[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World Bangladesh Election : कब होंगे बांग्लादेश में चुनाव? आ गया इस सवाल का जवाब

Bangladesh Election : कब होंगे बांग्लादेश में चुनाव? आ गया इस सवाल का जवाब

0
Bangladesh Election : कब होंगे बांग्लादेश में चुनाव? आ गया इस सवाल का जवाब
बांग्लादेश का झंडा

Bangladesh Election : बांग्लादेश में चुनाव कब होंगे? इस सवाल का जवाब अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार के प्रेस सचिव शफीकुल आलम ने दिया है. उनके अनुसार, 13वीं राष्ट्रीय संसद के चुनाव इस साल दिसंबर तक या फिर अगले साल मार्च तक होने की उम्मीद है. आलम ने सोमवार को ढाका में विदेश सेवा अकादमी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए यह बात कहीं.

दिसंबर या अगले साल मार्च में हो सकते हैं चुनाव

चुनाव से जुड़े सवालों के जवाब में शफीकुल ने कहा, “इस विषय पर कई बार चर्चा हो चुकी है. अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार ने कई सलाहकारों के साथ मिलकर इस पर बात की है. “मुख्य सलाहकार ने पहले दो संभावित समयसीमाओं का जिक्र किया था. यदि राजनीतिक दल न्यूनतम सुधार चाहते हैं, तो चुनाव इस साल दिसंबर तक हो जाएंगे. हालांकि, अगर वे चाहते हैं कि हम थोड़ा और समय तक रुकें, तो उन्होंने (मुख्य सलाहकार ने) संकेत दिया कि यह 2026 की पहले छह महीने में होगा.”

अप्रैल से देश में नॉरवेस्टर और भारी बारिश

उन्होंने आगे कहा, “लेकिन एक व्यावहारिक मुद्दा है. अप्रैल से देश में नॉरवेस्टर और भारी बारिश होती है. जून तक मानसून का मौसम शुरू हो जाता है, जिससे वे तीन महीने चुनाव के लिए कम उपयुक्त हो जाते हैं. इसलिए, हमारा अनुमान है कि चुनाव दिसंबर या, ज्यादा से ज्यादा मार्च तक हो जाएंगे.”

ये भी पढ़ें : Bangladesh News : क्या है ‘ऑपरेशन डेविल हंट’ ? बांग्लादेश सरकार ने लिया बड़ा फैसला, कहा- शैतानों को पकड़ेंगे

जनवरी 2024 में आम चुनाव हुए थे

बांग्लादेश में पिछली बार जनवरी 2024 में आम चुनाव हुए थे. उस वक्त शेख हसीना ने जीत दर्ज की थी. इस चुनाव को निष्पक्ष नहीं बताया गया था और विरोधियों ने इसका बहिष्कार किया था. इस दौरान हजारों विपक्षी पार्टी के सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था. साल 2024 के अगस्त के महीने में आंदोलन की वजह से हसीना को देश छोड़ना पड़ा था. इसके बाद से वह भारत में हैं.

Previous article Vastu Tips: घर में होगी धन की वर्षा, बस इन जगहों पर रखें मोर पंख
Next article Aashram 3: आश्रम में बाबा निराला का रोल करने पर बॉबी देओल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- जब ये किरदार हुआ तो चौंक गया…
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel