देखने जाने वाला था

0
बांग्लादेश में एक और हिंदू की हत्या, बीएनपी नेता की कार ने कुचला, ड्यूटी के बाद शादी के लिए लड़की देखने जाने वाला था
रिपन साहा पैसे लेने के लिए दौड़ा और कार ने रौंद दिया.

बांग्लादेश में एक और हिंदू की हत्या कर दी गई. इस बार पेट्रोल भरवाने वाले से तेल के पैसे मांगने पर कुचलकर मार डाला गया. यह घटना शुक्रवार, 16 जनवरी को तड़के करीब साढ़े चार बजे, राजबाड़ी सदर उपजिला के गोआलंद मोड़ के पास करीम फिलिंग स्टेशन पर हुई है. मरने वाले की पहचान 30 साल के रिपन साहा के रूप में हुई है. वह राजबाड़ी के ही खानखानापुर यूनियन के साहापाड़ा के रहने वाले पवित्र साहा का पुत्र था. इस घटना में पुलिस ने शुक्रवार शाम को आरोपी कार मालिक 55 वर्षीय अबुल हाशेम (सुजन) को गिरफ्तार कर लिया. उसकी गाड़ी जब्त कर ली गई है. उसके साथ ही पुलिस ने कार ड्राइवर 43 साल के कमाल हुसैन को भी सदर के बनिबह निजपाड़ा गांव से हिरासत में लिया है.

कैसे और क्या हुआ घटना के वक्त

प्रोथोम आलो की रिपोर्ट के अनुसार, गोआलंद मोड़ अहलादीपुर स्थित करीम फिलिंग स्टेशन के कर्मचारियों के अनुसार, शुक्रवार तड़के एक काले रंग की लैंड क्रूजर गाड़ी पंप पर आई और 5,000 टका का तेल भरवाया. जब बिना भुगतान किए गाड़ी आगे बढ़ने लगी, तो वहां काम करने वाले रिपन साहा ने रोकने की कोशिश की. इसी दौरान चालक ने उसे कुचलते हुए तेजी से गाड़ी भगा दी, जिससे रिपन साहा की मौके पर ही मौत हो गई.

फिलिंग स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज में देखा गया है कि तड़के साढ़े चार बजे काली लैंड क्रूजर जिप (ढाका मेट्रो घ-13-3476) पंप पर आई. गाड़ी के पास मजदूर रिपन साहा और गाड़ी मालिक अबुल हाशेम खड़े थे. कुछ देर बाद अबुल हाशेम गाड़ी में बैठ गया. जैसे ही गाड़ी आगे बढ़ी, रिपन उसके पीछे दौड़ा और उसी समय गाड़ी उसे कुचलते हुए निकल गई. अबुल हाशेम सदर उपजिला के बड़े मुरारीपुर गांव का निवासी है. वह राजबाड़ी जिला बीएनपी का पूर्व कोषाध्यक्ष और जिला युवा दल का पूर्व अध्यक्ष रह चुका है. पेशे से वह फर्स्ट क्लास ठेकेदार है. 

अबुल हाशेम का एक अपराधिक इतिहास रहा है. उसे 22 फरवरी 2025 की आधी रात को राजबाड़ी के गोआलंद उपजिला में दौलतदिया रेड लाइट एरिया से गिरफ्तार किया गया था. हाशेम को गोआलंद घाट थाना पुलिस ने एक घर से एक विदेशी 7.65 एमएम पिस्तौल, एक मैगजीन और तीन गोलियों के साथ गिरफ्तार किया था. कुछ महीनों बाद वह जमानत पर रिहा हो गया था.

उसी दिन लड़की देखने जाने वाला था रिपन

इस घटना को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए स्वतंत्र पत्रकार साहिदुल हसन खोकोन ने कहा कि एक अल्पसंख्यक युवक की सार्वजनिक रूप से बेहद निर्ममता से हत्या कर दी गई, जब उसे जानबूझकर कार से कुचल दिया गया… रिपन साहा की मौके पर ही मौत हो गई. ड्यूटी खत्म करने के बाद उसे आज एक संभावित दुल्हन को देखने जाना था. यह कोई दुर्घटना नहीं थी- यह एक हत्या थी. क्या उसकी हत्या इसलिए की गई क्योंकि वह अल्पसंख्यक था?

पुलिस का बयान और आगे की कार्रवाई

राजबाड़ी के अहलादीपुर हाईवे थाना के प्रभारी अधिकारी (ओसी) मो. मिजानुर रहमान ने बताया कि तड़के गोआलंद मोड़ करीम फिलिंग स्टेशन से तेल लेकर बिना पैसे दिए काली गाड़ी भाग रही थी. पैसे के लिए रिपन उसका पीछा करते हुए ढाका-खुलना नेशनल हाइवे तक पहुंच गया. पंप का एक और मजदूर जाकिर हुसैन भी उनके पीछे दौड़ा. जब वह राजमार्ग पर पहुंचा, तो उसने देखा कि रिपन का सिर और चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ शव सड़क पर पड़ा है. शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए राजबाड़ी सदर अस्पताल के मुर्दाघर भेज दिया गया.

राजबाड़ी सदर थाना के प्रभारी अधिकारी (ओसी) खोंदकार जियाउर रहमान ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शुक्रवार शाम अभियान चलाकर बड़े मुरारीपुर गांव से काली जिप गाड़ी जब्त की. इसके बाद गाड़ी मालिक अबुल हाशेम और चालक कमाल हुसैन को हिरासत में लिया गया. दोनों को थाना हिरासत में रखा गया है और आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

हिंदुओं की हत्याएं लगातार हो रही हैं

यह बीते एक महीने में हिंदुओं की हत्या करने का दसवां मामला है. 18 दिसंबर, 2025 को दीपू चंद्र दास की मॉब लिंचिंग की गई और उसके बाद उसके शव को जिंदा जला दिया गया. उसके बाद अमृत मंडल और खोकन दास समेत बांग्लादेश के विभिन्न हिस्सों में हिंदुओं को मार दिया गया. भारत ने इस मामले पर बांग्लादेश की अंतरिम सरकार से कड़े कदम उठाने की मांग की है. वहीं यह मामला ब्रिटेन की संसद में भी उठा. जहां सांसद बॉब ब्लैकमैन ने पार्लियामेंट में इस मुद्दे को उठाया. 

ये भी पढ़ें:-

अगर ईरान में सत्ता बदली और रजा पहलवी लौटे, तो भारत के साथ कैसा रिश्ता रहेगा? प्रिंस ने दिया जवाब

ग्रीनलैंड पर विवाद खड़ा कर ट्रंप जाएंगे स्विट्जरलैंड, किस कार्यक्रम में होंगे शामिल?

दक्षिणी अफ्रीकी देशों में बारिश-बाढ़ से भारी तबाही, 100 से ज्यादा लोगों की मौत, हजारों घर हुए तबाह

Previous article Cooking Tips and Tricks: इन कुकिंग टिप्स से नार्मल खाने में भी आएगा गजब का स्वाद
Next article नशे का कारोबार करने वाले सावधान! खरसावां में ड्रोन से होगी अफीम की खेती की निगरानी
Avatar Of Anant Narayan Shukla
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel