[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home World ‘ना सभ्यता, ना इतिहास’, ट्रंप के वन शॉट बयान पर भड़का ईरान, कहा- इंसान मर सकता है, आदर्श नहीं

‘ना सभ्यता, ना इतिहास’, ट्रंप के वन शॉट बयान पर भड़का ईरान, कहा- इंसान मर सकता है, आदर्श नहीं

0
‘ना सभ्यता, ना इतिहास’, ट्रंप के वन शॉट बयान पर भड़का ईरान, कहा- इंसान मर सकता है, आदर्श नहीं
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की फाइल फोटो, पीटीआई

Ali Khamenei funeral: ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान की कड़ी आलोचना की है, जिसमें उन्होंने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में मौजूद ईरानी नेतृत्व पर हमला करने को लेकर टिप्पणी की थी. ईरान ने ट्रंप की एक शॉट वाली टिप्पणी को गैर-जिम्मेदाराना बयान बताते हुए कहा कि अमेरिका के पास न तो सभ्यता है और न ही सम्मान. ईरान ने यह भी कहा कि ट्रंप इस बात को समझ लें की लोगों को मारा जा सकता है लेकिन आदर्शों को खत्म नहीं किया जा सकता है. आर्मेनिया स्थित ईरानी दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह जवाब दिया.

ईरानी दूतावास ने बोला तीखा बयान

आर्मेनिया स्थित ईरानी दूतावास ने अपनी पोस्ट में कहा कि अमेरिका खामेनेई की मौत के बाद देशभर में उमड़े शोक और भावनाओं को कभी नहीं समझ सकता, क्योंकि उसके पास न तो सभ्यता है, न इतिहास और न ही सम्मान. दूतावास ने कहा- लोगों को मारा जा सकता है, लेकिन आदर्शों को नहीं. आपने अयातुल्ला खामेनेई को मार डाला, लेकिन वास्तव में आपने केवल एक इत्र की बोतल तोड़ी, जिसकी खुशबू अब हर जगह फैल चुकी है.

ट्रंप ने क्या कहा था?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी मीडिया एक्सियोस को दिए गए एक इंटरव्यू में खामेनेई के अंतिम संस्कार में उमड़े हजारों लोगों की मौजूदगी पर अचरज जताते हुए कहा था- मुझे लगा था कि लोग खामेनेई से नफरत करते हैं. शायद ये दिखावटी आंसू हैं. ट्रंप ने आगे दावा किया कि यदि अमेरिका चाहे तो ईरान के बचे हुए शीर्ष अधिकारियों को एक ही गोली से खत्म कर सकता है. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा नहीं किया जाएगा, क्योंकि अमेरिका तेहरान के साथ बातचीत के विकल्प खुले रखना चाहता है.

यहां पढ़ें खबर: खामेनेई के जनाजे पर डोनाल्ड ट्रंप का दावा- एक ही शॉट में सबको खत्म कर सकते थे

ईरान ने दी थी जोरदार पलटवार की चेतावनी

अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू होने से पहले ईरान ने अमेरिका और इजरायल को सख्त चेतावनी दी थी. ईरान के खातम अल-अनबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर के कमांडर अली अब्दोल्लाही ने कहा था कि तेहरान अपने दुश्मनों खासकर अमेरिका और इजरायल को आगाह करता है कि वे किसी भी तरह की उकसावे वाली या सैन्य कार्रवाई न करें. उन्होंने साफ तौर पर कहा था कि अगर ईरान की संप्रभुता पर हमला हुआ या किसी प्रकार की आक्रामक कार्रवाई की गई, तो ईरानी सशस्त्र बल उसका कड़ा और निर्णायक जवाब देंगे.

खामेनेई के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ रही भारी भीड़

ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का पार्थिव शरीर फिलहाल तेहरान में रखा गया है, जहां देश-विदेश से लोग अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं. 28 फरवरी को अमेरिकी-इजरायली हवाई हमले में खामेनेई की मौत हो गई था. उनके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया एक सप्ताह तक चलेगी, जिसके तहत तेहरान, क़ोम, नजफ़ और कर्बला में औपचारिक जुलूस निकाले जा रहे हैं. इसके बाद 9 जुलाई को उन्हें मशहद में दफनाया जाएगा.

अंतिम संस्कार का धार्मिक और राजनीतिक पहलू

ईरानी सरकार ने इस अंतिम संस्कार को घरेलू एकजुटता और प्रतिरोध के प्रदर्शन के रूप में आयोजित किया है. अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए, जो शिया परंपराओं के अनुसार रोते, नारे लगाते और सीना पीटते हुए शोक जाहिर करते नजर आए. पूरे आयोजन में धार्मिक आस्था के साथ-साथ राजनीतिक संदेश भी साफ-साफ नजर आया. एक भव्य मेहराबदार मंच के नीचे सफेद सीढ़ीनुमा चबूतरे पर रखे ताबूतों के चारों ओर काले शोक झंडे और ईरानी राष्ट्रीय ध्वज लगाए गए, जो इस अवसर के धार्मिक और राजनीतिक महत्व की ओर इशारा कर रहे थे.

शहादत और प्रतिरोध के प्रतीक के रूप में अंतिम यात्रा

ईरान के अनुसार, दुश्मन के हमले में खामेनेई की मौत ने शिया इतिहास में शहादत की परंपरा को और मजबूत किया है. सार्वजनिक जुलूस, पारंपरिक शोक और सामूहिक श्रद्धांजलि का मिला-जुला प्रतिरोध और राष्ट्रीय एकजुटता के शक्तिशाली प्रतीक के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है. (पीटीआई इनपुट के साथ)

Also Read: लाल सागर में यमन तट के पास कार्गो शिप पर हमला, ब्रिटिश सेना ने की पुष्टि

Previous article UP Murder: टीसी लेने निकली 17 वर्षीय छात्रा की हत्या, मक्के के खेत में मिली लाश, आरोपी पिता-पुत्र हिरासत में
Next article वैशाली: आपसी विवाद में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपित गिरफ्तार
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel