[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Video Viral Video: इस पक्षी का पेट है या कुआं, गपागप निगल गया दो-दो बड़ी मछली, हैरान कर देगा वीडियो

Viral Video: इस पक्षी का पेट है या कुआं, गपागप निगल गया दो-दो बड़ी मछली, हैरान कर देगा वीडियो

0
Viral Video: इस पक्षी का पेट है या कुआं, गपागप निगल गया दो-दो बड़ी मछली, हैरान कर देगा वीडियो
Viral Video: दो-दो मछली निगल गया यह पक्षी

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक पक्षी का वीडियो लोगों को हैरान कर रहा है. लोग सवाल उठा रहे है कि इसका पेट है या कुआं. वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमे दिख रहा है कि एक सफेद पक्षी दो बड़ी मछलियों को गपागप निगल गया. कुछ सेकंडों के अंदर वो पक्षी मछलियों को निगल गया. इस पक्षी का पेट लोगों को हैरान कर रहा है, जो इतना बड़ा है कि वो अपने अंदर दो दो मछलियों को समा लिया. वीडियो में दिख रहा है कि यह सफेद पक्षी पहले एक पक्षी को अपनी चोंच में दबाता है और एक झटके से उसे निगल जाता है. इसके बाद वो दूसरी मछली को भी उसी तरह निगल जाता है.

दो-दो मछलियों को निगल गया यह पक्षी

वीडियो को एक्स के प्लेटफॉर्म पर @AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को अब तक दो लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है. वीडियो में दिख रहा है कि एक लाल रंग के छोटे से टब में दो जिंदा मछलियां रखी हुई हैं. इसी समय एक सफेद रंग का पक्षी वहीं आता है और बड़ी वाली मछली को निगल जाता है. देखने से बिल्कुल नहीं लग रहा था कि यह उस मछली को निगल पाएगा. लेकिन, इस पक्षी ने एक नहीं दो-दो पक्षी को बैक टू बैक जिंदा निगल लिया. यह दृश्य देखकर हर कोई हैरान है.

लाखों लोगों ने देखा वीडियो

सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसे दो लाख ले ज्यादा लोगों ने देख लिया है. कई लोगों ने वीडियो को देखकर कमेंट किया है. कईयों ने पक्षी के खाने के अंदाज की जमकर प्रशंसा की है. कुछ यूजर्स ने पक्षी को अद्भुत कहा है. कई लोगों ने इसपर मीम्स भी बनाए हैं. एक यूजर ने लिखा ‘इसका पेट है या ब्लैक होल.’ एक और यूजर ने लिखा ‘हैरान हूं इसे देखकर.’

Also Read: Viral Video: मछली पकड़ रहा था ब्लू हेरॉन, मुंह में आ गया सांप, फिर क्या हुआ.. वीडियो देखकर नहीं होगा यकीन

Previous article Sabudana Thandai Drink Recipe: 5 मिनट में बनाएं ये ‘एनर्जी बूस्टर’ साबूदाना ठंडाई रेसिपी
Next article भूल कर भी अपने फ्रिज के ऊपर न रखें ये 5 चीजें, नहीं तो रिपेयर कराते-कराते जेब हो जाएगी खाली
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel