[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Web Series Aashram 3: आश्रम में बाबा निराला का रोल करने पर बॉबी देओल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- जब ये किरदार हुआ तो चौंक गया…

Aashram 3: आश्रम में बाबा निराला का रोल करने पर बॉबी देओल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- जब ये किरदार हुआ तो चौंक गया…

0
Aashram 3: आश्रम में बाबा निराला का रोल करने पर बॉबी देओल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- जब ये किरदार हुआ तो चौंक गया…
boby deol on playing baba nirala role in Aashram

Aashram 3: लोकप्रिय वेब सीरीज आश्रम सीजन 3 पार्ट 2 का टीजर आ चुका है, जिसपर यूजर्स का पॉजिटिव रिस्पांस आया था. अब तक इसके सारे सीजन सुपरहिट हुए हैं. आश्रम 3 पार्ट- 2, 27 फरवरी से अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. इसे आप फ्री में देख सकते हैं. बाबा निराला के रोल में बॉबी देओल नजर आए हैं, जो सीरीज में बेहतरीन लगे हैं. एक इंटरव्यू में एक्टर ने बताया कि कैसे प्रकाश झा ने उन्हें ये किरदार दिया. साथ ही बॉबी ने खुलासा किया कि इस किरदार ने उन्हें अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलने का मौका दिया.

बॉबी देओल ने बाबा निराला के किरदार को लेकर कही ये बात

बॉबी देओल ने एएनआई से बात करते हुए बताया कि जब उनसे आश्रम में बाबा निराला का रोल करने के लिए प्रकाश झा ने अप्रोच किया तो, उनकी क्या स्थिति थी. इसपर एक्टर ने कहा, “मैं ऐसा किरदार निभाना चाहता था जो मेरे कम्फर्ट जोन से बाहर हो. जब एक बार इंडस्ट्री में आपकी छवि बन जाती है, तो आपको उसी हिसाब से काम मिलता है. मुझे प्रकाश जी का मैसेज आया कि वो मुझसे मिलना चाहते हैं. जब मैं उनसे मिला और मैंने कहानी सुनी तो मुझे लगा कि वो मुझे पुलिस ऑफिसर का रोल ऑफर करेंगे क्योंकि मैं उस रोल को निभाने के लिए काबिल था लेकिन उन्होंने मुझसे कहा कि वो चाहते हैं कि मैं बाबा का किरदार निभाऊं. मुझे लगा कि मैं कुछ गलत सुन रहा हूं, लेकिन उन्हें पूरा भरोसा था कि मैं इस किरदार को निभा पाऊंगा. जैसा मैं चाह रहा था वैसा ही हो गया. भगवान मुझ पर दयालु थे.”

बॉबी देओल की अपकमिंग फिल्म

बॉबी देओल की आने वाली फिल्मों में हाउसफुल 5, अल्फा, जना नायगन शामिल हैं. हाउसफुल 5 में हाउसफुल कॉमेडी सीरीज की पांचवीं किस्त है, जिसमें जैकी श्रॉफ, डिनो मोरिया, जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी, सोनम बाजवा,अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त सहित कई अन्य स्टार्स हैं. जबकि अल्फा में आलिया भट्ट औऱ शरवरी वाघ में काम किया हैं.

Prabhat Khabar Premium Story- 10 Years Box Office Report : 2014-2024 तक गणतंत्र दिवस पर रिलीज हुई फिल्मों का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

Previous article Bangladesh Election : कब होंगे बांग्लादेश में चुनाव? आ गया इस सवाल का जवाब
Next article PM Kisan Samman Nidhi Yojana: 19वीं किस्त का पैसा नहीं आया? ऐसे करें ऑनलाइन चेक और पाएं ₹2,000
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel