[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Technology भूल कर भी अपने फ्रिज के ऊपर न रखें ये 5 चीजें, नहीं तो रिपेयर कराते-कराते जेब हो जाएगी खाली

भूल कर भी अपने फ्रिज के ऊपर न रखें ये 5 चीजें, नहीं तो रिपेयर कराते-कराते जेब हो जाएगी खाली

0
भूल कर भी अपने फ्रिज के ऊपर न रखें ये 5 चीजें, नहीं तो रिपेयर कराते-कराते जेब हो जाएगी खाली
things not to kept over fridge

Fridge Tips: हर घर में आज फ्रिज एक जरूरत बन चुकी है. चाहे गर्मी हो या सर्दी, ठंडा पानी पीना हो या फल सब्जियां को फ्रेश रखना हो, हर काम के लिए सबसे पहले फ्रिज ही काम आता है. लेकिन हमारी छोटी-छोटी लापरवाहियों की वजह से अक्सर हम अपने फ्रिज को खराब कर बैठते हैं. फ्रिज बिगड़ते ही सबसे पहला असर हमारे जेब पर ही पड़ता है क्यूंकि इसे रिपेयर कराने में अच्छे-खासे पैसे खर्च हो जाते हैं. अब सवाल ये है कि आखिर ऐसा होता क्यों है? 

असल में इसके पीछे कई वजहें होती हैं. कभी-कभार इसके इंटरनल पार्ट्स डैमेज होने की वजह से ये खराब हो जाते हैं. एक और कारण यह होता है कि फ्रिज (Fridge) के ऊपर कुछ ऐसे सामना रखें होते हैं जिनकी वजह से इसमें खराबियां आती हैं. सुनकर अजीब जरूर लगे लेकिन ये सच है. ज्यादातर लोगों की ये आदत होती है कि फ्रिज के ऊपर सजावटी सामान या रोजमर्रा की चीजें रख देते हैं, लेकिन ऐसा करने से फ्रिज को नुकसान पहुंच सकता है. तो आइए आपको बताते हैं कि आखिर किन चीजों को फ्रिज के ऊपर रखने से बचना चाहिए.

पॉट या पानी से भरी चीजें

अक्सर लोग फ्रिज (Fridge) को खाली-खाली दिखने से बचाने के लिए उसके ऊपर पॉट या पानी से भरी हुई कोई चीज रख देते हैं. लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए क्यूंकि इनमें भरा पानी गिरने से शॉर्ट सर्किट या फ्रिज के पेंट और बॉडी को नुकसान पहुंच सकती है.

माइक्रोवेव या ओवन 

अक्सर घरों में माइक्रोवेव का ज्यादा इस्तेमाल नहीं होता. ऐसे में लोग उसे फ्रिज (Fridge) के ऊपर रख देते हैं. लेकिन ये आदत आपके फ्रिज की लाइफ को घटा सकती है. होता यूं है कि माइक्रोवेव से निकलने वाली गर्मी फ्रिज की कूलिंग पर असर डालती है, जिसकी वजह से फ्रिज खराब होने के चांस बढ़ जाते हैं.

गैस सिलेंडर या इलेक्ट्रिक डिवाइस

फ्रिज के ऊपर छोटे गैस सिलेंडर, इलेक्ट्रिक और भारी भरकम सामान रखने से बचना चाहिए. ऐसा करने से फ्रिज (Fridge) के ऊपर का हिस्सा दब सकता है जिससे बाद में इसके कूलिंग सिस्टम पर असर पड़ सकता है और शॉर्ट सर्किट के भी चांस हो सकते हैं.

प्लास्टिक या कपड़े का कवर

ज्यादातर लोग अपने फ्रिज (Fridge) को धुल और गंदगी से बचाने के लिए उस पर प्लास्टिक या कपड़े का कवर डाल देते हैं. लेकिन ऐसा करना ठीक नहीं है. इससे फ्रिज की हीट बाहर नहीं निकल पाती और अंदर ही फंस जाती है. नतीजा ये होता है कि फ्रिज ज्यादा गरम होने लगता है और जल्दी खराब होने का खतरा बढ़ जाता है.

ज्वलनशील सामान 

अक्सर हम जाने अनजाने में माचिस, तेल, डिओडोरेंट, परफ्यूम या पेट्रोल जैसे चीजें फ्रिज के ऊपर रख देते हैं जो तुरंत आ पकड़ सकती है. होता यूं है कि फ्रिज के ऊपर और पीछे से हीट बाहर निकलती है. अगर ऊपर ज्वलनशील सामान रखा होगा तो हीट के कॉन्टैक्ट में आकर आग लगने का खतरा होता है.

यह भी पढ़ें: मॉनसून में नमक से भरी कटोरी को फ्रिज में क्यों रख रहे लोग? फायदे जान गए तो आप भी शुरू कर देंगे रखना

यह भी पढ़ें: फ्रिज मेंटेनेंस की ये 5 बातें जान गए तो खुद बन जाएंगे एक्सपर्ट, नहीं आएगी टेक्नीशियन को फोन घुमाने की नौबत

Previous article Viral Video: इस पक्षी का पेट है या कुआं, गपागप निगल गया दो-दो बड़ी मछली, हैरान कर देगा वीडियो
Next article वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ डाला छक्के का वर्ल्ड रिकॉर्ड, कंगारुओं को जमकर धोया
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel